देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

टीकों की सीमित आपूर्ति और असमान वितरण, वैश्विक विषमताओं की वजह: डब्ल्यूएचओ

यूएन स्वास्थ्य एजेंसी ने अपनी यह रिपोर्ट बुधवार को प्रकाशित की है, और इसमें पहली बार वैक्सीन बाज़ारों पर कोविड-19 महामारी से उपजे प्रभावों की पड़ताल की गई है। साथ ही, विश्व भर में टीकों के विषमतापूर्ण वितरण को भी रेखांकित किया गया है। 

हे.जा.स.
November 11 2022 Updated: November 12 2022 17:44
0 28377
टीकों की सीमित आपूर्ति और असमान वितरण, वैश्विक विषमताओं की वजह: डब्ल्यूएचओ प्रतीकात्मक चित्र

जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की नवीनतम ‘वैश्विक वैक्सीन बाज़ार’ (Global Vaccine Market) रिपोर्ट बताती है कि विश्व भर में वैक्सीन का असमान वितरण, केवल कोविड-19 टीकों तक ही सीमित नहीं है। सम्पन्न देशों में जिन वैक्सीन की मांग अधिक है, उन्हें प्राप्त करने के लिये निर्धन देशों को निरन्तर जूझना पड़ता है।

 

यूएन स्वास्थ्य एजेंसी (UN Health Agency) ने अपनी यह रिपोर्ट बुधवार को प्रकाशित की है, और इसमें पहली बार वैक्सीन बाज़ारों पर कोविड-19 महामारी (Covid-19 pandemic) से उपजे प्रभावों की पड़ताल की गई है। साथ ही, विश्व भर में टीकों के विषमतापूर्ण वितरण को भी रेखांकित किया गया है।  रिपोर्ट के अनुसार टीकों की सीमित आपूर्ति और असमान वितरण, वैश्विक विषमताओं की वजह है।

उदाहरणस्वरूप, सर्वाइकल कैंसर (cervical cancer) के विरुद्ध HPV वैक्सीन (HPV vaccine) को केवल 41 फ़ीसदी निम्न-आय वाले देशों में ही शुरू किया गया है, जबकि इन्हीं देशों में इस बीमारी के अधिकाँश मामले सामने आते हैं।

 

इसके विपरीत, उच्च-आय वाले 83 प्रतिशत देशों में यह वैक्सीन उपलब्ध है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस (World Health Organization Director-General Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने ज़ोर देकर कहा कि स्वास्थ्य के अधिकार में, वैक्सीन के अधिकार को भी शामिल किया जाना होगा।

 

उनके अनुसार यह रिपोर्ट दर्शाती है कि मुक्त-बाज़ार व्यवस्था व तौर-तरीक़ों के कारण, विश्व के कुछ निर्धनतम देश और सर्वाधिक निर्बल समुदाय इस अधिकार से वंचित हो रहे हैं। यूएन स्वास्थ्य एजेंसी ने वैक्सीन वितरण में अति-आवश्यक बदलावों की पुकार लगाई है, ताकि ज़िंदगियों की रक्षा, बीमारी की रोकथाम और भावी संकटों से निपटने की तैयारी सुनिश्चित की जा सके।

 

सीमित आपूर्ति व्यवस्था - limited supply system

बताया गया है कि विश्व भर में, वैक्सीन उत्पादन क्षमता में वृद्धि हुई है, लेकिन यह अब भी कुछ ही देशों में केंद्रित है। कोविड-19 टीकों से इतर, अन्य टीकों के लिये केवल 10 विनिर्माता कम्पनियाँ, 70 प्रतिशत वैक्सीन ख़ुराकों को प्रदान करती हैं।

 

विश्व भर में सर्वाधिक इस्तेमाल में लाई जाने वाली शीर्ष 20 वैक्सीन (PCV, HPV, ख़सरा, रुबेला) में से अनेक टीके, मुख्यत: केवल दो आपूर्तिकर्ताओं पर ही निर्भर हैं। सीमित संख्या में विनिर्माता होने के कारण टीकों की क़िल्लत होने और क्षेत्रीय स्तर पर आपूर्ति असुरक्षा पनपने का ख़तरा होता है।

 

वर्ष 2021 में, अफ़्रीकी और पूर्वी भूमध्यसागर क्षेत्र में स्थित देश, अपने 90 फ़ीसदी टीकों के लिये किसी अन्य देश में स्थित विनिर्माता कम्पनी पर निर्भर थे। वैक्सीन की सुलभता में एक बड़ा अवरोध उनकी क़ीमत भी है, जोकि कुछ देशों की पहुँच से बाहर होती है।

 

ऊँची क़ीमत, एक अवरोध - High price, a barrier

टीकों की क़ीमतों को अक्सर आय के आधार पर तय किया जाता है, मगर अनेक वैक्सीन उत्पादों के लिये मध्यम-आय वाले देशों को अक्सर, सम्पन्न देशों जितना, या कभी-कभी उससे अधिक दाम चुकाने पड़ते हैं। पिछले वर्ष 141 अरब डॉलर मूल्य की 16 अरब वैक्सीन ख़ुराकों की आपूर्ति की गई थी। ये आँकड़ा वर्ष 2019 में पाँच अरब 80 करोड़ ख़ुराकों का लगभग तीन गुना और उसी दौरान 38 अरब डॉलर बाज़ार मूल्य का साढ़े तीन गुना है।

 

कोविड-19 वैक्सीन के कारण मुख्यत: ये वृद्धि देखी गई, जोकि यह भी दर्शाता है कि स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये वैक्सीन विनिर्माता किस तरह अपने उत्पादन का स्तर बढ़ा सकते हैं।

 

यूएन स्वास्थ्य एजेंसी ने सरकारों, विनिर्माता कम्पनियों और साझेदार संगठनों (manufacturing companies and partner organizations) से महत्वाकाँक्षी क़दम उठाने की पुकार लगाई है, ताकि टीकों की न्यायसंगत सुलभता सुनिश्चित की जा सके, और भावी महामारियों से निपटने की की कार्रवाई को बेहतर बनाया जा सके।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

तनाव मुक्ति के लिए आध्यात्मिकता औषधि है - ब्रह्म कुमारी पूनम बहन

रंजीव ठाकुर May 05 2022 47933

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में बाल्यकाल से शिक्षित ब्रह्म कुमारी पूनम बहन (सीएस) नौ दिवसीय

प्रदेश में बढ़ा कोरोना संक्रमण, मास्क अनिवार्य

प्रदेश में बढ़ा कोरोना संक्रमण, मास्क अनिवार्य

आरती तिवारी April 13 2023 37659

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर जिले में डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल तत्काल क्रिय

रोडवेज बस में महिला ने बच्चे को जन्म दिया, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

रोडवेज बस में महिला ने बच्चे को जन्म दिया, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

एस. के. राणा November 04 2022 74651

रोडवेज बस के परिचालक एके गौतम ने बताया कि गुरुवार रात को वह लोग बदायूं डिपो की बस को दिल्ली से लेकर

केजीएमयू और अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय की ऑनलाइन समीक्षा बैठक सम्पन्न।

केजीएमयू और अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय की ऑनलाइन समीक्षा बैठक सम्पन्न।

हुज़ैफ़ा अबरार July 03 2021 36360

कुलाधिपति ने कहा कि विश्वविद्यालय अपने समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों का शत प्रतिशत

यूपी स्टेट मेडिकल फैकल्टी कर्मचारी एसोसिएशन ने रिक्त पद व प्रोन्नति के लिए  फिर लिखा उपमुख्यमंत्री को पत्र

यूपी स्टेट मेडिकल फैकल्टी कर्मचारी एसोसिएशन ने रिक्त पद व प्रोन्नति के लिए फिर लिखा उपमुख्यमंत्री को पत्र

रंजीव ठाकुर August 29 2022 37430

प्रदेश की मेडिकल फैकल्टी में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के रिक्त पद तथा प्रशासनिक अधिकारियों की प्रोन्न

नर्सिंग एवं पैरामेडिकल प्रशिक्षण में व्यापक सुधार के लिए शुरू होगा मिशन निरामया

नर्सिंग एवं पैरामेडिकल प्रशिक्षण में व्यापक सुधार के लिए शुरू होगा मिशन निरामया

आरती तिवारी September 17 2022 28804

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेजों में शैक्षिक गुणवत्ता में वृद्धि तथा प

भारत में कोविड-19 के 6,594 नए मामले, छह मरीजों की मौत

भारत में कोविड-19 के 6,594 नए मामले, छह मरीजों की मौत

एस. के. राणा June 14 2022 31080

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के कारण छह औ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण

विशेष संवाददाता March 19 2023 26976

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। म

वर्तमान मौसम और कोरोना के प्रति लापरवाही बन सकती है बड़ी मुसीबत। 

वर्तमान मौसम और कोरोना के प्रति लापरवाही बन सकती है बड़ी मुसीबत। 

हे.जा.स. July 12 2021 30908

जब हम खांसते, छींकते, बातें करते हैं या गाना गाते हैं तो हमारे मुंह से पानी की बहुत छोटी बूंदें (एरो

अब कई तरीके से समझाएंगे आयुष्मान योजना की महत्ता 16 से शुरू हुआ अभियान 30 नवंबर तक चलेगा

अब कई तरीके से समझाएंगे आयुष्मान योजना की महत्ता 16 से शुरू हुआ अभियान 30 नवंबर तक चलेगा

हुज़ैफ़ा अबरार November 19 2022 19566

आयुष्मान भारत की सीईओ संगीता सिंह ने बताया कि प्रदेश के अधिकाधिक लोगों तक आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री

Login Panel