देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

27 फरवरी तक चलेगा कर्मचारियों का सांकेतिक विरोध, काला फीता बांधकर शुरू किया अभियान। 

जनता आज देश के सरकारी कर्मचारियों को अपना मसीहा मान रही है लेकिन सरकार ने पुरस्कार देना तो छोड़िए पूर्व से मिल रहे भत्ते भी समाप्त कर दिया।

0 27848
27 फरवरी तक चलेगा कर्मचारियों का सांकेतिक विरोध, काला फीता बांधकर शुरू किया अभियान।  विरोध प्रदर्शन करते राज्य कर्मचारी।

लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने केंद्र के आह्वान पर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर विरोध जताया।

परिषद के अध्यक्ष सुरेश रावत महामंत्री अतुल मिश्रा ने बताया कि वर्तमान समय में प्रदेश का कर्मचारी विशेषतः चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस से लड़ने में लगे रहे, कोविड से बचाव व उसके उपचार आदि में कर्मचारियों द्वारा लगभग सफलता प्राप्त कर ली गयी है, ऐसे समय में कर्मचारियों की मांगों को पूरा कर पारितोषिक दिया जाना चाहिए ।

मुख्य सचिव ने फार्मेसिस्ट, लैब टेकनीशियन, ऑप्टोमेट्रिस्ट की वेतन विसंगति दिसंबर माह में दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे लेकिन दिसंबर समाप्त हो जाने पर भी कार्यवाही नहीं  होने से प्रदेश के सभी कर्मचारी अत्यंत आक्रोशित है। ऐसा प्रतीत होता है कि शासन द्वारा कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कर्मचारियो के प्रति नकारात्मक व्यवहार पर कड़ा एतराज जताते हुए लखनऊ के जिलाध्यक्ष सुभाष श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ के सभी कार्यालयों में आज जोरदार विरोध दर्ज कराया गया। 

परिषद के प्रमुख उपाध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों से कर्मचारियों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, प्रदेश के लाखों कर्मचारी राज्य सरकार के सौतेले रवैये से निराश हो गए हैं। जनता आज देश के सरकारी कर्मचारियों को अपना मसीहा मान रही है चाहे वह चिकित्सक, फार्मेसिस्ट, लैब टेक्नीशियन, नर्सेज हो लेकिन सरकार द्वारा पुरस्कार तो छोड़िए उनको पूर्व से मिल रहे भत्ते भी समाप्त कर दिया । 

उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थानों में ठेकेदारी प्रथा, संविदा जनहित में नही है। इससे कर्मचारियों का आर्थिक एवं मानसिक शोषण हो रहा है । इसलिए इसे बंद कर स्थाई नियुक्तियाँ की जानी चाहिए । पुरानी पेंशन व्यवस्था को तत्काल लागू कर कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित किया जाना चाहिए । 

विभिन्न संवर्गों की वेतन विसंगतियों पर मुख्य सचिव द्वारा दिए गए आश्वासन के बावजूद दिसंबर माह में निर्णय ना हो पाने, कैशलेश चिकित्सा, महंगाई भत्ता बहाल किये जाने, अन्य समाप्त किये गए भत्तों को पुनः शुरू किए जाने, पुरानी पेंशन बहाली, ठेकेदारी व्यवस्था, निजीकरण पर रोक आदि मांगो पर कार्यवाही ना होते देख राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने आंदोलन प्रारंभ कर दिया है ।

परिषद का आंदोलन 27 तक काला फीता के रूप में चलेगा, इसके पश्चात 17 मार्च तक जनजागरण गेट मीटिंग की जाएगी , 18 मार्च तक मांगे पूरी ना होने पर प्रत्येक जनपदों में कर्मचारी उपवास कर एक दिवसीय धरना देगें और ज्ञापन भेजेंगे । 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन

मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन

विशेष संवाददाता June 04 2023 57555

रक्तदान बहुत जरूरी है अगर कोई रक्तदान करता है तो एक आदमी के रक्तदान करने से तीन लोगों का जीवन बचाया

वायरल बुखार ठीक होने के बाद भी नहीं कम हो रही मरीजों की समस्याएं, अस्पतालों में जगह नहीं

वायरल बुखार ठीक होने के बाद भी नहीं कम हो रही मरीजों की समस्याएं, अस्पतालों में जगह नहीं

श्वेता सिंह September 19 2022 27213

मरीजों का कहना है कि वायरल के बाद कुछ भी खाने पर पेट में दर्द हो जाता है। अल्ट्रासाउंड के लिए लाइन ल

जानिए गर्मियों में लीची क्यों खानी चाहिए?

जानिए गर्मियों में लीची क्यों खानी चाहिए?

लेख विभाग May 20 2023 49860

लीची खाने से स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं। इम्यूनिटी से लेकर हाइड्रेशन तक लीची आपके स्वास्थ्य को

अब आनुवंशिक बीमारियों की जांच रिपोर्ट सस्ती और 48 घंटे में ही मिलेगी

अब आनुवंशिक बीमारियों की जांच रिपोर्ट सस्ती और 48 घंटे में ही मिलेगी

रंजीव ठाकुर September 20 2022 30347

बीएचयू के साइंटिस्ट्स ने ऐसी तकनीक विकसित की है जिससे थैलासीमिया, हिमोफीलिया जैसी बीमारियों का परीक्

चमकदार त्वचा के ल‍िए प्रयोग करें पपीते का तेल

चमकदार त्वचा के ल‍िए प्रयोग करें पपीते का तेल

श्वेता सिंह September 18 2022 33601

इसके बीजों से तेल निकाला जाता है और यह तेल स्किन की लगभग सभी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित ह

दिल्ली मेट्रो में पिलाई जा रही पल्स पोलियो

दिल्ली मेट्रो में पिलाई जा रही पल्स पोलियो

विशेष संवाददाता September 19 2022 42268

पल्स पोलियो का महाभियान चलाया जा रहा है। वहीं मेट्रो की वायलट लाइन स्थित विभिन्न स्टेशनों पर 18 से 2

ल्यूपिन को यूएसएफडीए से चेतावनी पत्र मिला।

ल्यूपिन को यूएसएफडीए से चेतावनी पत्र मिला।

एस. के. राणा June 14 2021 32089

ल्यूपिन यूएसएफडीए द्वारा उठाई गई चिंताओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है और इन मुद्दों को जल्द से जल

स्वस्थ शरीर के लिए दांतों का स्वस्थ रहना ज़रूरी।

स्वस्थ शरीर के लिए दांतों का स्वस्थ रहना ज़रूरी।

लेख विभाग November 06 2021 40307

दांतों से सही काम लेकर ही आहार ठीक से पचा सकते हैं और शरीर को स्वस्थ तथा मजबूत बनाए रख सकते हैं।

कोरोना संक्रमण की चौथी लहर घातक होने की आशंका

कोरोना संक्रमण की चौथी लहर घातक होने की आशंका

एस. के. राणा March 03 2022 30466

शोधकर्ताओं ने भविष्यवाणी की है कि देश जल्द ही कोविड-19 की चौथी लहर की चपेट में आ सकता है। शोध में सा

महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की जागरूकता जरुरी: डा. विनोद  

महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की जागरूकता जरुरी: डा. विनोद  

हुज़ैफ़ा अबरार March 09 2021 37868

ज्यादातर केसेस में मरीजों में गांठ तो रहती है लेकिन दर्द नहीं होता है। कई महिलाएं अपने ब्रेस्ट में ग

Login Panel