देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

डॉ सूर्यकांत बने राजस्थान चिकित्सा विश्वविद्यालय बोर्ड ऑफ़ मैनेजमेंट के नामित सदस्य

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ सूर्यकांत को राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, जयपुर के बोर्ड ऑफ़ मैनेजमेन्ट के सदस्य के रूप में राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा नामित किया गया है। डॉ सूर्यकांत की इस उपलब्धि पर केजीएमयू के कुलपति ले. जन. डॉ बिपिन पुरी ने बधाई दी है।

रंजीव ठाकुर
July 21 2022 Updated: July 21 2022 18:03
0 38364
डॉ सूर्यकांत बने राजस्थान चिकित्सा विश्वविद्यालय बोर्ड ऑफ़ मैनेजमेंट के  नामित सदस्य डॉ सूर्यकान्त

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ सूर्यकांत को राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, जयपुर के बोर्ड ऑफ़ मैनेजमेन्ट के सदस्य के रूप में राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा नामित किया गया है। डॉ सूर्यकांत की इस उपलब्धि पर केजीएमयू के कुलपति ले. जन. डॉ बिपिन पुरी ने बधाई दी है। 

 

 डॉ सूर्यकान्त (Dr. Suryakant) ने कहा कि यह एक बड़ी जिम्मेदारी है, इसके तहत राजस्थान के समस्त मेडिकल कालेजों, डेन्टल, फार्मेसी एवं नर्सिग कालेजों (medical colleges, dental, pharmacy and nursing colleges of Rajasthan) के लिए शिक्षण, प्रशिक्षण एवं रोगियों की चिकित्सा के सुधार के लिए कार्य करने का अवसर मिलेगा।


 
ज्ञात हो कि अभी हाल ही में ड सूर्यकांत को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के जोनल टास्क फोर्स (North Zone) के चेयरमैन के रूप में चुना गया है तथा वह एम्स पटना (AIIMS Patna.) की गवर्निंग बॉडी के सदस्य भी हैं। डॉ सूर्यकांत केजीएमयू के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग (Respiratory Medicine of KGMU) में 17 वर्ष से प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं एवं 10 वर्ष से विभागाध्यक्ष के पद पर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा वह चिकित्सा विज्ञान सम्बंधित विषयों पर 19 किताबें भी लिख चुके हैं तथा एलर्जी, अस्थमा, टी.बी. एवं कैंसर (Allergy, Asthma, TB, cancer) के क्षेत्र में उनके अब तक लगभग 700 से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स (international journals) में प्रकाशित हो चुके हैं। 

 

इसके साथ ही दो अंतरराष्ट्रीय पेटेंट (international patent) का भी उनके नाम श्रेय जाता है। लगभग 200 एमडी/पीएचडी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन, 50 से अधिक शोध परियोजनाओं का निर्देशन, 19 फेलोशिप, 13 ओरेशन एवार्ड का भी श्रेय उन्हें जाता है। डा. सूर्यकान्त टी.बी., निमोनिया, अस्थमा, सी.ओ.पी.डी. जैसी बहुत सी बीमारियों की नेशनल गाइडलाइन्स की 23 समितियों के सदस्य भी रहे हैं।

 

उन्हें अब तक अन्तरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा 157 पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। डा. सूर्यकान्त कोविड टीकाकरण (COVID vaccination) के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर (brand ambassador of National Health Mission UP) भी हैं। 

 

 इसके साथ ही चेस्ट रोगों के विशेषज्ञों की राष्ट्रीय संस्थाओं इण्डियन चेस्ट सोसाइटी, इण्डियन कॉलेज ऑफ एलर्जी, अस्थमा एण्ड एप्लाइड इम्यूनोलॉजी एवं नेशनल कालेज ऑफ चेस्ट फिजिशियन (NCCP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके साथ ही इण्डियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन (Indian Science Congress Association) के मेडिकल साइंस प्रभाग के भी राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। 

 

डॉ सूर्यकान्त आईएमए, लखनऊ (IMA Lucknow) के अध्यक्ष एवं उप्र आईएमए एकेडमी ऑफ मेडिकल स्पेशलिटीज ()UP IMA Academy of Medical Specialties के चेयरमैन रह चुके हैं एवं वर्तमान में आईएमए-एएमएस के राष्ट्रीय वायस चेयरमैन (National Vice Chairman of IMA-AMS) हैं। वह पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से अपने लेखों व वार्ताओ एवं टी.वी. व रेडियो के माध्यम से लोगों के बीच विभिन्न बीमारियों से बचाव व उपचार के बारे में जागरूकता फैला रहे हैं। कोविड काल में जनमानस को कोरोना जैसी घातक बीमारी के बारे में इलेक्ट्रानिक/प्रिंट/सोशल मीडिया के द्वारा जागरूक करते रहे हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल लखनऊ में कोलोरेक्टल कैंसर की रोकथाम के लिए ‘कोलफिट’स्क्रीनिंग प्रोग्राम शुरू 

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल लखनऊ में कोलोरेक्टल कैंसर की रोकथाम के लिए ‘कोलफिट’स्क्रीनिंग प्रोग्राम शुरू 

हुज़ैफ़ा अबरार May 16 2025 27815

डा वासिफ रज़ा ने कहां कि मल में खून आने को अधिकतर लोग बवासीर मानक इलाज करते हैं या इसे अंदेखा कर देत

कैविटी की समस्या से इस तरह पाएं निजात

कैविटी की समस्या से इस तरह पाएं निजात

लेख विभाग November 14 2022 31328

कैवेटी की समस्या तब होती है जब सही तरीके से ब्रश न किया जाए या खाने के बाद कुल्ला न करने से खाना दा

सिल्वर जुबली बाल महिला चिकित्सालय ने 54 क्षय रोगियों को लिया गोद 

सिल्वर जुबली बाल महिला चिकित्सालय ने 54 क्षय रोगियों को लिया गोद 

हुज़ैफ़ा अबरार July 02 2022 38645

डा. अजय पाल ने कहा कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है। इसकी जांच और इलाज स्वास्थ्य केंद्रों

टाइप-2 डायबिटीज़ के लिए ग्लेनमार्क ने लॉन्च किया लोबग्लिटाज़ोन  

टाइप-2 डायबिटीज़ के लिए ग्लेनमार्क ने लॉन्च किया लोबग्लिटाज़ोन  

विशेष संवाददाता October 07 2022 66882

इस दवा की मार्केटिंग LOBG ब्रांड नाम के अंतर्गत की जाएगी। इस दवा में लोबेग्लिटाज़ोन 0.5 मिलीग्राम हो

बीआरडी मेडिकल कालेज में होगी कोरोना वायरस के म्यूटेशन की पहचान।

बीआरडी मेडिकल कालेज में होगी कोरोना वायरस के म्यूटेशन की पहचान।

रंजीव ठाकुर July 19 2021 40238

माइक्रोबायोलॉजी विभाग की लैब में जीनोम सीक्वेसिंग की जाएगी। इस जांच के लिए अन्य मशीनें ‌विभाग में मौ

दुनिया की पहली सूंघने वाली एंटी-कोविड वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए मिली मंजूरी

दुनिया की पहली सूंघने वाली एंटी-कोविड वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए मिली मंजूरी

हे.जा.स. September 06 2022 38997

इस नीडल फ्री वैक्सीन के प्रभाव की बात करें तो इसे बनाने वाली कंपनी का दावा है कि यह लक्षणों को रोकने

लंपी वायरस ने फिर दी दस्तक

लंपी वायरस ने फिर दी दस्तक

हे.जा.स. May 13 2023 36391

बीते 4 दिनों में 3131 ज्यादा लंपी वायरस के मामले दर्ज किए गए। लंपी वायरस इतनी तेजी से फैलता है की एक

सामाजिक भ्रांतियां दूर कर मरीजों का मनोबल बढ़ा रहें हैं टीबी चैंपियन

सामाजिक भ्रांतियां दूर कर मरीजों का मनोबल बढ़ा रहें हैं टीबी चैंपियन

रंजीव ठाकुर April 29 2022 38738

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आज टीबी यूनिट जिला क्षय रोग केंद्र राजेंद्र नगर पर प

5वें जन औषधि दिवस पर बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, कहा- जम्मू में 75 जन औषधि केंद्र शुरू करने का प्रयास

5वें जन औषधि दिवस पर बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, कहा- जम्मू में 75 जन औषधि केंद्र शुरू करने का प्रयास

admin March 08 2023 38826

उपराज्यपाल ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य प्रणाली और मजबूत सामाजिक आर्थिक विकास के लिए जम्मू कश्मीर में क

हमदर्द लेबोरेटरीज़ ने लॉन्च की 12 नई यूनानी दवाइयाँ।

हमदर्द लेबोरेटरीज़ ने लॉन्च की 12 नई यूनानी दवाइयाँ।

हुज़ैफ़ा अबरार January 22 2021 29923

स्वस्थ भारत अभियान के अंतर्गत हमदर्द लेबोरेट्रीज ने लखनऊ में हेल्थ वैन्स सेवा आरम्भ की है।

Login Panel