देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

दिल्ली की पच्चीस फीसदी महिलाएं और तैंतीस फीसदी पुरुष हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित

जिन लोगों का सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर 140 से अधिक या डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर 90 से अधिक होता है, वे हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित माना जाता है। लगभग पांच से दस फीसदी लोगों में सेकेंडरी हाइपरटेंशन होता है।

एस. के. राणा
May 17 2022 Updated: May 18 2022 00:33
0 27248
दिल्ली की पच्चीस फीसदी महिलाएं और तैंतीस फीसदी पुरुष हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के मुताबिक राजधानी दिल्ली में पच्चीस फीसदी महिलाएं और लगभग तैंतीस फीसदी पुरुष हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) से पीड़ित हैं। जिन लोगों का सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर (systolic blood pressure) 140 से अधिक या डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर (diastolic blood pressure) 90 से अधिक होता है, वे हाई ब्लड प्रेशर (high blood pressure) से पीड़ित माना जाता है।

एम्स के ह्रदय रोग विभाग के पूर्व प्रोफेसर और वर्तमान में राजस्थान की निम्स विश्विद्यालय के कुलपति डॉक्टर संदीप मिश्रा का कहना है कि बहुत से लोगों को यह नहीं पता होता कि उन्हें ब्लड प्रेशर (blood pressure) की समस्या है। एक अन्य अध्ययन के हवाले से उन्होंने बताया कि देश में ब्लड प्रेशर के कुल मरीज़ों में से मात्र 9 फीसदी मरीजों का ही ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। 

एम्स के प्रोफेसर डॉक्टर राजेश खड़गावत का कहना है कि लगभग पांच से दस फीसदी लोगों में ब्लड प्रेशर की बीमारी सेकेंडरी हाइपरटेंशन (secondary hypertension) की होती है। सेकेंडरी हाइपरटेंशन ब्लड प्रेशर बढ़ने की वह स्थिति है जो किसी अन्य बीमारी या उसके इलाज के तहत लेने वाली दवाओं से होती है। यह कम उम्र में भी हो सकता है।

40 से कम उम्र के लोग, किडनी (kidney) या दिल की बीमारी (heart disease) से पीड़ित लोग, ऐसे मरीज जिनका ब्लड प्रेशर दो या इससे ज्यादा दवाएं लेने के बाद ही नियंत्रण में आता है या नियंत्रण में नहीं आ पाता है तो ऐसे लोगों में सेकेंडरी हाइपरटेंशन हो सकता है। डॉक्टरों के अनुसार, जिस वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ा है जब तक उसे ठीक नहीं किया जाएगा, तब तक दवाओं का इस पर ज्यादा असर नहीं होगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

डॉ हैनिमैन निर्वाण दिवस पर याद किए गए होम्योपैथिक चिकित्सक स्वर्गीय डॉ अनुरुद्ध वर्मा

डॉ हैनिमैन निर्वाण दिवस पर याद किए गए होम्योपैथिक चिकित्सक स्वर्गीय डॉ अनुरुद्ध वर्मा

हुज़ैफ़ा अबरार July 02 2022 77224

डॉ हैनिमैन के निर्वाण दिवस पर राजधानी के जाने माने होम्योपैथिक चिकित्सक तथा पूर्व सचिव व केंद्रीय हो

लखनऊ के अस्पतालों में डेंगू, मलेरिया बुखार के मरीज बढ़े

लखनऊ के अस्पतालों में डेंगू, मलेरिया बुखार के मरीज बढ़े

हुज़ैफ़ा अबरार November 02 2022 34226

बदले मौसम के कारण ज्यादातर केस वायरल बुखार के आ रहे हैं। बलरामपुर अस्पताल के चिकित्सक डाॅक्टर सर्वेश

अब 2 मिनट में मिलेगी चेस्ट की एक्स-रे रिपोर्ट

अब 2 मिनट में मिलेगी चेस्ट की एक्स-रे रिपोर्ट

विशेष संवाददाता December 30 2022 21238

अब एक्स-रे करवाने के दो मिनट के भीतर ही रिपोर्ट दे दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में आर्टिफ

यूपी के बांदा में अनजान बीमारी से हो रही बच्चों की मौत

यूपी के बांदा में अनजान बीमारी से हो रही बच्चों की मौत

श्वेता सिंह August 25 2022 39907

इस बीमारी से 2 हफ्तों के भीतर ही 3 बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि गांव वालों का कहना है कि इससे 4 बच

विश्व में एक दिन में कोरोना से दस हजार से ज्यादा मौतें, 35.13 लाख नए संक्रमितों की हुई पहचान

विश्व में एक दिन में कोरोना से दस हजार से ज्यादा मौतें, 35.13 लाख नए संक्रमितों की हुई पहचान

हे.जा.स. January 28 2022 33072

विश्व में बीते दिन जहां कोरोना के 35.13 लाख नए संक्रमितों की पहचान हुई वहीं 10,316 लोगों की मौत भी ह

साइंस के साथ ब्यूटी केयर प्रोवाइड करा रहा है काया क्लिनिक

रंजीव ठाकुर August 04 2022 32876

अग्रणी स्किनकेयर एवं सबसे बड़े डर्मेटोलॉजिस्ट नेटवर्क इनेबल्ड ब्रांड ने राजधानी में अपना दूसरा क्लिनि

न्यूरोज़ पावर्ड बाय प्रेपलैडर का कोर्स लॉन्च

न्यूरोज़ पावर्ड बाय प्रेपलैडर का कोर्स लॉन्च

हुज़ैफ़ा अबरार October 14 2022 24249

लखनऊ में नीट पीजी के उमीदवारों के लिए उनके ऑफ लाईन रैपिड रिविजऩ बूटकैम्प लॉन्च के 13 दिनों के अंदर ब

कोरोना की दूसरी लहर से मुकाबले के लिए युद्धस्तर पर हो रहा काम: प्रधानमन्त्री 

कोरोना की दूसरी लहर से मुकाबले के लिए युद्धस्तर पर हो रहा काम: प्रधानमन्त्री 

एस. के. राणा May 15 2021 27027

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘कोरोना की दूसरी लहर से मुकाबले में संसाधनों से जुड़े जो भी गतिरोध थे उन्हें त

डिप्टी सीएम ने दी सौगात,20 बेड वाले मोदीनगर भवन का किया लोकार्पण

डिप्टी सीएम ने दी सौगात,20 बेड वाले मोदीनगर भवन का किया लोकार्पण

आरती तिवारी September 04 2023 26951

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि गाजियाबाद में लगातार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, हेल्थ एंड वेलन

पहचान पत्र नहीं होने पर भी लगेगा टीका- स्वास्थ्य मंत्रालय

पहचान पत्र नहीं होने पर भी लगेगा टीका- स्वास्थ्य मंत्रालय

हुज़ैफ़ा अबरार May 07 2021 32841

इस श्रेणी में बुजुर्ग, साधु-संत, जेल में बंद कैदी, मानसिक अस्पतालों में भर्ती मरीज, वृद्धाश्रम के लो

Login Panel