देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

बेमौसम मौसम बारिश से कोरोना के साथ ही फ़ैल सकता है डेंगू-मलेरिया| 

बरसात में पानी के भराव के कारण मच्छर अधिक पनपते हैं। ऐसे में लोग जागरूक रहें। डेंगू का लार्वा साफ ठहरे हुए पानी में पनपता है, इसलिए घर व् आस-पास साफ-सफाई रखें, पानी न इकठ्ठा होने दें|

हुज़ैफ़ा अबरार
May 30 2021 Updated: May 30 2021 02:17
0 26813
बेमौसम मौसम बारिश से कोरोना के साथ ही फ़ैल सकता है डेंगू-मलेरिया|  प्रतीकात्मक

लखनऊ| चक्रवात ‘यास’ के चलते कुछ स्थानों पर हुई बेमौसम बारिश से जगह-जगह मच्छर पनप सकते हैं, जिसके कारण डेंगू और मलेरिया फैलने की सम्भावना बढ़ जाती है । ऐसे में कोरोना के साथ ही अन्य संक्रामक बीमारियों के प्रति सतर्कता बरतना जरूरी है | 

राष्ट्रीय वेक्टर जनित नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. के.पी. त्रिपाठी का कहना है कि बरसात में पानी के भराव के कारण मच्छर अधिक पनपते हैं। ऐसे में लोग जागरूक रहें। डेंगू का लार्वा साफ ठहरे हुए पानी में पनपता है, इसलिए घर व् आस-पास साफ-सफाई रखें, पानी न इकठ्ठा होने दें, पूरी बांह के कपड़े पहने, मच्छररोधी क्रीम लगायें, घर के ताजा व अच्छे से पका हुआ खाना खाएं, साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले फल व सब्जियों का सेवन करें। इन सबके साथ इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि बेवजह घर से बाहर न निकलें। अगर घर से निकलते हैं तो मास्क अवश्य लगायें। सार्वजनिक स्थानों पर दो गज की दूरी बनाकर रखें व बार-बार चेहरे को न छुएं।

डा. त्रिपाठी ने बताया- जिले मे डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए लगातार व्यापक सर्वे और परीक्षण अभियान चलाया जा रहा है | इसके साथ ही फैमिली हेल्थ इण्डिया-गोदरेज द्वारा जिला स्वास्थ्य समिति के समन्वय से संचालित एम्बेड परियोजना के अन्तर्गत मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 संजय भटनागर के निर्देशन में डेंगू और मलेरिया उन्मूलन हेतु अत्यधिक संवेदनशील चिन्हित100 बस्तियों की आशा कार्यकर्ताओं को ई-माड्यूल के माध्यम से प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इसमें बस्ती करेहटा से आशा सुमन, संजय नगर से प्रियंका, पूर्वीदीन खेडा से शिवकुमारी, लवकुश नगर से ज्योती, अनीता, सुमन पाण्डे, नजमा खातून, मदेयगंज से शबली एवं हेमा, केशव नगर से अनीता, नया पुरवा से रजनी गुप्ता, अनीता, हाजरा, झरियन तालाब से अंजली निगम, खरियाही से अर्चना एवं नूरबाडी से संगीता आदि आशा कार्यकर्ता शामिल हैं । 

जिला मलेरिया अधिकारी डी0एन0शुक्ला ने बताया कि कोरोना से बचाव, टीकाकरण एवं जांच के लिए लोगों को प्रेरित करने के साथ ही साथ मलेरिया एवं डेंगू की रोकथाम आदि का कार्य व्यापक स्तर पर किया जा रहा हैं। 

एम्बेडर समन्वयक धर्मेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि अगर हमें डेंगू से बचना है तो हमारे घरों में अथवा घरों की छतों पर पल रहें लार्वा को सबसे पहले नष्ट करना होगा एवं घर के अन्दर सभी जल स्रोतों को साफ रखना होगा। उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों, मलिन बस्तियों में डेगू लार्वा की पहचान के साथ ही साथ इनसे बचाव एवं सावधानियो की जानकारी क्षेत्रीय स्तर पर बी0सी0सी0एफ0 कार्यकर्ताओ द्वारा घर-घर भ्रमण कर उपलब्ध माड्यूल, सिचुएशन कार्ड्स आदि के माध्यम से कोविड उपयुक्त व्यवहारों को ध्यान मे रखते हुए प्रदान की जा रही हैं।  

डा. त्रिपाठी ने बताया- पिछले तीन सालों में हमने डेंगू पर लगाम लगायी है । वर्ष 2019 में जिले में जहाँ डेंगू के 2,162 मरीज मिले थे, वहीँ 2020 में 882 और 2021 में जनवरी से अभी तक कुल 36 केस मिले हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल का निरीक्षण

आरती तिवारी September 16 2022 31619

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने राजाजीपुरम स्थित रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल का जायजा लिया। औचक निरीक्षण के दौ

 डॉ. राम मनोहर लोहिया के नए परिसर में 1010 बेडेड मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनेगा

डॉ. राम मनोहर लोहिया के नए परिसर में 1010 बेडेड मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनेगा

हुज़ैफ़ा अबरार May 19 2026 2604

स्वस्थ उत्तर प्रदेश की दिशा में बड़ा कदम:  डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में 1010 ब

बलरामपुर अस्पताल में शुरू हुई चार बड़ी सुविधाएं: मुख्य चिकित्सा अधीक्षक

रंजीव ठाकुर May 28 2022 29174

मरीज के शरीर से पस, मूत्र, ब्लड इत्यादि लेकर उसका कल्चर करते हैं जिससे वैक्टीरिया की पूरी जानकारी मि

उत्तर प्रदेश के आयुर्वेदिक कॉलेजों में पीजी की 48 सीटों की मान्यता रद्द

उत्तर प्रदेश के आयुर्वेदिक कॉलेजों में पीजी की 48 सीटों की मान्यता रद्द

श्वेता सिंह November 11 2022 36027

पीजी की काउंसिलिंग से पहले टीम ने निरीक्षण किया तो तीनों कॉलेजों में संकाय सदस्य नहीं मिले। ऐसे में

सीएम योगी ने नवचयनित 1442 स्टाफ नर्सों को दिया नियुक्ति पत्र

सीएम योगी ने नवचयनित 1442 स्टाफ नर्सों को दिया नियुक्ति पत्र

आरती तिवारी June 11 2023 36252

सीएम योगी ने नवचयनित 1442 स्टाफ नर्सों को एक समारोह में नियुक्ति पत्र सौंपा है। इस मौके पर मुख्यमंत्

मेरठ में मिले डेंगू के 9 नए मरीज़

मेरठ में मिले डेंगू के 9 नए मरीज़

एस. के. राणा November 23 2022 27568

इस समय जिले में डेंगू के सक्रिय मरीजों की संख्या 19 पर पहुंच गई है। इन मरीजों में नौ अस्पताल में भर्

वृद्धा आश्रम पर सुलह अधिकारी ने वृद्ध लोगों की समस्या सुनी

वृद्धा आश्रम पर सुलह अधिकारी ने वृद्ध लोगों की समस्या सुनी

आरती तिवारी August 20 2022 32551

सदर सुलह अधिकारी देवेन्द्र कटारिया ने वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया। वहीं वृद्धा आश्रम पहुंचकर अधि

महाराष्ट्र में शुरू खिलखिलाहट एम्बुलेंस, मिलेंगी ये सुविधाएं

महाराष्ट्र में शुरू खिलखिलाहट एम्बुलेंस, मिलेंगी ये सुविधाएं

विशेष संवाददाता October 08 2022 31668

खिलखिलाहट एंबुलेंस को बच्चों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया जाएगा और इसके पीछे मुख्य मकसद परिवार और

देश में एक बार फिर बढे कोरोना संक्रमण के मामले

देश में एक बार फिर बढे कोरोना संक्रमण के मामले

एस. के. राणा October 01 2022 32243

देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 4,45,91,112 तक पहुंच गया है। सक्रिय केसों का आंकड़ा घटकर 38,29

हाथों को सुन्दर बनाने के लिए खुद करें मेनीक्योर।

हाथों को सुन्दर बनाने के लिए खुद करें मेनीक्योर।

सौंदर्या राय October 27 2021 29997

पैराफिन मैनीक्योर सबसे अच्छा तरीका है। ये एक तरह का स्पा ट्रीटमेंट है। इसके बाद आपको हाथ बहुत ज्यादा

Login Panel