देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

कोहनी और घुटने के कालेपन की समस्या से ऐसे पाएं निजात

कोहनी और घुटने के काले पन को दूर करने के लिए दही को उन हिस्सों पर लगाएं इससे दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो स्किन को ब्राइट करने में मदद करता है। आप इसे मॉइस्चराइज के रूप में स्किन पर अप्‍लाई कर सकते हैं।

सौंदर्या राय
October 03 2022 Updated: October 03 2022 16:44
0 35401
कोहनी और घुटने के कालेपन की समस्या से ऐसे पाएं निजात प्रतीकात्मक चित्र

आज के समय में हर कोई खूबसूरत दिखने के लिए क्या नहीं करते हैं। जिसके लिए वो काफी तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं, साथ ही चेहरे की काफी केयर करते हैं। लेकिन देखा गया है कि लोग अपने चेहरे पर जितना ध्यान देते हैं, उतनी बॉडी के अन्य हिस्सों पर नहीं देते हैं। जिससे उनके शरीर के बाकी के हिस्से काले दिखना शुरू हो जाते हैं।

 

जैसे कि घुटने (knees) और कोहनी (elbows) काली पड़ जाती हैं और बदरंग नजर आती है। जिसकी वजह से आपको लोगों के सामने कई बार शर्मिंदा (embarrass) होना पड़ता है। लेकिन अब आपको इसे लिए परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे नुस्खे जिससे आपकी ये समस्या दूर हो जाएंगी।

 

दही का उपयोग - Use of curd

कोहनी और घुटने के काले पन को दूर करने के लिए दही को उन हिस्सों पर लगाएं। दही (curd) में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो स्किन को ब्राइट करने में मदद करता है। आप इसे मॉइस्चराइज (moisturiser) के रूप में स्किन पर अप्‍लाई कर सकते हैं। दही हमारे बॉडी के लिए काफी लाभकारी होता है।

 

नारियल तेल का इस्तेमाल - Coconut oil

कोहनी और घुटने के काले पन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए नारियल का तेल (Coconut oil) रोज प्रभावित जगह पर रात को सोने से पहले इस्तेमाल करें क्योंकि इसे विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है और इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा काफी मॉइस्चराइज (moisturiser) रहती है। बता दें सेहत के साथ ही नारियल तेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है।

 

नींबू का रस - Lemon juice

ये तो सभी को मालूम है कि त्वचा के लिए नींबू (Lemon) बेहद लाभकारी है। बता दें नींबू में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है जो त्वचा में निखार लाने में काफी फायदेमंद होता है। नींबू (Lemon) में प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट (bleaching agent) होता है, जो डेड स्किन को हटाने में मदद करता है। इसे हफ्ते में तीन दिन नींबू का रस 10 मिनट के लिए इन जगहों पर लगाएं और अंतर देखें।

 

संतरे का छिलका - Orange peel

कोहनी और घुटने के काले पन को दूर करने के लिए संतरे के छिलके (Orange peel) को धूप में सूखाएं और इसका पेस्ट तैयार कर लें और इसमें दूध और गुलाब जल मिलाएं और घुटने व कोहनी पर लगाएं और 15 से 20 मिनट बाद धो लें। इससे आप स्किन के कालेपन (darkening) से राहत पा सकते हैं।

 

Edited by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

राजभवन में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन का तीसरा कैम्प आयोजित

राजभवन में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन का तीसरा कैम्प आयोजित

रंजीव ठाकुर September 08 2022 23878

सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु राजभवन में किशोरियों के वैक्सीनेशन का तीसरा कैम्प आयोजित हुआ। प्रमुख स

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहें कोरोना संक्रमण के मामले  

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहें कोरोना संक्रमण के मामले  

हुज़ैफ़ा अबरार June 10 2022 28880

नए मामलों में सबसे ज्यादा 36 लखनऊ से, 31 गौतमबुद्धनगर से, 13 गाजियाबाद से, 4 प्रयागराज से और एक हरदो

ओमिक्रॉन से बचाव का 2 आउट ऑफ 3 रूल

ओमिक्रॉन से बचाव का 2 आउट ऑफ 3 रूल

admin December 29 2021 58314

अमेरिका के जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के मिलकेन इंस्टीट्यूट में पब्लिक हेल्थ की प्रोफेसर डॉ लीना वेन

अमेरिका में 20 वर्ष से अधिक आयु की लगभग आधी अश्वेत महिला हृदय रोग से पीड़ित

अमेरिका में 20 वर्ष से अधिक आयु की लगभग आधी अश्वेत महिला हृदय रोग से पीड़ित

हे.जा.स. February 25 2022 26159

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक अमेरिका में हृदय रोग मृत्यु का प्रमुख कारण है जबकि देश की अश्वेत म

यूपी में एक क्लिक में मिलेगी मरीज की मेडिकल हिस्ट्री

यूपी में एक क्लिक में मिलेगी मरीज की मेडिकल हिस्ट्री

अखण्ड प्रताप सिंह December 20 2022 37061

यूपी के किसी भी सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए जाने पर अपनी मेडिकल हिस्ट्री ले जाने की जरूरत नहीं हो

अनूठी मुहिम, टीबी चैंपियन को मिलेगी सेल्फ लर्निंग कोर्स की ट्रेनिंग

अनूठी मुहिम, टीबी चैंपियन को मिलेगी सेल्फ लर्निंग कोर्स की ट्रेनिंग

हुज़ैफ़ा अबरार February 18 2022 49616

प्रदेश में करीब 2350 टीबी चैंपियन हैं जो कि हमारे टीबी मुक्त अभियान में बड़े सहायक साबित हो सकते हैं

दिल्ली की पच्चीस फीसदी महिलाएं और तैंतीस फीसदी पुरुष हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित

दिल्ली की पच्चीस फीसदी महिलाएं और तैंतीस फीसदी पुरुष हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित

एस. के. राणा May 17 2022 27598

जिन लोगों का सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर 140 से अधिक या डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर 90 से अधिक होता है, वे हाई

पाकिस्तान की रावी दुनिया की सबसे प्रदूषित नदी

पाकिस्तान की रावी दुनिया की सबसे प्रदूषित नदी

हे.जा.स. February 17 2022 30741

दुनियाभर की नदियों में दवाओं की मात्रा पता करने के लिए एक शोध किया गया था। जिसमें यह खुलासा हुआ है क

पश्चिमी देशों पर कहर बरपा रहा कोरोना, हालात हुए बेकाबू , ओमिक्रोन का पीक आना बाकी

पश्चिमी देशों पर कहर बरपा रहा कोरोना, हालात हुए बेकाबू , ओमिक्रोन का पीक आना बाकी

हे.जा.स. January 09 2022 24492

शुक्रवार को अमेरिका में 8.49 लाख केस मिले हैं। फ्रांस में 3,03,669 नए मामले सामने आए हैं। इटली में 1

अब केजीएमयू में भी होगी आयुर्वेद की पंचकर्म चिकित्सा

अब केजीएमयू में भी होगी आयुर्वेद की पंचकर्म चिकित्सा

आरती तिवारी December 22 2022 34949

केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के अधीक्षक और ट्रॉमा सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. संदीप तिवारी ने विश्वव

Login Panel