देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित ही ले सकेंगे एन्टी कोविड 2-डीजी दवा: डीआरडीओ

अनियंत्रित ब्लड शुगर, हृदय की बीमारी, एक्यूट रेसिप्रेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (एआरडीएस), लिवर और किडनी के रोगियों पर इस दवा का परीक्षण नहीं हुआ है, ऐसे में इन रोगियों को फिलहाल 2-डीजी दवा नहीं दी जानी चाहिए।

हुज़ैफ़ा अबरार
June 02 2021 Updated: June 02 2021 19:36
0 32990
अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित ही ले सकेंगे एन्टी कोविड 2-डीजी दवा: डीआरडीओ प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा कोरोना रोगियों के लिए वरदान के रूप में तैयार तैयार की गई दवा 2डीजी के प्रयोग को लेकर गाइडलाइंस जारी की गई हैं। 

गाइडलाइंस में बताया गया कि आखिर किस तरह से इस दवा का सेवन करना है और कौन-कौन से मरीज इस दवा का सेवन कर सकते हैं और कौन से मरीजों का इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। 

यह निर्देश दिया गया कि जो कोरोना संक्रमित मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, सिर्फ उन्हें ही यह दवा दी जानी चाहिए। गाइडलाइन में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि कोविड-19 के मरीजों को डॉक्टरों की देख रेख और प्रिस्क्रिप्शन के तहत ही यह दवा दी जाए। 

गाइडलाइंस के मुताबिक 2-डीजी दवा कोरोना के रोगियों के आपात इस्तेमाल के लिए ही है।
अस्पताल में भर्ती कोरोना के रोगियों में सहायक चिकित्सा के तौर पर इस दवा का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। 

बिना डॉक्टरी सलाह के इस दवा का सेवन न करें। अनियंत्रित ब्लड शुगर, हृदय की बीमारी, एक्यूट रेसिप्रेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (एआरडीएस), लिवर और किडनी के रोगियों पर इस दवा का परीक्षण नहीं हुआ है, ऐसे में इन रोगियों को फिलहाल 2-डीजी दवा नहीं दी जानी चाहिए। 

इसके अलावा गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं और 18 साल से कम आयु के लोगों के लिए भी इस दवा के इस्तेमाल पर फिलहाल रोक है। 

डीआरडीओ का दावा है कि ग्लूकोज़ पर आधारित इस दवाई के सेवन से कोरोना से ग्रस्त मरीजों को ऑक्सजीन पर ज्यादा निर्भर नहीं होना पड़ेगा और जल्दी स्वस्थ हो जाएंगे। 

डीआरडीओ ने एंटी-कोविड मेडिसन ‘2-डिओक्सी-डी-ग्लूकोज’ (2डीजी) को डाक्टर रेड्डी लैब के साथ मिलकर तैयार किया है और क्लीनिकल-ट्रायल के बाद ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने इस दवाई को इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए हरी झंडी दे दी है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

देश में बढ़ रहें है कोरोना के नए स्ट्रेन के मामले।

देश में बढ़ रहें है कोरोना के नए स्ट्रेन के मामले।

हे.जा.स. January 06 2021 22034

नए कोरोना स्ट्रेन की जांच के लिए देश के विभिन्न राज्यों में 10 विशेष प्रयोगशालाओं का समूह गठित किया

अस्पताल में हो रही थी भ्रूण की अवैध रूप से लिंग जांच, पुलिस ने कार्डियक टेक्निशियन को किया गिरफ्तार

अस्पताल में हो रही थी भ्रूण की अवैध रूप से लिंग जांच, पुलिस ने कार्डियक टेक्निशियन को किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता November 06 2022 27817

फरीदाबाद के सिविल अस्पताल बादशाह खान की तीसरी मंजिल पर स्थित पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत चल रह

मरीजों की सुविधा के लिए सभी पैथी को एक साथ काम करना चाहिए: डॉ. भारती

मरीजों की सुविधा के लिए सभी पैथी को एक साथ काम करना चाहिए: डॉ. भारती

विशेष संवाददाता March 08 2023 23615

मंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान जिस तरह अलग-अलग पैथी ने एक साथ काम किया, इससे आगे भी स्वा

ऑपरेशन कर  डॉक्टर्स ने पेट से निकाले 63 स्टील के चम्मच

ऑपरेशन कर डॉक्टर्स ने पेट से निकाले 63 स्टील के चम्मच

अबुज़र शेख़ November 24 2022 30174

ऑपरेशन दो घंटे तक चला, जिसमें डॉक्टर्स की टीम ने पेट से कुल 63 चम्मच निकाले । डॉक्टर ने बताया कि हमन

40 रुपये का इंजेक्शन बचाएगा ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित मरीजों की जान

40 रुपये का इंजेक्शन बचाएगा ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित मरीजों की जान

विशेष संवाददाता September 15 2022 24993

दुनियाभर में ब्रेस्ट कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। महिलाओं में सबसे ज्यादा केस इसी कैंसर के आते

MP नीट पीजी राउंड 1 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी

MP नीट पीजी राउंड 1 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी

विशेष संवाददाता October 15 2022 25269

छात्र ध्यान दें कि उन्हें एडमिशन के लिए 14 अक्टूबर से 1 अक्टूबर तक अलॉट किए गए स्कूल में विजिट करना

केजीएमयू रैह्पसोडी - 2022 का अंतिम दिन हम साथ साथ हैं और फिर मिलेंगे दुबारा के नाम रहा

केजीएमयू रैह्पसोडी - 2022 का अंतिम दिन हम साथ साथ हैं और फिर मिलेंगे दुबारा के नाम रहा

रंजीव ठाकुर September 25 2022 25457

केजीएमयू के तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम रैह्पसोडी - 2022 के तीसरे व अंतिम दिन भी मेडिकल

प्रदेश में एक दिन में रिकार्ड 28 हजार टीबी मरीज गोद लिये गये

प्रदेश में एक दिन में रिकार्ड 28 हजार टीबी मरीज गोद लिये गये

हुज़ैफ़ा अबरार October 02 2022 33820

देश को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने के लिए कई कार्यक्रम चलाये जा

2030 तक मैनिंजाइटिस को खत्म करने तथा मौतों की संख्या 70% तक कम करने का लक्ष्य: विश्व स्वास्थ्य संगठन 

2030 तक मैनिंजाइटिस को खत्म करने तथा मौतों की संख्या 70% तक कम करने का लक्ष्य: विश्व स्वास्थ्य संगठन 

एस. के. राणा September 29 2021 30687

कई टीके विकसित किये जा चुके हैं, जो मेनिन्जाइटिस से बचाव करते हैं। जिनमें मेनिंगोकोकल, हीमोफिलस इन्फ

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, लाखों रुपये की दवाएं कचरे के ढ़ेर में फेंकी मिली

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, लाखों रुपये की दवाएं कचरे के ढ़ेर में फेंकी मिली

हे.जा.स. May 19 2023 29711

पूर्वी चम्पारण में स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर सुर्खियों में है। ताजा मामला मुफ्त वितरण के लिए आयी द

Login Panel