देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

Organ Transport: ग्रीन कॉरिडोर के बजाए ड्रोन से होगा मानव अंगों का परिवहन

अभी तक मानव अंगों को प्रत्यारोपण के लिए जल्दी से जल्दी अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस और प्रशासन की मदद से ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण किया जाता है जिसमे काफी समय लगता है। अब देश के पहले प्रोटोटाइप ड्रोन की शुरुआत हो गई है जो मानव अंगों को आसमान में ले जा सकेगा। इससे पहले उत्तर पूर्व में ड्रोन से दवाएं भेजी जा रही थी।

विशेष संवाददाता
September 04 2022 Updated: September 04 2022 14:28
0 28726
Organ Transport: ग्रीन कॉरिडोर के बजाए ड्रोन से होगा मानव अंगों का परिवहन एमजीएम अस्पताल, चेन्नई में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ड्रोन से मानव अंग प्रत्यारोपण का उद्घाटन किया

चेन्नई। अभी तक मानव अंगों को प्रत्यारोपण के लिए जल्दी से जल्दी अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस और प्रशासन की मदद से ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण किया जाता है जिसमे काफी समय लगता है। अब देश के पहले प्रोटोटाइप ड्रोन की शुरुआत हो गई है जो मानव अंगों को आसमान में ले जा सकेगा। इससे पहले उत्तर पूर्व में ड्रोन से दवाएं भेजी जा रही थी।  

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) ने देश के पहले प्रोटोटाइप ड्रोन (prototype drone) का वर्चुअली उद्घाटन किया। मानव अंगों को जल्दी से जल्दी अस्पताल पहुंचाने के लिए अब ड्रोन टेक्नोलॉजी सहायक सिद्ध होगी। इस तकनीक से परिवहन के समय की बचत होगी और अंग प्रत्यारोपण की त्वरित सुविधा मिल सकेगी।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में मानव अंगों को जल्दी से जल्दी अस्पताल (Organ Transport) पहुंचाने के लिए प्रोटोटाइप ड्रोन का उद्घाटन किया। एमजीएम हेल्थकेयर की इस पहल से मानव अंगों को एयरपोर्ट से अस्पताल तक जल्दी पहुंचाया जा सकेगा। 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस मौके पर कहा कि यह उपलब्धि न केवल गर्व करने का मौका देती है बल्कि संतुष्टि भी देती है कि हम स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र (MGM Hospital) में एक बेंचमार्क स्थापित कर रहे हैं। अंगों को बिना देरी के पहुंचाने के लिए ड्रोन परिवहन का उपयोग स्वागत योग्य है।

उन्होंने एमजीएम हेल्थकेयर (MGM Healthcare) की सराहना करते हुए कहा कि निर्बाध परिवहन के महत्व को ध्यान में रखा गया है और यह परिवहन की समस्या को हल करने के लिए एक नया दृष्टिकोण है। 

डॉ प्रशांत राजगोपालन, निदेशक, एमजीएम अस्पताल ने कहा कि एमजीएम हेल्थकेयर ने इसके लिए शहर की एक ड्रोन कंपनी के साथ समझौता किया है। ड्रोन का इस्तेमाल अंगों वाले बॉक्स (drone carry human organs) को 20 किमी की दूरी तक ले जाने के लिए किया जा सकता है। इससे मानव अंगों को एयरपोर्ट से अस्पताल तक जल्दी पहुंचाया जाएगा। 

Edited by Rajeev Thakur

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में खोजे गए 49 क्षय रोगी 

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में खोजे गए 49 क्षय रोगी 

हुज़ैफ़ा अबरार August 06 2022 32694

दस्तक अभियान के तहत टीम के द्वारा 5.51 लाख से अधिक घरों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान 49 संदिग्ध क्

BBV-154 Nasal Vaccine: नाक से दी जाने वाली कोविड वैक्सीन का सफल परीक्षण हुआ

BBV-154 Nasal Vaccine: नाक से दी जाने वाली कोविड वैक्सीन का सफल परीक्षण हुआ

एस. के. राणा August 15 2022 39412

देश की पहली नाक से दी जाने वाली कोविड वैक्सीन का सफल परीक्षण कर लिया गया है। परीक्षण के आंकड़े प्राध

लोहिया संस्थान में सोमवार से ओपीडी होगी शुरू।

लोहिया संस्थान में सोमवार से ओपीडी होगी शुरू।

हुज़ैफ़ा अबरार June 06 2021 28467

कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट संग मरीज व तीमारदार को वैध पहचान पत्र संग लाना होगा। टेलीमेडिसिन ओपीडी जा

यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकारों को बहाल करना होगा: संयुक्त राष्ट्र संघ

यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकारों को बहाल करना होगा: संयुक्त राष्ट्र संघ

हे.जा.स. October 21 2021 25873

यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकार, क़ानूनी रूप से बाध्यकारी मानवाधिकार सन्धियों, विधिशास्त्र और अन्तरर

कोरोना से चार मरे 300 संक्रमित,  डेंगू मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 700 के पार

लखीमपुर: घायल बच्चे को देख रोने लगीं IAS रोशन जैकब

आरती तिवारी September 29 2022 32130

लखीमपुर पहुंची लखनऊ मंडल की कमिश्नर आईएएस डॉ. रोशन जैकब अचानक एक बच्चे की हालात देखकर फफक-फफक कर रोन

एक दिन में 10 लाख लोगों का टीकाकरण। 

एक दिन में 10 लाख लोगों का टीकाकरण। 

हुज़ैफ़ा अबरार July 08 2021 33162

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटों में प्रदेश में 10, 03, 425 लोगों

सिर्फ 11 रुपये में इस निजी अस्पताल में होता है इलाज!

सिर्फ 11 रुपये में इस निजी अस्पताल में होता है इलाज!

आरती तिवारी June 28 2023 34370

पंचकूला में एक ऐसा अत्याधुनिक निजी अस्पताल है, जहां सिर्फ 11 रुपये में होता है।

प्राइवेट हॉस्पिटल को नहीं मिलेगा आयुष्मान योजना का भुगतान, एमपी सरकार ने लगाई रोक

प्राइवेट हॉस्पिटल को नहीं मिलेगा आयुष्मान योजना का भुगतान, एमपी सरकार ने लगाई रोक

विशेष संवाददाता February 26 2023 28539

एमपी के प्राइवेट हॉस्पिटल को सरकार का आयुष्मान योजना के तहत भुगतान नहीं मिलेगा। इसके साथ ही प्रदेश भ

मोटापा कम करने के लिए खाएं ये हेल्दी फू़ड्स

मोटापा कम करने के लिए खाएं ये हेल्दी फू़ड्स

आरती तिवारी June 29 2023 31655

आज अस्वस्थ जीवनशैली के कारण उत्पन्न बीमारियों में से सबसे बड़ी बीमारी मोटापा है। यह बीमारी पूरी दुनि

Login Panel