देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

एसिडिटी और कब्ज की समस्या से राहत दिला सकते हैं ये फल

पेट साफ न होने पर पूरे दिन बेचैनी बनी रहती है। लगातार यह परेशानी बने रहने पर मजबूरी वश फिर दवाइयों और घरेलू उपचारों की मदद लेनी पड़ती है। अगर आप अपने रोजाना की डाइट में कुछ खास फलों को शामिल कर लें तो काफी हद तक इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

आरती तिवारी
September 22 2022 Updated: September 23 2022 12:38
0 28443
एसिडिटी और कब्ज की समस्या से राहत दिला सकते हैं ये फल सांकेतिक चित्र

पेट साफ होने पर पूरे दिन बेचैनी बनी रहती है। इसके चलते कुछ खाने का भी दिल नहीं करता और पूरे दिन का रूटीन बिगड़ जाता है। लगातार यह परेशानी बने रहने पर मजबूरी वश फिर दवाइयों और घरेलू उपचारों की मदद लेनी पड़ती है। लेकिन अगर आप अपने रोजाना की डाइट में कुछ खास फलों को शामिल कर लें तो काफी हद तक इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। क्योंकि इनमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। ये फल आपके पेट को साफ रखते हैं। आइए जानें आप कौन से फलों को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

 

पपीता- Papaya

सुबह-सुबह पपीता का सेवन करें। इससे पाचन तंत्र (Digestive System) को लाभ मिलते हैं और शरीर से सारे टॉक्सिंस (toxins) को बाहर भी निकाला जा सकता है। अगर कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) से जूझ रहे हैं तो सुबह सुबह पपीता खाने से इसका लेवल कम किया जा सकता है।

 

अनार- Pomegranate

अनार एक बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी फल (healthy fruit) है। इसमें भी फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। ये पेट को साफ रखने में मदद करता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। अनार का सेवन आप रोजाना जूस के रूप में भी कर सकते हैं।

 

सेब- Apple

ऐसे ही नहीं कहा जाता कि रोजाना एक सेब खाकर आप लंबे समय तक सेहतमंद (healthy) बने रह सकते हैं। पेट साफ करने के लिए सुबह-सुबह सेब खाने की आदत डालें या इसका जूस पिएं। इसके अलावा इसमें मौजूद न्यूट्रिशन (Nutrition) पेट की दूसरी समस्‍याओं जैसे अल्‍सर, गैस्‍ट्रेटिस और एसिडिटी (acidity) की समस्या भी दूर करता है।

 

रास्पबेरी- Raspberry

रास्पबेरी में फाइबर होता है। इसका सेवन करने से पाचन संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलता है। ये तेजी से वजन घटाने में मदद करता है। एक संतुलित मात्रा में इस फल का सेवन करें।

 

आड़ू- Peach

आड़ू फाइबर (fiber) से भरपूर होता है। ये कब्ज (Constipation) की समस्या से राहत दिलाने का काम करता है। इसका सेवन पेट को साफ रखता है। इसमें एंटी ओबेसिटी (Obesity) गुण होते हैं। ये पेट की चर्बी को कम करने का काम करते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

पद्म पुरस्कारों से सम्मानित चिकित्सकों ने डायबिटीज नियंत्रण के लिए 10 वर्षीय आयोग का सुझाया तरीका

पद्म पुरस्कारों से सम्मानित चिकित्सकों ने डायबिटीज नियंत्रण के लिए 10 वर्षीय आयोग का सुझाया तरीका

विशेष संवाददाता September 04 2022 49512

फोर्टिस मधुमेह, मोटापा और कॉलेस्ट्रॉल केंद्र (सी-डॉक) के अध्यक्ष डॉ. अनूप मिश्रा ने कहा कि 10 साल के

यूपी में कैंसर रोधी और विटामिन की नकली दवाओं की सप्लाई का बड़ा गिरोह सक्रिय

यूपी में कैंसर रोधी और विटामिन की नकली दवाओं की सप्लाई का बड़ा गिरोह सक्रिय

हुज़ैफ़ा अबरार November 24 2022 46661

यह गिरोह नामचीन कंपनियों के रैपर में अपनी नकली दवाओं को पैक कर देते है इन दवाओं को इनके एजेंट  मेडिक

लंपी वायरस का प्रकोप, पशु मेले और प्रदर्शनी पर रोक

लंपी वायरस का प्रकोप, पशु मेले और प्रदर्शनी पर रोक

विशेष संवाददाता September 13 2022 31684

पशु मेले पर लंपी स्किन वायरस का खतरा मंडराया है। राजस्थान सरकार ने लम्पी स्किन डिजीज को देखते हुए पश

डेंगू की एंटी वायरल दवा ईजाद, ट्रायल की तैयारी शुरू

डेंगू की एंटी वायरल दवा ईजाद, ट्रायल की तैयारी शुरू

श्वेता सिंह September 03 2022 31865

मुंबई की फार्मास्युटिकल कंपनी ने डेंगू के लिए एंटी वायरल ड्रग तैयार की है। इसका लैब के बाद दूसरे चरण

प्रेग्‍नेंसी में ये खाने से, तेज होगा बच्‍चे का दिमाग

प्रेग्‍नेंसी में ये खाने से, तेज होगा बच्‍चे का दिमाग

लेख विभाग October 21 2022 31367

प्रेग्‍नेंसी के आखिर में सीएनएस ग्रोथ और भ्रूण के मस्तिष्‍क के विकास के लिए ओमेगा-3 आवश्‍यक होता है।

लोहिया में क्लिनिकल ट्रांसफ्यूजन प्रक्टिसेज पर सीएमई का आयोजन     

लोहिया में क्लिनिकल ट्रांसफ्यूजन प्रक्टिसेज पर सीएमई का आयोजन     

हुज़ैफ़ा अबरार December 11 2022 23342

सीएमई का उद्देश्य प्लेटलेट रिच प्लाज्मा थेरेपी और ग्रैनुलोसाइट ट्रांसफ्यूजन जैसे नए विषयों पर ज्ञान

कानपुर में चलाया गया फाइलेरिया जागरूकता अभियान

कानपुर में चलाया गया फाइलेरिया जागरूकता अभियान

विशेष संवाददाता July 05 2023 40140

कानपुर के दीपापुर में प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने फाइलेरिया जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान बच

बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता अभियान के लिए यूनिसेफ और आईसीसी ने हाथ मिलाया।

बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता अभियान के लिए यूनिसेफ और आईसीसी ने हाथ मिलाया।

हे.जा.स. October 16 2021 27400

10 से 19 वर्ष की उम्र के बच्चों में सात में से एक मानसिक परेशानी से जूझ रहा है। स्कूल बंद होने और सा

कोविड-19 संक्रमण: देश में मरीजों के ठीक होने की दर 97 प्रतिशत के पार।

कोविड-19 संक्रमण: देश में मरीजों के ठीक होने की दर 97 प्रतिशत के पार।

एस. के. राणा July 03 2021 31143

देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 5,09,637 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.67 प्रतिशत है। म

सोशल मीडिया पर दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चे को बचाने की मुहिम, 16 करोड़ का है इंजेक्शन

सोशल मीडिया पर दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चे को बचाने की मुहिम, 16 करोड़ का है इंजेक्शन

रंजीव ठाकुर September 01 2022 27881

सुल्तानपुर में गंभीर बीमारी स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी टाइप-1 से पीड़ित अनामय को सरकारी सहायता तो अभी तक

Login Panel