देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

ईएसआईसी हॉस्पिटल बनकर तैयार, उद्घाटन का इंतजार

राजस्थान के बीकानेर में एम्पलाय स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन यानि ईएसआईसी हॉस्पिटल बनकर तैयार हो गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास से बने इस अस्पताल में फिलहाल 30 बेड की भर्ती सुविधा उपलब्ध रहेगी, जबकि आउटडोर पर भी तमाम सुविधाएं दी गई है।

जीतेंद्र कुमार
March 10 2023 Updated: March 11 2023 02:05
0 38461
ईएसआईसी हॉस्पिटल बनकर तैयार, उद्घाटन का इंतजार ईएसआईसी हॉस्पिटल

बीकानेर। केंद्र सरकार ने बजट 2023-24 में स्वास्थ्य विभाग (health Department) को विशेष पैकेज दिया है। वहीं इसी कड़ी में राजस्थान के बीकानेर में एम्पलाय स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन यानि ईएसआईसी हॉस्पिटल (ESIC Hospital) बनकर तैयार हो गया है। महज तीस बेड का होने के बावजूद अस्पताल परिसर के सभी बेड्स पर ऑक्सीजन लाइन दी गई है। हर वार्ड में एसी लगे हुए हैं। अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर (operation Theatre) तैयार किए गए हैं। जहां मशीनें भी पहुंच गई है।

 

केंद्रीय राज्यमंत्री (Union Minister of State) अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास से बने इस अस्पताल में फिलहाल 30 बेड की भर्ती सुविधा उपलब्ध रहेगी, जबकि आउटडोर पर भी तमाम सुविधाएं दी गई है। अस्पताल (hospital) में ईएसआईसी (ESIC) से जुड़े सदस्यों और उनके परिजनों को ही लाभ मिलेगा। सामान्य सर्जरी (general surgery) के साथ ही यहां महिलाओं की डिलीवरी भी हो सकेगी। बिजली गुल होने की स्थिति में यहां बिना आवाज वाला जनरेटर लगाया गया है, जो लाइट गुल होते ही शुरू हो जाएगा। डॉक्टर्स के लिए फ्लेट्स की सुविधा भी दी गई है। फिलहाल यहां आर्थोपेडिक स्पेशलिस्ट (orthopedic specialist) डॉ. रजत गुप्ता ने कार्यभार ग्रहण किया है। डॉ. गुप्ता ही फिलहाल अधीक्षक की भूमिका में काम कर रहे हैं।

 

बता दें कि केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) के प्रयास से बने इस अस्पताल का उद्घाटन अब होगा। हालांकि आउटडोर सर्विस (outdoor service) शुरू हो गई है लेकिन भर्ती करके इलाज अभी नहीं हो रहा। स्टॉफ धीरे धीरे बीकानेर (Bikaner) पहुंच रहा है। अस्पताल का उद्घाटन पीएम मोदी (PM MODI) कर सकते हैं। ये उद्घाटन ऑनलाइन हो सकता है, इसलिए अभी तारीख का इंतजार हो रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

झारखंड में सामने आए H3N2 वायरस के 2 केस

झारखंड में सामने आए H3N2 वायरस के 2 केस

विशेष संवाददाता March 20 2023 22491

झारखंड में इंफ्यूएंजा वायरस H3N2 ने दस्तक दे दी है। यहां इंफ्यूएंजा वायरस से दो केस मिले हैं।

आईआईटी मंडी के वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस को संक्रामक बनाने वाली संरचना पहचानी

आईआईटी मंडी के वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस को संक्रामक बनाने वाली संरचना पहचानी

विशेष संवाददाता April 06 2022 37206

माना जा रहा है कि इस शोध से भविष्य में कोरोना के खात्मे को अधिक कारगर दवा बनाने में मदद मिलेगी। इस श

यूके में मंकीपॉक्स का नया वेरिएंट मिला

यूके में मंकीपॉक्स का नया वेरिएंट मिला

हे.जा.स. September 04 2022 32224

ब्रिटेन में मंकीपॉक्स के नए स्ट्रेन की पहचान हुई है। मंकीपॉक्स का ये नया वेरिएंट ब्रिटेन में हाल ही

मेदांता हॉस्पिटल में हुआ यूपी का पहला पीडियाट्रिक लिवर ट्रांसप्लांट

रंजीव ठाकुर July 02 2022 69425

डॉ. ए.एस. सोइन ने कहा पीडियाट्रिक लिवर ट्रांसप्लांट बहुत चुनौतीपूर्ण है। बच्चों के धमनी, पोर्टल वेन

केजीएमयू में सिक लीव मांगने वाले कर्मचारियों की करना होगा मेडिकल बोर्ड का सामना

केजीएमयू में सिक लीव मांगने वाले कर्मचारियों की करना होगा मेडिकल बोर्ड का सामना

हुज़ैफ़ा अबरार April 23 2022 33405

केजीएमयू में अब बीमारी के नाम पर तीन दिन से अधिक की छुट्टी नहीं मिल सकेगी। इलाज के लिए तीन दिन से अध

आँखों की सुंदरता से बढ़ जाती है आपकी खूबसूरती, आजमाइये कुछ घरेलू उपाय

आँखों की सुंदरता से बढ़ जाती है आपकी खूबसूरती, आजमाइये कुछ घरेलू उपाय

सौंदर्या राय March 07 2022 48417

कुछ घरेलू टिप्स के बारे में बता रहे हैं जो आपकी आंखों को सुंदर और चमकदार बनाए रखने में मदद कर सकते ह

दिवाली से पहले कोरोना के इस नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

दिवाली से पहले कोरोना के इस नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

एस. के. राणा October 14 2022 24231

भारत में तबाही मचाने वाला कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट का ये एक और रूप है जो बहुत तेजी से लोगों को संक

सुन्दर और आकर्षक दिखने के लिए अपनाये ये उपाय  

सुन्दर और आकर्षक दिखने के लिए अपनाये ये उपाय  

सौंदर्या राय August 05 2022 52004

चिकनी, सॉफ्ट, सिल्की त्वचा ही सेक्सी त्वचा होती है और वह सबको पसंद आयेगी। आप चाहें तो लोशन को पूरे द

लिपिस्टिक खरीदनें में बरतें यें सावधानियाँ।

लिपिस्टिक खरीदनें में बरतें यें सावधानियाँ।

सौंदर्या राय September 22 2021 30802

आमतौर पर हम लिपस्टिक के ऐड्स, इन्हे प्रमोट करने वाले सेलेब्स और कई बार दोस्तों और जानने वालों की सिफ

आरएमएल आयुर्विज्ञान संस्थान अंतर्राष्ट्रीय ऊंचाइयां छूने के काबिल - मुख्य सचिव

आरएमएल आयुर्विज्ञान संस्थान अंतर्राष्ट्रीय ऊंचाइयां छूने के काबिल - मुख्य सचिव

रंजीव ठाकुर May 01 2022 187685

उत्कृष्ट चिकित्सा एवं गुणवत्ता के क्षेत्र में संस्थान की सराहना करते हुए उन्होंने इस बात पर भी जोर द

Login Panel