देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

देश में कोविड-19 के 13,193 नए मामले, 97 लोगों की मौत।

पिछले 24 घंटे में संक्रमण के कुल 13,193 मामले आए। संक्रमण से 97 और लोगों के दम तोड़ने से मृतकों की संख्या 1,56,111 हो गयी है।

0 31877
देश में कोविड-19 के 13,193 नए मामले, 97 लोगों की मौत। प्रतीकात्मक फोटो

नयी दिल्ली। देश में 19 दिनों के बाद कोविड-19 के 13,000 से ज्यादा नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 1,09,63,394 हो गयी जबकि 1,06,67,741 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के कुल 13,193 मामले आए। संक्रमण से 97 और लोगों के दम तोड़ने से मृतकों की संख्या 1,56,111 हो गयी है।

कुल 1,06,67,741 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जिससे ठीक होने की दर 97.30 प्रतिशत हो गयी है और मृत्यु दर 1.42 प्रतिशत है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1.5 लाख से नीचे हैं। कुल 1,39,542 मरीजों का उपचार चल रहा है, जो कि कुल मामलों का 1.27 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 18 फरवरी तक 20,94,74,862 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 7,71,071 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई। संक्रमण से मरने वाले 97 लोगों में 38 महाराष्ट्र से, 14 केरल से और 10 पंजाब से हैं।

देश में कोविड-19 से अब तक 1,56,111 लोगों की मौत हुई है जिनमें 51,669 लोग महाराष्ट्र से, 12,444 लोग तमिलनाडु से, 12,282 लोग कर्नाटक से, 10,896 लोग दिल्ली से, 10,239 लोग पश्चिम बंगाल से, 8,709 लोग उत्तर प्रदेश से और 7,166 लोग आंध्र प्रदेश से हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मरने वालों में 70 प्रतिशत से अधिक लोग गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोविड की चौथी लहर! लखनऊ में बाहर से आने वालों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य

कोविड की चौथी लहर! लखनऊ में बाहर से आने वालों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य

रंजीव ठाकुर April 21 2022 21184

राजधानी में कोविड-19 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। मास्क आवश्यक करने के साथ ही सभी अस्पतालों को न

कोरोना की तीसरी लहर करीब: आईएमए 

कोरोना की तीसरी लहर करीब: आईएमए 

एस. के. राणा July 13 2021 27924

कोरोना की तीसरी लहर करीब ही है। संस्‍था ने इस मुश्किल वक्‍त पर देश के विभिन्‍न स्‍थानों पर अधिकारियो

मुंबई के गोवंडी में 5 माह के बच्चे की खसरा से मौत

मुंबई के गोवंडी में 5 माह के बच्चे की खसरा से मौत

विशेष संवाददाता December 17 2022 24864

गोवंडी में 5 महीने के बच्चे की खसरा से मौत होने की पुष्टि हुई। अब तक मुंबई में खसरा संक्रमण से मौतों

पीएम मोदी कोरोना को लेकर आज करेंगें समीक्षा बैठक, एक बार फिर से लौटी आंशिक पाबंदियाँ ।

पीएम मोदी कोरोना को लेकर आज करेंगें समीक्षा बैठक, एक बार फिर से लौटी आंशिक पाबंदियाँ ।

हे.जा.स. December 23 2021 33412

क्रिसमस से लेकर नए साल के जश्न तक को लेकर कई पाबंदियों का ऐलान किया गया है। कुछ राज्यों में 18 साल स

एम्स गोरखपुर में मातृत्व दिवस पर कार्यशाला आयोजित

एम्स गोरखपुर में मातृत्व दिवस पर कार्यशाला आयोजित

आनंद सिंह April 12 2022 54256

कार्यशाला में वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित "बंडल एप्रोच" द्वारा इस खतरनाक जटिल बीमारी का प्रारंभिक इलाज

प्रांतीय चिकित्सा सेवा ऑफिसर्स एसोसिएशन ने खोला डॉक्टर्स ट्रांसफर्स का कच्चा चिठ्ठा

रंजीव ठाकुर July 31 2022 46678

प्रांतीय चिकित्सा सेवा ऑफिसर्स (रि०) वेलफेयर एसोसिएशन यूपी के महामंत्री डॉ आर के सैनी ने प्रेस क्लब

हर गांठ टीबी नहीं होती लगातार बनी रहने वाली या बढ़ती गांठ को नज़रअंदाज़ न करें : प्रो. डॉ. नम्रता पी अवस्थी

हर गांठ टीबी नहीं होती लगातार बनी रहने वाली या बढ़ती गांठ को नज़रअंदाज़ न करें : प्रो. डॉ. नम्रता पी अवस्थी

हुज़ैफ़ा अबरार September 16 2026 1197

बिना कारण वजन कम होना लंबे समय तक बुखार रहना और अत्यधिक रात में पसीना आना जैसे चेतावनी लक्षणों पर भी

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लापरवाही का अम्बार

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लापरवाही का अम्बार

विशेष संवाददाता May 28 2023 34421

सीएमए डॉ. एमएमएस आर्या ने मामले में संज्ञान लेते हुए उन्होंने कहा कि ने तत्काल इमरजेंसी में फोन कर ड

डाउन सिंड्रोम पीड़ित बच्चों का कोई इलाज नही प्यार ही असली दवा है

डाउन सिंड्रोम पीड़ित बच्चों का कोई इलाज नही प्यार ही असली दवा है

आनंद सिंह March 21 2022 36332

भारत में जन्म लेने वाले हर 800 से 1000 बच्चों में से किसी एक को यह समस्या प्रभावित करती है। डाउन सिं

वायरस का पता लगाएगा मास्क

वायरस का पता लगाएगा मास्क

विशेष संवाददाता September 23 2022 30345

मास्क पहनने से कोरोना, सर्दी-खांसी या किसी भी तरह का वायरस स्प्रैड नहीं होता। साइंटिस्ट का इस बारे

Login Panel