देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

रोजाना करें ये योगासन तो बवासीर की समस्या से मिलेगा आराम

पाइल्स या बवासीर में खानपान के अलावा योग भी काफी असरदार होता है। अगर आप रोजाना यहां बताए जा रहे इन खास योगासनों का अभ्यास करेंगे तो बवासीर और मल त्याग के दौरान होने वाले दर्द से काफी हद तक राहत पा सकते हैं।

लेख विभाग
January 15 2023 Updated: January 16 2023 00:45
0 44355
रोजाना करें ये योगासन तो बवासीर की समस्या से मिलेगा आराम  तितली आसन

पाइल्स यानी बवासीर एक ऐसी बीमारी है जिसमें व्यक्ति को मल त्याग में बहुत समस्या होती है। इस बीमारी का मुख्य कारण खराब दिनचर्या और गलत खानपान है। ये एक ऐसी समस्या है जिसको लापरवाही से छोड़ दिया जाए तो गंभीर बन सकती है। इसके कारण आपको बहुत अधिक दर्द, खुजली, ब्लड लॉस का सामना करना पड़ सकता है। यहां हम आपको ऐसे  व्यायाम बता रहे हैं, जिन्हें करने से बवासीर में बहुत आराम मिलेगा।

पवनमुक्त आसन- Pawanmuktasan

जो लोग नियमित रूप से योग करते हैं उन्हें पाचन संबंधी विकार कम रहते हैं। योग में पवनमुक्तासन सबसे बेस्ट योग है। इस योग को रोजाना करने से कब्ज, एसिडिटी (acidity) और बदहजमी की समस्या आसानी से दूर हो जाती है। बवासीर की बीमारी में ये योग बहुत कारगर माना जाता है। पवनमुक्तासन को करने से पेट संबंधी सभी दिक्कतें मिट जाती हैं। अगर आपको बवासीर की समस्या है तो इससे छुटकारा पाने के लिए रोजाना पवनमुक्तासन जरूर करें। इस आसन को करने  के लिए सबसे पहले जमीन पर बैठ जाएं। फिर पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने दोनों हाथों को फैलाकर पैरों के पास ले जाएं। इसके बाद बाएं हाथ से बाएं पैर के घुटने को पकड़कर सीने तक लाएं। इस अवस्था में कुछ देर तक रहें. इसके बाद दाहिने हाथ से पवनमुक्तासन को दोहराएं।

 

पर्वतासन- Parvatasan

सर्वांगासन पाइल्स (sarvangasana piles) की समस्या में काफी फायदा पहुंचा सकता है। इस आसन का अभ्यास करने से ब्लड की सप्लाई ऊपर की ओर जाती है जिससे एनस का हिस्सा कुछ देर के लिए पैसिव हो जाता है। ये आसान कब्ज (Constipation) से राहत देता है और पाचन क्रिया को सक्रिय बनाता है। इसके अलावा ये आसन दिल की मांसपेशियों को सक्रिय करता है और शुद्ध रक्त को दिल तक पहुंचाता है मासिक धर्म संबंधी परेशानियां दूर करता है।

 

 तितली आसन- Titlyasna

तितली आसन का अर्थ है एक ऐसा आसन जिसको करते वक्त शरीर की मुद्रा किसी तितली के समान दिखाई देती हो। इस मुद्रा में आकर तितली की भांति पैरों को ऊपर-नीचे हिलाना होता है। इस योग को करने से बवासीर में बहुत जल्द आराम मिलता है. ऊपर बताए गए दो योग को आप नियमित रूप से करें। इससे बवासीर (hemorrhoid) की समस्या से राहत मिलेगी। तितली आसन करने के लिए सूर्य की ओर मुंह करके जमीन पर आराम मुद्रा में बैठ जाएं। अब अपने दोनों पैरों को आगे की तरफ फैलाएं और फिर मोड़कर घुटनों और तलवों को एक दूसरे से मिलाएं। फिर आराम मुद्रा में बैठकर जांघों को जमीन से लगाएं। इसके बाद अपने दोनों हाथों से पैर के तलवों को पकड़ लें। फिर आख बंद करके तितली की भांति अपने पैरों को हिलाएं।  इस मुद्रा को करीब 15 मिनट के लिए करें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

ऑयली स्किन को ठीक करने के उपाय।

ऑयली स्किन को ठीक करने के उपाय।

सौंदर्या राय November 15 2021 36585

ऑयली स्किन चेहरे पर अनावश्यक चमकदार लुक देती है और ये स्किन के पोर्स बंद कर सकती है।

जामुन: स्वास्थ्य और सौंदर्य का औषधीय फल

जामुन: स्वास्थ्य और सौंदर्य का औषधीय फल

आयशा खातून June 28 2022 69465

आयुर्वेद में इसे कफ-वात नाशक माना जाता है। ‘चरकसंहिता’ में जामुन के पूरे वृक्ष का उपयोग बताया गया है

रूखे हाथों को मुलायम बनाएगी ये होममेड ग्लिसरीन क्रीम

रूखे हाथों को मुलायम बनाएगी ये होममेड ग्लिसरीन क्रीम

श्वेता सिंह September 02 2022 38071

रोजाना इस क्रीम का इस्तेमाल करने से आपके हाथ हवा से मॉइश्चर को अवशोषित  करने लगते हैं। मॉइश्चर अवशोष

प्रदेश में नवाचार का असर शिशु मृत्यु दर में आई कमी 

प्रदेश में नवाचार का असर शिशु मृत्यु दर में आई कमी 

हुज़ैफ़ा अबरार May 31 2026 0

नवजात शिशु और अंडर पांच मृत्यु दर में कमी दर्ज की गई है। 2023 की तुलना में 2024 में नवजात मृत्यु दर

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सफदरजंग हॉस्पिटल में इंटीग्रेटिव मेडिसिन विभाग का किया उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सफदरजंग हॉस्पिटल में इंटीग्रेटिव मेडिसिन विभाग का किया उद्घाटन

एस. के. राणा February 11 2023 30165

केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडव

बच्चों में कोविड के गंभीर संक्रमण की संभावना बड़ों की अपेक्षा कम: डॉ. अरोड़ा 

बच्चों में कोविड के गंभीर संक्रमण की संभावना बड़ों की अपेक्षा कम: डॉ. अरोड़ा 

एस. के. राणा September 03 2021 27240

हम दूसरी लहर की अंतिम अवस्था में है। तीसरी लहर की आशंका उस स्थिति में ही मजबूत होगी जबकि हम कोविड अन

मशीन से कटकर बच्चे का दो टुकड़ों में हुआ हाथ, डॉक्टरों ने सिर्फ 8 घंटे में जोड़ा

मशीन से कटकर बच्चे का दो टुकड़ों में हुआ हाथ, डॉक्टरों ने सिर्फ 8 घंटे में जोड़ा

आरती तिवारी December 21 2022 32555

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में आए एक बच्चे के कटे हाथ का पुनर्प्रत्यारोपण कर उसे दोबारा जोड़ दिया

बलरामपुर अस्पताल में प्लास्टिक सर्जन की जल्द होगी तैनाती

बलरामपुर अस्पताल में प्लास्टिक सर्जन की जल्द होगी तैनाती

आरती तिवारी January 14 2023 29718

अस्पताल प्रशासन ने बर्न यूनिट को पूरी तरह से संचालित करने के लिए यहां प्लास्टिक सर्जन तैनात करने की

25 से ऐंटोड फार्मास्युटिकल्स का राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाडा, चलेगा विशेष अभियान

25 से ऐंटोड फार्मास्युटिकल्स का राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाडा, चलेगा विशेष अभियान

हुज़ैफ़ा अबरार September 07 2022 40889

इस पहल का लक्ष्य देशभर में 20 मिलियन से अधिक लोगों को नेत्रदान से लाभ्वान्वित करना है। इस अभियान में

डाबर ओडोमॉस का मेकिंग इंडिया डेंगू फ्री अभियान शुरू

हुज़ैफ़ा अबरार November 02 2022 34638

इस अभियान के तहत ओडोमॉस 70 शहरों के 20 लाख लोगों तक पहुंचेगा और उन्हें डेंगु और मलेरिया के बारे में

Login Panel