देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

इंटरव्यू

हर मरीज़ में टीबी के लक्षण एक जैसे नही होतें हैं: डॉ रजनीश कुमार श्रीवास्तव

डॉ रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने हेल्थ जागरण को बताया कि टीबी हमारे देश में एक गम्भीर समस्या है जिससे हम काफी सालों से लड़ते आ रहे हैं। फिर भी दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि हर साल लगभग 5 लाख लोग टीबी के कारण दम तोड़ देते हैं। टीबी के साथ सबसे बड़ी समस्या हैं इसका डायग्नोसिस और इसका इलाज।

रंजीव ठाकुर
July 21 2022 Updated: July 21 2022 17:43
0 30705

लखनऊ। इंडिया टीबी रिपोर्ट 2022 के अनुसार उत्तर प्रदेश में टीबी रोगियों की संख्या भारत के सभी राज्यों में सबसे अधिक है। यह भारत में टीबी के अधिसूचित मामलों की कुल संख्या के 20% से अधिक के लिए जिम्मेदार है। पीएम मोदी ने 2025 तक टीबी को समाप्त करने का लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया है। ऐसे में टीबी का खात्मा कैसे होगा और इसमें कैसी दिक्क़ते आ रही हैं इसको लेकर हेल्थ जागरण ने पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ रजनीश कुमार श्रीवास्तव से खास बातचीत की। 

 

डॉ रजनीश कुमार श्रीवास्तव, एमडी, पल्मोनरी मेडिसिन (MD, Pulmonary Medicine) और स्वर्ण पदक विजेता है। वह पीडीसीसी-इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी (SGPGI), सलाहकार पल्मोनोलॉजिस्ट - मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) भी है। डॉक्टर साहब हेस्टैक एनालिटिक्स (Haystack Analytics) द्वारा आयोजित पैनल डिस्कशन में मौजूद थे जहां टीबी को लेकर संपूर्ण जीनोम सीक्वेंसिंग टेस्ट (whole genome sequencing test for TB) के बारे में चर्चा हुई। 

 

डॉ रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने हेल्थ जागरण (Health Jagaran) को बताया कि टीबी हमारे देश में एक गम्भीर समस्या है जिससे हम काफी सालों से लड़ते आ रहे हैं। फिर भी दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि हर साल लगभग 5 लाख लोग टीबी के कारण दम तोड़ देते हैं। टीबी के साथ सबसे बड़ी समस्या हैं इसका डायग्नोसिस और इसका इलाज (TB diagnosis and treatment)। 

 

टीबी का डायग्नोसिस (Diagnosis of TB) काफी मुश्किल होता है क्योंकि इसके लक्षण (symptoms of TB) बहुत इन्वैरिड होते हैं जैसे बुखार आना (fever), खांसी आना (cough), साँस फूलना (breathlessness), खांसी में खून आना (blood in cough), वजन कम होते जाना (weight loss), भूख कम लगना (loss of appetite) जैसे लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र (health center) पर जा कर चेकअप करवाना चाहिए। 

 

सरकार ने टीबी के लिए जांचे फ्री में (free tests for TB) उपलब्ध करवाई हुई हैं जैसे बलगम की जाँच (sputum test) या एक्सरे (X-ray) इत्यादि। सही समय पर जाँच और इलाज (timely diagnosis and treatment) से टीबी से पूरी तरह मुक्ति पाई जा सकती है। ये 100% ठीक होने वाली बीमारी है। लक्षण दिखने पर जल्दी से जल्दी स्वास्थ्य केन्द्र जाएं, इलाज करवाए जिससे कि और किसी तक ये बीमारी ना पहुंचे। 

 

कई बार देखा गया कि जाँच में ज्यादा समय लग जाता है और तब तक मरीज दूसरों को इंफेक्शन दे चुका होता है, हेल्थ जागरण के सवाल पर डॉ रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसा पहले होता था, अब हमारे पास ऐसी जांचे उपलब्ध हैं जिससे 2-3 दिन में टीबी की जाँच हो जाती है। काफी रैपिड जांचे (rapid tests for TB) भी हैं जो बहुत जल्दी रिपोर्ट दे देती है। सरकार इन जांचों को फ्री में करवाती है और अगर प्राइवेट अस्पताल (private hospital) में जाँच करवाते है तो यह 2300 रुपए में हो जाती है। 

 

पीएम मोदी (PM Modi) का आवाह्न है कि 2025 तक टीबी को खत्म (eliminate TB by 2025) करना है, इसमें कौन सी रुकावटें हैं जिनको दूर कर दिया जाए तो यह टारगेट पूरा किया जा सकता है ? इस सवाल का जवाब देते हुए डॉ रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सबसे बड़ा फैक्टर डायग्नोसिस है। टीबी के लक्षण (symptoms of TB) अलग-अलग लोगों को अलग-अलग आते हैं। जरुरी नहीं कि हर आदमी में एक जैसे लक्षण नजर आएं।

 

दूसरे इसकी जाँच करना भी मुश्किल है जैसे बलगम में टीबी नहीं आ रही है (TB is not coming in the mucus) तो हो सकता है गांठ के अंदर टीबी हो (TB inside the lump)। हो सकता है दूसरे अंगों में हो जैसे कि आँख (eyes TB), ब्रेन (brain TB) या किडनी (kidney TB) में हो। अलग-अलग अंगों की अलग-अलग जांचे हैं। तो टीबी का डायग्नोसिस और इलाज करना ही मुश्किल है। इसके लिए जरुरी है कि लक्षण नजर आएं तो डॉक्टर के पास जाएं ना कि खुद ही इलाज करने लग जाएँ। 2 या 3 हफ्ते तक लक्षण नजर आएं तो नजरअंदाज ना करें और तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अनिद्रा से आपकी सुंदरता पर पड़ता हैं असर, सोने से पहले करें योगासन

अनिद्रा से आपकी सुंदरता पर पड़ता हैं असर, सोने से पहले करें योगासन

सौंदर्या राय March 05 2022 34656

अगर रात में नींद न आने की समस्या है, तो आपको रात को सोने से पहले कुछ योगासन जरूर करने चाहिए। इससे आ

मुंहासों से पाना है जल्द छुटकारा, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

मुंहासों से पाना है जल्द छुटकारा, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

सौंदर्या राय May 04 2023 37522

मुंहासे हकीकत में काफी तकलीफदेह हो सकते हैं और दुर्भाग्य से ये त्वचा की सबसे आम स्थिति है। ये तब होत

जानिये पिम्पल्स के कारण और घरेलू इलाज।

जानिये पिम्पल्स के कारण और घरेलू इलाज।

सौंदर्या राय September 26 2021 36229

यकीन मानिए पिम्पल्स का उपाय केवल एक ही है, और वो है घरेलू इलाज। बाहर आप इसके ट्रीटमेंट के लिए जाएंगे

कोविड-19 संक्रमण: देश में फिर आये सबसे कम नए मामले।

कोविड-19 संक्रमण: देश में फिर आये सबसे कम नए मामले।

एस. के. राणा June 17 2021 31273

मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण की दैनिक दर 3.48 प्रतिशत दर्ज की गई। यह लगातार 10 दिनों में पांच प्रतिश

सहारा हॉस्पिटल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर व अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित

सहारा हॉस्पिटल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर व अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार June 12 2022 38228

शिविर 14 जून तक चलेगा और कार्यक्रम के समापन पर  सहारा हॉस्पिटल में पहले से रक्तदान कर रहे लोगों को स

सिर्फ 11 रुपये में इस निजी अस्पताल में होता है इलाज!

सिर्फ 11 रुपये में इस निजी अस्पताल में होता है इलाज!

आरती तिवारी June 28 2023 34307

पंचकूला में एक ऐसा अत्याधुनिक निजी अस्पताल है, जहां सिर्फ 11 रुपये में होता है।

कोविड-19 की दवा 2-डीजी बिक्री के लिए तैयार।

कोविड-19 की दवा 2-डीजी बिक्री के लिए तैयार।

हे.जा.स. June 29 2021 52627

वाणिज्यिक रूप से इसकी बिक्री 2डीजी ब्रांड नाम से की जाएगी। इस दवा के एक सैशे का अधिकतम खुदरा मूल्य (

बहराइच जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई।  

बहराइच जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई।  

हे.जा.स. February 08 2021 58593

ओपीडीमें साफ़ सफाई का अभाव है। मरीज़ों की सुनवाई के लिए कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिल रहा है।    

अदरक से दूर होती हैं बालों की ये समस्याएं

अदरक से दूर होती हैं बालों की ये समस्याएं

श्वेता सिंह September 20 2022 32766

अदरक में जिंजरोल होता है जो कि एंटीइंफ्लेमेटरी कंपाउंड है तो, वहीं इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, फैटी एसिड,

ओमिक्रोन अपडेट: देश में 220 पहुँचा संक्रमण मामला

ओमिक्रोन अपडेट: देश में 220 पहुँचा संक्रमण मामला

एस. के. राणा December 22 2021 30095

ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 65  मरीज महाराष्ट्र व 54 मरीज दिल्ली में मिले हैं। ओडिशा के दो व जम्मू-कश्मी

Login Panel