देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण का बड़ा केंद्र बनेगा गोरखपुर

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय और वैद्यनाथ आयुर्वेद के बीच हुआ करार, आयुर्वेद के क्षेत्र में अनुसंधान एवं औषधीय खेती को भी मिलेगा बढ़ावा।

आनंद सिंह
April 14 2022 Updated: April 14 2022 10:57
0 34827
आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण का बड़ा केंद्र बनेगा गोरखपुर आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण, अनुसंधान व औषधीय खेती को बढ़ावा देने के लिए एमओयू का आदान-प्रदान करते वैद्यनाथ आयुर्वेद के एमडी व सांसद अनुराग शर्मा तथा महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी।

गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, आरोग्यधाम की अगुवाई में गोरखपुर आने वाले दिनों में आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। इसके लिए देश की सुपरिचित आयुर्वेद दवा निर्माता कंपनी वैद्यनाथ आयुर्वेद ने महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय से करार किया है।

इस संबंध में बुधवार को दोनों संस्थानों के बीच एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) हस्ताक्षरित हुआ। एमओयू के तहत दोनों संस्थान आयुर्वेद के क्षेत्र में अनुसंधान और औषधीय खेती को बढ़ावा देने की दिशा में भी मिलकर काम करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हैं और इस एमओयू को उनके ही मार्गदर्शन में तैयार किया गया है।

विश्वविद्यालय की संस्था गुरु श्री गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आयुर्वेद कॉलेज) में इसी सत्र से बीएएमएस प्रथम बैच की मानकीकृत पढ़ाई भी प्रारंभ हुई है।

बुधवार को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय परिसर स्थित गुरु श्री गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आयुर्वेद कॉलेज) में आयोजित समारोह के दौरान वैद्यनाथ आयुर्वेद के प्रबंध निदेशक एवं झांसी-ललितपुर के सांसद अनुराग शर्मा तथा महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर अनुराग शर्मा ने कहा कि आयुर्वेद समेत समस्त भारतीय चिकित्सा पद्धति के उन्नयन के लिए कार्य कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संरक्षण वाले विश्वविद्यालय के साथ एमओयू करना वैद्यनाथ आयुर्वेद के लिए ऐतिहासिक क्षण है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मानना है कि आयुर्वेद के छात्रों के लिए औद्योगिक दृष्टिकोण भी जरूरी है। एमओयू से उन्हें दवा निर्माण, अनुसंधान व औषधीय खेती के संबंध में व्यावहारिक ज्ञान तो मिलेगा ही, वे अपने भविष्य को और संवारने के लिए आयुर्वेद के औद्योगिक दृष्टिकोण को भी जानेंगे।

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं इस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगी आदित्यनाथ महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय को मानवता की सेवा के लिए विश्व स्तरीय संस्थान बनाना चाहते हैं।

वैद्यनाथ आयुर्वेद के साथ हस्ताक्षरित हुआ एमओयू उसी दिशा में बढ़ाया गया महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर उपस्थित भारत सरकार के पूर्व औषधि महानियंत्रक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के सलाहकार डॉ. जीएन सिंह, महायोगी गोरक्षनाथ आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एके सिंह, बीएचयू में रस शास्त्र के आचार्य डॉ. के. रामचन्द्र रेड्डी ने वैद्यनाथ आयुर्वेद व महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के बीच आयुर्वेद के क्षेत्र में हुए एमओयू को ऐतिहासिक बताया।

एमओयू के आदान-प्रदान के दौरान महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव, गुरु श्री गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आयुर्वेद कॉलेज) के प्राचार्य डॉ. पी. सुरेश, एमपी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य रामजन्म सिंह समेत आयुर्वेद कॉलेज के शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

डेंगू की एंटी वायरल दवा ईजाद, ट्रायल की तैयारी शुरू

डेंगू की एंटी वायरल दवा ईजाद, ट्रायल की तैयारी शुरू

श्वेता सिंह September 03 2022 32124

मुंबई की फार्मास्युटिकल कंपनी ने डेंगू के लिए एंटी वायरल ड्रग तैयार की है। इसका लैब के बाद दूसरे चरण

जायडस कैडिला को नई दवा के दूसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल की मंजूरी मिली।

जायडस कैडिला को नई दवा के दूसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल की मंजूरी मिली।

हे.जा.स. December 14 2021 37938

इस क्लिनिकल ट्रायल में यह देखा जाएगा कि सीएपीएस के मरीजों के लिए दवा कितनी सुरक्षित है, इसके संभावित

गर्मी में स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए फॉलो करें ये ब्यूटी टिप्स

गर्मी में स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए फॉलो करें ये ब्यूटी टिप्स

सौंदर्या राय March 20 2022 30109

जैसे-जैसे मौसम की गर्मी बढ़ती है, वैसे-वैसे ही नमी बढ़ती है। आपकी स्किन सीबम का प्रोड्यूस करना शुरू

कोटा में हेपेटाइटिस ए से दहशत, अब तक 65 बच्चे बीमार

कोटा में हेपेटाइटिस ए से दहशत, अब तक 65 बच्चे बीमार

जीतेंद्र कुमार October 15 2022 25413

कोटा में 'हेपेटाइटिस ए' का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। हॉस्टल में रहनेवाले कोचिंग छात्रों के हेपेटाइटि

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी मिलेगी

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी मिलेगी

अबुज़र शेख़ November 22 2022 34734

नेशनल हेल्थ मिशन की तरफ से इसके लिए बजट का प्रावधान किया गया है।जिसमें गर्भवती महिलाओं को जांच समेत

दुबग्गा स्थित अस्पताल में झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा था इलाज

दुबग्गा स्थित अस्पताल में झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा था इलाज

अबुज़र शेख़ October 04 2022 33929

रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम जब हॉस्पिटल पर छापा मारने पहुंची तो वहा पर कई अनियमितताएं सामने आयी

 योग भारतीय संस्कृति को दर्शाता है: उपराष्ट्रपति

 योग भारतीय संस्कृति को दर्शाता है: उपराष्ट्रपति

विशेष संवाददाता June 21 2022 29692

योग का प्राचीन विज्ञान विश्व के लिए भारत का अमूल्य उपहार है और उन्होंने सभी से योग को अपने दैनिक जीव

गोरखपुर में राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा सितंबर का महीना, बनी कार्ययोजना

गोरखपुर में राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा सितंबर का महीना, बनी कार्ययोजना

श्वेता सिंह September 03 2022 61045

अभियान के अंतर्गत इस माह में स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा, स्कूल केन्द्रित गतिविधियां, पोषण पंचायत,गृह

दर्द और तनाव से  छुटकारा पाना चाहते है तो इस तेल से करें मालिश

दर्द और तनाव से छुटकारा पाना चाहते है तो इस तेल से करें मालिश

श्वेता सिंह October 23 2022 38420

अक्सर लोग पैरों की मालिश करने के लिए ना जानें कौन कौन से तेल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यदि सरसों क

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने स्वरुप रानी नेहरू अस्पताल प्रयागराज में माड्यूलर ओटी का लोकार्पण किया

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने स्वरुप रानी नेहरू अस्पताल प्रयागराज में माड्यूलर ओटी का लोकार्पण किया

रंजीव ठाकुर June 13 2022 52417

उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने प्रयागराज के दौरे के दौरान स्वरूप रानी नेह

Login Panel