देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के लिए पूरे प्रदेश में 17 फरवरी को होगी ब्लाक टास्क फोर्स की बैठक।

यह अभियान अंतर्विभागीय सहयोग से चलाया जायेगा इसलिए सभी सहयोगी विभागों से माइक्रो प्लानिंग फार्मेट्स के साथ गतिविधियों के संचालन पर विस्तार से चर्चा की अपेक्षा की गयी है।

रंजीव ठाकुर
February 17 2021 Updated: February 20 2021 18:53
0 29337
संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के लिए पूरे प्रदेश में 17 फरवरी को होगी ब्लाक टास्क फोर्स की बैठक। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डा0 (मेजर) डी0एस0 नेगी

लखनऊ। प्रदेश में जापानी ऐंसेफ्लाइटिस, एक्यूट ऐंसेफ्लाइटिस सिन्ड्रोम और दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए माह मार्च 2021 में भी गत वर्षों की भाँति संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान चलाया जायेगा। पूरे माह चलने वाले इस अभियान संचालन की विस्तृत कार्य योजना के लिए 17 फरवरी, 2021 को पूरे प्रदेश में ब्लाक स्तर पर टास्क फोर्स की बैठक की जायेगी।

महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डा0 (मेजर) डी0एस0 नेगी ने जानकारी दी है कि ब्लाक टास्क फोर्स की बैठक में खण्ड विकास अधिकारी, ब्लाॅक के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी तथा अन्य विभागों के ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी भी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि यह अभियान अंतर्विभागीय सहयोग से चलाया जायेगा इसलिए सभी सहयोगी विभागों से माइक्रो प्लानिंग फार्मेट्स के साथ गतिविधियों के संचालन पर विस्तार से चर्चा की अपेक्षा की गयी है। डा0 नेगी ने अवगत कराया है कि माइक्रो प्लनिंग फार्मेट ब्लाॅक स्तर से तैयार कर जनपद  पर भेजे जायेंगे, जहाँ से विभाग ये प्रपत्र चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध करा देंगे। 

ज्ञात हो कि प्रदेश में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए गत 03 वर्षों से संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें बड़े स्तर पर इन रोगों की जानकारी और बचाव के लिए जागरूकता अभियान के साथ-साथ विभिन्न विभागों द्वारा गतिविधियाँ संचालित की जाती है। इन गतिविधियों में स्कूली बच्चों के विविध कार्यक्रम, शुद्ध पेयजल उपलब्धता, हैण्डपम्पों की मरम्मत, झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई, सूकर बाड़ों को आबादी क्षेत्र के बाहर करना, कीटनाशकों का छिड़काव, मच्छर जनित स्थितियों को नष्ट करना जैसे कार्यक्रम सम्पन्न किए जाते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लोहिया में विश्व आत्महत्या दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

लोहिया में विश्व आत्महत्या दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार September 11 2026 287

यह कार्यक्रम इस वर्ष की वैश्विक थीम चेंजिंग द नैरेटिव ऑन सुसाइड (आत्महत्या पर विमर्ष बदलें) के अंतर्

पश्चिम बंगाल में कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 के मिले 4 केस

पश्चिम बंगाल में कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 के मिले 4 केस

विशेष संवाददाता January 05 2023 26639

पश्चिम बंगाल में ओमीक्रॉन वायरस के बीएफ स्वरूप के चार मामले सामने आए हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने

प्रतिष्ठित अस्पताल में दी जा रही एक्सपायरी वैक्सीन, परिजनों ने जमकर काटा बवाल

प्रतिष्ठित अस्पताल में दी जा रही एक्सपायरी वैक्सीन, परिजनों ने जमकर काटा बवाल

हे.जा.स. May 09 2023 24260

तिलकामांझी के होली फैमिली हेल्थ सेंटर में डॉक्टर द्वारा छह महीने के बच्चे को इनफ्लुएंजा और टाइफाइड क

निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, कई  मरीजों ने कराई स्वास्थ्य की जांच

निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, कई मरीजों ने कराई स्वास्थ्य की जांच

हे.जा.स. June 01 2023 64096

शिविर प्रभारी डॉ. सुरेंद्र गौतम ने बताया कि शिविर में स्त्री रोग , बाल रोग, हड्डी रोग, त्वचा रोग, पे

सहारा हॉस्पिटल में 200 मरीजों की कैंसर स्क्रीनिंग नि:शुल्क हुई

सहारा हॉस्पिटल में 200 मरीजों की कैंसर स्क्रीनिंग नि:शुल्क हुई

हुज़ैफ़ा अबरार September 21 2022 22807

गायनिक कैंसर अवेयरनेस माह के अवसर पर सहारा हॉस्पिटल में दो दिवसीय नि:शुल्क गायनिक कैंसर स्क्रीनिंग श

कोविड टीकाकरण; अब देश में रहने वाले विदेशी भी लगवा सकेंगे कोरोना की वैक्सीन।

कोविड टीकाकरण; अब देश में रहने वाले विदेशी भी लगवा सकेंगे कोरोना की वैक्सीन।

एस. के. राणा August 12 2021 25173

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह फैसला किया कि अब देश में रहने वाले विदेशी भी

मेरठ में 175 किलो के व्यक्ति की हुई बैरिएट्रिक सर्जरी

मेरठ में 175 किलो के व्यक्ति की हुई बैरिएट्रिक सर्जरी

आरती तिवारी November 19 2022 27384

मेरठ में 175 किलो के व्यक्ति की बैरिएट्रिक सर्जरी की गयी। डॉक्टर्स का दावा है कि यूपी में पहली बार

Maternal consumption of ultra-processed foods and subsequent risk of offspring

Maternal consumption of ultra-processed foods and subsequent risk of offspring

British Medical Journal October 05 2022 27473

Maternal consumption of ultra-processed food during the child rearing period was associated with an

ब्लड कैंसर की दवा रुक्सोलिटिनिब से टीबी का ख़तरा।

ब्लड कैंसर की दवा रुक्सोलिटिनिब से टीबी का ख़तरा।

हुज़ैफ़ा अबरार July 05 2021 51166

ब्लड कैंसर के मरीजों में रोगों से लड़ने की ताकत पहले से कम होती है। दवाओं के प्रभाव से मरीज में रोग

ऑनलाइन दवा बिक्री पर तत्काल रोक लगाए सरकार: ओ पी सिंह

रंजीव ठाकुर May 14 2022 33332

हालांकि सभी तरह के बाजारों पर ऑनलाइन बिक्री का असर है। हमारे व्यापार पर भी ऑनलाइन बिक्री का असर दिखन

Login Panel