देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

यूपी सरकार ने लंपी वायरस पर जारी किया अलर्ट

लंपी वायरस से गाय और अन्य दुधारू पशुओं को बचाने के लिए योगी सरकार अलर्ट मोड पर आ गया है। पशुपालन विभाग ने लखनऊ सहित प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है।

आरती तिवारी
August 23 2022 Updated: August 23 2022 21:17
0 35191
यूपी सरकार ने लंपी वायरस पर जारी किया अलर्ट प्रतीकात्मक चित्र

उत्तर प्रदेश। लंपी वायरस से गाय और अन्य दुधारू पशुओं को बचाने के लिए योगी सरकार अलर्ट मोड पर आ गया है। पशुपालन विभाग ने लखनऊ सहित प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा 13 जिलों के 390 से ज्यादा गांव में सर्वे के लिए टीम भी गठित की गई है। बता दें कि पशु विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि, लंपी वायरस से पीड़ित पशुओं के मरने की तुरंत सूचना दें। लंपी वायरस से मृत पशु के शव को खुले में ना फेंके। साथ ही पशुपालन विभाग ने मदद के लिए 18001805141 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

 

8 राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में लंपी वायरस (Lumpy Virus) ने ली 7300 मवेशियों की जान, एक लाख 85 हजार मवेशी संक्रमित हुए है। ‘लंपी त्वचा रोग’पर काबू पाने के लिए टीकाकरण (vaccination)अभियान तेज कर दिया गया है। इस साल पहले गुजरात में ‘लंपी त्वचा रोग’ (Lumpy skin disease) का पता चला था, अब यह बीमारी आठ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में फैल गई है।

 

लंपी वायरस के लक्षण - Symptoms of Lumpy Virus)

  • तेज बुखार आना
  • आंख एवं नाक से पानी गिरना
  • पशुओं के पैरों में सूजन आना
  • पूरे शरीर में चकत्ते व गांठ होना
  • गाय का दुग्ध कम हो जाना
  • पशुओं में वजन घटना व कमजोरी

 

कैसे फैलता है लंपी वायरस - How does the lumpy virus spread

  • रोग के विषाणु बीमार पशु की लार, दूध व स्पर्म में भारी मात्रा में पाए जाते हैं
  • बीमार पशु के सीधे संपर्क में आने से
  • रोग ग्रसित पशु की लार से संदूषित चारा-पानी खाने से
  • बछड़ों में रोग ग्रसित पशु के दूधे से
  • मच्छरों, काटने वाली मक् यों, किलनी आदि खून चूसने वाले कीड़ों के काटने से

 

ऐसे करें उपचार - Treatment of lumpy virus 

  • चिकित्सक के परामर्श से लक्षणात्मक उपचार किया जा सकता है
  • बुखार की स्थिति में ज्वरनाशक दवा का उपयोग करें
  • सूजन एवं चर्म रोग की स्थिति में तीन से पांच दिन तक एंटीवाइटिक दवा दें
  • घावों को मक्खियों से बचाने के लिए नीम की पत्ती, लहसुन का लेप करें
  • कुछ दिन इनसे बचें पशुपालक
  • सामूहिक चराई के लिए पशुओं को नहीं भेजें
  • पशु मेला एवं प्रदर्शनी में पशुओं को न ले जाएं
  • प्रभावित क्षेत्रों से पशुओं की खरीद न करें
  • मृत पशुओं के शव को खुले में न फेंकें
  • रोग ग्रसित गोवंश का दूध उबाल कर सेवन करें
  • प्रभावित पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग करें

 

इसको भी पड़ें - लम्पी स्किन रोग, पशुपालकों के लिए बने कानून और हो पुख्ता इलाज की व्यवस्था : डॉ शमीम अहमद

इसको भो पढ़ें - अब वायरस की चपेट में गायें और भैंसें, लंपी त्वचा रोग से मर रहें दुधारू पशु

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

गर्भ निरोधक दवा बेचने पर मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

गर्भ निरोधक दवा बेचने पर मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

हे.जा.स. May 02 2023 28415

डॉ़ मान सिंह ने कहा कि उन्हें सूचना मिली कि विष्णु कॉलोनी स्थित वंशिका मेडिकल स्टोर पर अवैध रूप से ग

पति ने लीवर दानकर पत्नी की बचायी जान।

पति ने लीवर दानकर पत्नी की बचायी जान।

हुज़ैफ़ा अबरार March 17 2021 39203

हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, अल्कोहल और नॉन—अल्कोहलिक फैटी लीवर जैसी बीमारियां देश में क्रोनिक लीवर

देहरादून में लंपी वायरस ने बढ़ाई चिंता, 48 घंटों में 80 पशुओं की मौत

देहरादून में लंपी वायरस ने बढ़ाई चिंता, 48 घंटों में 80 पशुओं की मौत

विशेष संवाददाता October 10 2022 33940

उत्तराखंड में लंपी वायरस तेजी से फैल रहा है। पशुपालन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक  लंपी से 2 दिन में

लोहिया अस्पताल ने मरीजों और तिमारदारों को बताया मोटे अनाजों का महत्व

लोहिया अस्पताल ने मरीजों और तिमारदारों को बताया मोटे अनाजों का महत्व

हुज़ैफ़ा अबरार January 14 2023 31379

प्रोफेसर विक्रम सिंह ने इस बात पर भी ध्यान आकर्षित किया कि कैसे मोटा अनाज  जो आज दुनिया भर में प्रसि

भारत बायोटेक, Ocugen Inc के सहयोग से अमेरिका में बेचेगा कोवैक्सीन टीका।  

भारत बायोटेक, Ocugen Inc के सहयोग से अमेरिका में बेचेगा कोवैक्सीन टीका।  

हे.जा.स. February 07 2021 19998

Ocugen को अमेरिकी में वैक्सीन के व्यापार का अधिकार होगा। वह क्लिनिकल ​​विकास, नियामक अनुमोदन (EUA सह

अमित शाह ने हिंदी में एमबीबीएस कोर्स का किया विमोचन

अमित शाह ने हिंदी में एमबीबीएस कोर्स का किया विमोचन

विशेष संवाददाता October 17 2022 27049

मातृभाषा में पढ़ाई के फायदे बताते हुए अमित शाह ने कहा कि मातृभाषा में व्यक्ति सोचने, समझने, अनुसंधान

कोविड-19 अपडेट: पिछले 24 घंटों में कुल 29,616 नए मामले सामने आए।

कोविड-19 अपडेट: पिछले 24 घंटों में कुल 29,616 नए मामले सामने आए।

एस. के. राणा September 26 2021 24553

देश में एक्टिव केस 3 लाख के करीब बनी हुई है, जो कुल मामलों का 1 फीसदी से भी कम (0.90 फीसदी) है। देश

डॉ अर्चना शर्मा आत्महत्या प्रकरण: केंद्र सरकार के आश्वासन पर आईएमए का प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन वापस

डॉ अर्चना शर्मा आत्महत्या प्रकरण: केंद्र सरकार के आश्वासन पर आईएमए का प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन वापस

आनंद सिंह April 02 2022 23349

डा. अर्चना को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाले सभी आरोपी गिरफ्तार, केंद्र के आश्वासन पर इंडियन मेडिकल

जापानी इंसेफेलाइटिस के मामलों में तेजी से आ रही गिरावट: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

जापानी इंसेफेलाइटिस के मामलों में तेजी से आ रही गिरावट: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी March 19 2023 25350

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जेई पर काबू पाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। सभी अभिभावक बच्चों

मिर्गी के सफल इलाज के लिए मौजूदा मिथक और भ्रांतियों को तोड़ना बहुत ज़रूरी- डॉ रवि शंकर

हुज़ैफ़ा अबरार February 09 2021 37004

मैं इनका थैंक यू बोलता हूँ क्योंकि इसने हिम्मत करके ऑपरेशन कराया है। नहीं तो धारणा यह है कि मिर्गी क

Login Panel