देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कोविड शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे सभी विधाओं के फार्मेसिस्ट। 

फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि प्रदेश मे सभी विधाओं के लगभग 40 कोरोना योद्धाओं ने ड्यूटी करते हुए संक्रमित होकर अपने प्राणों की आहुति दी है । उन पुण्य आत्माओं को याद करने, उनकी शहादत को सलाम करने हेतु कार्यक्रम तय किया गया है ।

हुज़ैफ़ा अबरार
May 30 2021 Updated: May 30 2021 01:47
0 27888
कोविड शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे सभी विधाओं के फार्मेसिस्ट।  प्रतीकात्मक

लखनऊ। इंडियन पब्लिक सर्विस एम्प्लाइज फेडरेशन और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के आह्वान पर फार्मेसिस्ट फेडरेशन ने प्रदेश में 31 मई को 1.30 बजे कोविड प्रोटोकाल के तहत सभी विधाओं के चिकित्सा संस्थानो, चिकित्सालयों, स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड 19 से संक्रमित होकर शहीद हुए राज्य कर्मचारियों के साथ फार्मेसिस्टों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा । केजीएमयू, अन्य मेडिकल कॉलेज, पीजीआई, लोहिया संस्थान, सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान, ई एस आई, समाज कल्याण , कारागार, वेटेनरी, आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी के समस्त चिकित्सालयों में श्रद्धांजलि दी जाएगी और परिषद की जनपद शाखा द्वारा प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव को पत्र भेजकर सभी शहीदों के परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता, आश्रितों को नौकरी, देयकों के भुगतान का अनुरोध भी किया जाएगा । 

फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि प्रदेश मे सभी विधाओं के लगभग 40 कोरोना योद्धाओं ने ड्यूटी करते हुए संक्रमित होकर अपने प्राणों की आहुति दी है । उन पुण्य आत्माओं को याद करने, उनकी शहादत को सलाम करने हेतु कार्यक्रम तय किया गया है ।

यादव की अध्यक्षता में आज महासंघ के प्रांतीय पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक में निर्णय लिया गया कि 31 मई को 1.30 बजे प्रदेश भर में व्यापक रूप से यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम सम्पन्न होगा । शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर एक दीप जलाया जाएगा और 2 मिनट का मौन रहकर सभी की आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी, साथ ही सभी फार्मेसिस्ट यह भी संकल्प लेंगे कि मृत राज्य कर्मियों के परिवार को आवश्यकता पड़ने पर हर प्रकार का सहयोग प्रदान करेंगे । अनुग्रह राशि, देयक आदि के भुगतान के साथ ही मृतक आश्रित नियुक्ति हेतु प्रयास करेंगे । निर्णय लिया गया है कि अगर कोई फार्मेसिस्ट घर पर है तो परिवार के साथ एक दीप जलाकर श्रद्धांजलि देगा , जो घर से बाहर होगा वह भी 1.30 बजे जहां है वहीं खड़े होकर 2 मिनट मौन रहकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेगा । 

बैठक का संचालन महामंत्री अशोक कुमार द्वारा किया गया, उन्होंने कहा कि कल प्रदेश के सभी जनपद शाखाओं की वर्चुअल बैठक भी सम्पन्न होगी ।

डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप बडोला ने कहा कि उत्तर प्रदेश का हर फार्मेसिस्ट कोविड काल मे जनता के साथ खड़ा है, हमने अपनी जान की परवाह नही की इसी कारण अनेक साथी शहीद हो गए । अधिकांश ग्रामीण चिकित्सालयों की सेवाएं फार्मेसिस्ट द्वारा ही संचालित हैं, गांवों से लेकर जिला अस्पतालों , मेडिकल कॉलेजों की आकस्मिक विभाग एवं अन्य विभागों में चिन्हित और चिंहित कोविड मरीजो की चिकित्सा में अनेक फार्मेसिस्ट संक्रमित हुए है ।

संयोजक एवं फीपो के अध्यक्ष के के सचान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जे पी नायक, आयुर्वेद फार्मेसिस्ट संघ के अध्यक्ष विद्याधर पाठक, वेटनरी फार्मेसिस्ट संघ के अध्यक्ष पंकज शर्मा, महामंत्री शारिक हसन, होम्योपैथ फार्मेसिस्ट सेवा संघ के महामंत्री शिव प्रसाद, संविदा फार्मेसिस्ट संघ के अध्यक्ष प्रवीण यादव, के जी एम यू के राजीव अग्रवाल, कारागार शाखा के अध्यक्ष आनंद मिश्रा, ई एस आई के महामंत्री उदय राज यादव , सैफई मेडिकल कॉलेज फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव यादव, संजय गांधी पी जी आई फार्मेसिस्ट दिनेश कुमार, लोहिया संस्थान के अशोक उमराव आदि पदाधिकारियो ने आम जनता से भी अपील की कि उक्त समय पर जो जहां है कोविड योद्धाओं को श्रद्धांजलि दें ।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल लखनऊ में चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर शुरू

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल लखनऊ में चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर शुरू

हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 616

बच्चे के शुरुआती साल उसके विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए अगर बच्चा देर से बोल रहा है,

जीवनशैली में बदलाव और समय से दवाओं का सेवन आपको हार्ट सर्जरी से बचा सकता है।

रंजीव ठाकुर August 18 2021 34784

हेल्थ जागरण ने राजधानी के मेदांता अस्पताल के सीटीवीएस डायरेक्टर दुनिया के मशहूर हार्ट सर्जन डॉ गोरंग

बदलते मौसम के साथ बीमार होने का कारण बता रहें हैं डॉ नीलांजन पटरानबिस

बदलते मौसम के साथ बीमार होने का कारण बता रहें हैं डॉ नीलांजन पटरानबिस

लेख विभाग March 04 2022 26845

मौसम में बदलाव के साथ एलर्जी पैदा करने वाले वायरस की गिनती लगभग 200 तक हो जाती है। मौसम की वजह से ज्

लगभग दो साल बाद एक दिन में कोरोना संक्रमण के नए मरीज़ एक हज़ार से कम 

लगभग दो साल बाद एक दिन में कोरोना संक्रमण के नए मरीज़ एक हज़ार से कम 

विशेष संवाददाता April 04 2022 33569

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों क

विश्व ओआरएस दिवस पर लोहिया में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

विश्व ओआरएस दिवस पर लोहिया में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार July 30 2026 903

अतिसार की रोकथाम सुरक्षित पेयजल, स्वच्छता तथा प्रत्येक अतिसार प्रकरण में ओआरएस एवं जिंक के उपयोग की

घुटनों के दर्द से निजात दिलाएगी ये एक्सरसाइज

घुटनों के दर्द से निजात दिलाएगी ये एक्सरसाइज

आरती तिवारी October 06 2022 31106

मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग आज लगभग हर किसी की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। इसी

दिल्ली में डेंगू के अब तक 3857 मामले आए सामने

दिल्ली में डेंगू के अब तक 3857 मामले आए सामने

एस. के. राणा December 13 2022 23717

पिछले हफ्ते ही दिल्ली में 262 मरीज सामने आए हैं। यह आंकड़ा दिल्ली नगर निगम के एंटी मलेरिया ऑपरेशन द

नवरात्र व रमजान में इन बातों का रखें खास ख्याल: डायटिशियन

नवरात्र व रमजान में इन बातों का रखें खास ख्याल: डायटिशियन

हुज़ैफ़ा अबरार April 02 2022 29537

शनिवार से हो रहा नवरात्र की शुरुआत, रविवार से रोजे शुरू होने की उम्मीद। इस तपती गर्मी में रखना होगा

COVID-19 वैक्सीन: केंद्र सरकार ने एक करोड़ कोविशल्ड टीकों के खरीद का दूसरा आदेश जारी किया 

COVID-19 वैक्सीन: केंद्र सरकार ने एक करोड़ कोविशल्ड टीकों के खरीद का दूसरा आदेश जारी किया 

हे.जा.स. February 07 2021 24877

केंद्र सरकार ने प्रथम चरण में कोविशिल्ड के 11 करोड़ टीके 231 करोड़ रुपये  में खरीदे थे। अब SII के सा

देश में कोविड-19 के 11,649 नए मामले, 90 लोगों की मौत। 

देश में कोविड-19 के 11,649 नए मामले, 90 लोगों की मौत। 

हे.जा.स. February 15 2021 29872

देश में कुल 1,06,21,220 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर

Login Panel