देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग औऱ प्रशासन की संयुक्त टीम ने चलाया अभियान

डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि यदि प्रपत्र सही पाए जाते हैं तो इन्हें चिकित्सालय चलाने की अनुमति दी जाएगी अन्यथा सील करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन्होंने आज अपने चिकित्सालय बंद किए हैं उनके खिलाफ भी लगातार यह अभियान जारी रहेगा।

विशेष संवाददाता
January 16 2023 Updated: January 16 2023 00:55
0 31405
झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग औऱ प्रशासन की संयुक्त टीम ने चलाया अभियान झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान

रामनगर। झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ लगातार एक्शन जारी है। इस बीच स्वास्थ्य विभाग व स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम ने रामनगर में मासूम गरीबों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलाया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि पंत ने बताया कि अभियान के तहत दो चिकित्सालय पर भारी अनियमितताएं मौके पर पाई गई। जिस पर एक क्लीनिक पर 10 हजार व दूसरे क्लीनिक पर 50 हजार रुपए का चालान करने के साथ ही इन दोनों चिकित्सालयों को बंद करने के आदेश दिए गए तथा 1 सप्ताह के भीतर उनसे अपने प्रपत्र दिखाने को कहा गया है।

 

साथ ही डॉ. रश्मि पंत (Dr Rashmi Pant) ने कहा कि यदि प्रपत्र सही पाए जाते हैं तो इन्हें चिकित्सालय (hospital) चलाने की अनुमति दी जाएगी अन्यथा सील करने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने बताया कि जिन्होंने आज अपने चिकित्सालय बंद किए हैं उनके खिलाफ भी लगातार यह अभियान जारी रहेगा तथा किसी भी झोलाछाप डॉक्टर (Fake doctor) को मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। वहीं प्रशासन की इस कार्रवाई की भनक लगते ही कई झोलाछाप डॉक्टर अपनी क्लिनिक (clinic) को बंद कर भागते हुए दिखाई दिए।

 

गुरुवार को एसडीएम गौरव चटवाल, तहसीलदार बीसी पंत, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि पंत, डॉ प्रशांत कौशिक एवं डॉ राहुल की संयुक्त टीम ने रामनगर में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलाया। कुछ दिन पूर्व तहसील दिवस में मौजूद जिलाधिकारी धीरज गबरियाल के सामने कुछ जनप्रतिनिधियों ने झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी जिसको लेकर टीम द्वारा यह अभियान चलाया गया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

डायबटीज और ब्लड प्रेशर दोनों मिल कर एक और एक ग्यारह हो जाते है: डॉ बी के अग्रवाल

रंजीव ठाकुर September 11 2022 188164

इंडियन सोसायटी ऑफ हाइपरटेंशन की अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी बीपीकॉन 2022 में हाइपरटेंशन का डायबटीज से सम

सहारा हॉस्पिटल के पैथोलॉजी सैम्पल कलेक्शन सेन्टर का शुभारम्भ

सहारा हॉस्पिटल के पैथोलॉजी सैम्पल कलेक्शन सेन्टर का शुभारम्भ

हुज़ैफ़ा अबरार February 03 2023 34606

हास्पिटल के पैथोलॉजी विभाग की हेड डा. अंजू शुक्ला ने बताया कि 2012 पैथालॉजी को एनएबीएल की मान्यता मि

रमज़ान में रोज़ा रखने से शरीर प्राकृतिक रूप से शुद्ध होता है - डॉ रज़ीन महरूफ़

रमज़ान में रोज़ा रखने से शरीर प्राकृतिक रूप से शुद्ध होता है - डॉ रज़ीन महरूफ़

आयशा खातून March 06 2025 69295

डॉ. रज़ीन महरूफ़ कहते हैं कि लगातार और लंबी अवधि का उपवास वज़न घटाने का अच्छा तरीका नहीं है। डॉ. महर

ड्रग डिस्ट्रक्शन डे के मौके पर पूरे देश में नष्ट किया जाएगा नशीला पदार्थ 

ड्रग डिस्ट्रक्शन डे के मौके पर पूरे देश में नष्ट किया जाएगा नशीला पदार्थ 

विशेष संवाददाता June 07 2022 28953

'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह के एक प्रतिष्ठित सप्ताह के एक भाग के रूप में मनाया जाएगा। मंत्रालय ने

In patients with knee osteoarthritis, aerobic exercise is likely the most beneficial exercise: Research

In patients with knee osteoarthritis, aerobic exercise is likely the most beneficial exercise: Research

British Medical Journal October 25 2025 4074

Primary outcomes included pain, function, gait performance, and quality of life, assessed at short t

दुनिया में बढ़े कोरोना संक्रमण और मौत के मामले। 

दुनिया में बढ़े कोरोना संक्रमण और मौत के मामले। 

एस. के. राणा July 16 2021 25504

संक्रमण के मामलों में पिछले हफ्ते करीब 10 फीसदी यानी की लगभग 30 लाख की वृद्धि हुई। इनमें से सबसे अधि

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ने घोषित की परीक्षा तिथियां, देखे शड्यूल

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ने घोषित की परीक्षा तिथियां, देखे शड्यूल

विशेष संवाददाता July 29 2022 27962

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सेंट्रल फूड सेफ्टी ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर तथा टेक्न

  अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर बलरामपुर अस्पताल की नर्सों ने ली सेवा की शपथ

अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर बलरामपुर अस्पताल की नर्सों ने ली सेवा की शपथ

हुज़ैफ़ा अबरार May 15 2026 1414

अशोक कुमार ने कहा हम सभी कितनी भी विकट स्थिति हो हमेशा अपने दायित्व को सेवा और समर्पण से करते हैं। क

दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के चार बड़े अस्पतालों में हर महीने औसतन 16 महिलाओं ने प्रसव के बाद दम तोड़ा

दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के चार बड़े अस्पतालों में हर महीने औसतन 16 महिलाओं ने प्रसव के बाद दम तोड़ा

एस. के. राणा April 11 2022 33866

चारों अस्पतालों में 2.73 लाख से ज्यादा बच्चे पैदा हुए। सफदरजंग अस्पताल ने बताया कि जनवरी 2015 से सित

लखनऊ में डेंगू के मरीजो की संख्या बढ़ी, स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के पसीने छूटे

लखनऊ में डेंगू के मरीजो की संख्या बढ़ी, स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के पसीने छूटे

श्वेता सिंह November 08 2022 22149

नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा आहयामऊ गांव पहुंचकर वहां की साफ-सफाई, फागिंग, एंटी लार्वा दवा का छिड़काव

Login Panel