देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

डॉ मनसुख मांडविया ने 6 राज्‍यों में एनसीडीसी शाखाओं की आधारशिला रखी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश में एनसीडीसी की शाखाओं की वर्चुअली आधारशिला रखी। साथ ही एनसीडीसी प्रयोगशाला और आवासीय ब्लॉक का भी उद्घाटन किया।

विशेष संवाददाता
September 07 2022 Updated: September 07 2022 03:29
0 30646
डॉ मनसुख मांडविया ने 6 राज्‍यों में एनसीडीसी शाखाओं की आधारशिला रखी एनसीडीसी की शाखाओं की वर्चुअली उद्घाटन करतें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया

नयी दिल्ली (लखनऊ ब्यूरो)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश में एनसीडीसी की शाखाओं की वर्चुअली आधारशिला रखी। साथ ही एनसीडीसी प्रयोगशाला और आवासीय ब्लॉक का भी उद्घाटन किया।

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया (Dr Mansukh Mandaviya) ने एनसीडीसी शाखाओं की आधारशिला रखते हुए कहा कि एनसीडीसी (NCDC) रोगों की निगरानी (disease surveillance), रोगों की रोकथाम, नियंत्रण और प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एनसीडीसी की क्षेत्रीय शाखाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। ये शाखाएं अविलंब निगरानी, त्वरित पहचान और रोगों पर नजर रखने और इस प्रकार आरंभिक हस्तक्षेपों को समर्थ बनाते हुए सार्वजनिक स्वास्थ्य (public health) के बुनियादी ढांचे को प्रोत्साहन देंगी।

 

डॉ मांडविया (Union Health Minister) ने कहा, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एनसीडीसी शाखाएं (NCDC branches) बीमारियों की समयबद्ध निगरानी और उस पर नजर रखने में राज्यों की सहायता करेंगी। इससे आरंभ में चौकस रहा जा सकेगा, जिससे फील्ड से एकत्र किए गए प्रमाण के आधार पर समय पर हस्तक्षेप किया जा सकेगा। राज्यों की शाखाएं अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी की मदद से आंकड़ों और सूचना को वास्तविक समय के आधार पर साझा करते हुए नई दिल्ली स्थित एनसीडीसी मुख्यालय के साथ तालमेल कायम करेंगी।

उन्होंने कहा कि एनसीडीसी की शाखाएं अद्यतन दिशा-निर्देशों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित कराने की दिशा में भी महत्वपूर्ण सिद्ध होंगी ताकि सटीक वैज्ञानिक आधार वाली सूचना का सुगमता से प्रसार किया जा सके।

 

वर्तमान में, एनसीडीसी की राज्यों में आठ शाखाएं हैं जो एक अथवा कुछ रोगों पर ध्यान देती हैं, इन्हें पुनरुद्देशित किया जाएगा और एंटी-माइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR), बहु-क्षेत्रीय और कीटविज्ञान संबंधी जांच आदि से संबंधित एकीकृत रोग निगरानी गतिविधियों के लिए नई शाखाओं को जोड़ा जा रहा है।

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने एनसीडीसी प्रयोगशाला (NCDC Laboratory) ब्लॉक-1, आवासीय परिसर और राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग (Vector Borne Disease) नियंत्रण कार्यक्रम के एनआरएल का भी उद्घाटन किया। एनसीडीसी प्रयोगशाला ब्लॉक में सार्वजनिक स्वास्थ्य से संबंधित बैक्टीरियल, वायरल, फंगल और परजीवी रोगों (parasitic diseases) से संबंधित अत्याधुनिक परीक्षण और रेफरल प्रयोगशालाएं निहित होंगी।

 

यह प्रयोगशाला 50 उच्च क्षमता वाली प्रयोगशालाओं से सुसज्जित है जिनमें 30 बायो सेफ्टी लेबल 3 प्रयोगशालाएं, 5 आरटी-पीसीआर प्रयोगशालाएं (RT-PCR laboratories) और 15 अन्य प्रयोगशालाएं शामिल हैं। इन प्रयोगशालाओं को न केवल परीक्षण सुविधाएं प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया जाएगा, बल्कि ये देश भर में प्रयोगशालाओं के पूरे नेटवर्क को व्यावहारिक प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और गुणवत्ता आश्वासन सेवाएं भी प्रदान करेंगी।

 

Updated by Ranjeev Thakur

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

आईसीएमआर का दावा, भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं कैंसर के मरीज

आईसीएमआर का दावा, भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं कैंसर के मरीज

विशेष संवाददाता March 05 2023 35134

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने कहा कि 2025 तक कैंसर के मामले 12.7% बढ़ जाएंगे। पिछले कुछ सालों म

क्लिंटन हेल्थ एक्सेस इनीशिएटिव और इण्डिया टर्न्स पिंक के साथ किये गए समझौते

क्लिंटन हेल्थ एक्सेस इनीशिएटिव और इण्डिया टर्न्स पिंक के साथ किये गए समझौते

हुज़ैफ़ा अबरार February 06 2023 34831

अंतर्राष्ट्रीय स्तर की संस्था क्लिंटन हेल्थ एक्सेस इनीशिएटिव और इण्डिया टर्न्स पिंक के साथ किये गए स

यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्र वापस जाने की कर रहे तैयारी

यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्र वापस जाने की कर रहे तैयारी

श्वेता सिंह September 19 2022 30164

युद्ध की वजह से यूक्रेन से पढ़ाई बीच में छोड़कर लौटे अधिकतर छात्र-छात्राओं के अनुसार उनके पास अब यू

लिवर ट्रांसप्‍लांट: लिविंग डोनर की भरी कमी से जूझ रहा है देश

रंजीव ठाकुर September 10 2021 31793

लिवर सिरोसिस भी बड़ा कारण होता है। लिवर सिरोसिस की वजह से ट्रांसप्लांट की सबसे ज्‍यादा जरूरत पड़ती है।

इस बार गोरखपुर में वर्ल्ड हेल्थ डे की थीम होगी

इस बार गोरखपुर में वर्ल्ड हेल्थ डे की थीम होगी 'हमारा स्वास्थ्य, हमारी पृथ्वी'

आनंद सिंह April 07 2022 33303

कल योग करेंगे चिकित्सक, साइकिलिंग भी करेंगे, पौधे भी लगाएंगे। कुल मिलाकर संदेश यह देना है कि प्रकृति

देश की 46 फीसदी बच्चियाँ खून की कमी का शिकार

देश की 46 फीसदी बच्चियाँ खून की कमी का शिकार

हे.जा.स. January 28 2022 27169

एनीमिया पोषण की कमी से संबंधित दुनिया में सबसे अधिक व्यापक समस्या है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें लाल

रोजाना बादाम खाने से चेहरे की झुर्रियों होंगी कम, त्वचा में आएगी रंगत।

रोजाना बादाम खाने से चेहरे की झुर्रियों होंगी कम, त्वचा में आएगी रंगत।

लेख विभाग March 27 2021 27976

बादाम एंटीऑक्सीडेंट विटामिन ई के समृद्ध स्रोत के तौर पर जाने जाते हैं और जरूरी फैटी एसिड्स और पॉलीफे

चश्मा: चेहरे की सुंदरता के साथ आँखों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिये बहुत ज़रूरी

रंजीव ठाकुर April 23 2022 43897

रोड साइड से खरीदे गए चश्मे सस्ते जरूर होते हैं लेकिन इनका प्लास्टिक हमारी आँखों को बहुत नुकसान पहुंच

कमजोर इम्युनिटी और लंबे वायरल इन्फेक्शन से पीड़ित व्यक्ति को सेप्सिस हो सकता है: डॉ अशोक कुमार सिंह

कमजोर इम्युनिटी और लंबे वायरल इन्फेक्शन से पीड़ित व्यक्ति को सेप्सिस हो सकता है: डॉ अशोक कुमार सिंह

हुज़ैफ़ा अबरार September 12 2022 31416

सेप्सिस एक जानलेवा बीमारी है। जब शरीर किसी रिएक्शन के प्रति बहुत गंभीर प्रतिक्रिया करती है तो यह बीम

आमगढ़ के जिला जेल में 10 कैदी HIV पॉजिटिव

आमगढ़ के जिला जेल में 10 कैदी HIV पॉजिटिव

आरती तिवारी September 23 2022 34515

आजमगढ़ जिला कारागार में 10 कैदियों के HIV संक्रमित पाए जाने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। ये सभी कैदी ज

Login Panel