देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

AIIMS में सभी मरीजों को बनवानी होगी ABHA ID, OPD में मिलेगी ये सुविधा

इसमें मरीज को खुद ही विभाग, डॉक्टर व अन्य का चयन करना होता है, जिसके आधार पर उसे कमरा नंबर की जानकारी मिल जाती है। उक्त जानकारी मिलने के बाद मरीज खुद ही उक्त कमरे में जाकर डॉक्टर को अपनी बीमारी के संबंधित परेशानी बताकर उपचार या जांच करवा सकता है।

विशेष संवाददाता
October 03 2022 Updated: October 03 2022 15:13
0 34759
AIIMS में सभी मरीजों को बनवानी होगी ABHA ID, OPD में मिलेगी ये सुविधा AIIMS

दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के बाह्य रोगी विभाग में उपचार करवाने आ रहे मरीजों को आने वाले दिनों में ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए किसी पर भी निर्भर नहीं रहना होगा। मरीज खुद अपना पंजीकरण कर सकेगा, इसके लिए किसी की मदद लेने की जरूरत भी नहीं होगी।

 

एम्स (AIIMS) मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए नई तकनीकों का सहारा ले रहा है। इस कोशिश के तहत एम्स प्रशासन ने मरीजों के लिए पैपरलेस-चेक-इन सुविधा विकसित करने का फैसला लिया है। एम्स निदेशक (Director) ने अस्पताल के आईटी विभाग को रोगी के चेक-इन को कागज रहित और बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के बनाने के लिए समाधान तलाशने व लागू करने का निर्देश दिया है। आदेश में सुझाव दिया गया है कि इस सुविधा को लागू करने के लिए क्यूआर कोड, स्कैनर (scanner) या अन्य का विकल्प तलाशा जा सकता है। 

 

बता दें कि रोगी चेक-इन एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें मरीज (patient) स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अपना पंजीकरण खुद क्लिपबोर्ड, इलेक्ट्रॉनिक टैबलेट, टच स्क्रीन, कियोस्क (kiosk) या किसी अन्य विधि का इस्तेमाल कर सकता है। इसमें मरीज को खुद ही विभाग, डॉक्टर व अन्य का चयन करना होता है, जिसके आधार पर उसे कमरा नंबर की जानकारी मिल जाती है। उक्त जानकारी मिलने के बाद मरीज खुद ही उक्त कमरे में जाकर डॉक्टर (doctor) को अपनी बीमारी के संबंधित परेशानी बताकर उपचार या जांच करवा सकता है।

 

एम्स सूत्रों की मानें तो मरीजों के देखभाल में क्यूआर कोड (QR code) सुविधा या अन्य आधुनिक सुविधाओं को जोड़ने से स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं, देखभाल करने वालों और मरीजों के बीच संचार, जानकारी का आदान-प्रदान करने में सुधार आएगा। साथ ही पारदर्शिता (transparency) भी बढ़ती है। इसके अलावा मरीजों के उपचार प्रक्रिया में भी सुधार आता है। साथ ही सुव्यवस्थित तरीके से मरीजों का डेटा सुरक्षित रखा जा सकता है, जो भविष्य में मरीजों के इलाज (treatment) में मददगार साबित होगा।

 

Edited by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

Pfizer ने प्रशांत क्षेत्र के 70 विकासशील देशों में कैंसर के आवश्यक उपचार तक पहुंच बढ़ाने के लिए आईडीए फाउंडेशन से समझौता किया। 

Pfizer ने प्रशांत क्षेत्र के 70 विकासशील देशों में कैंसर के आवश्यक उपचार तक पहुंच बढ़ाने के लिए आईडीए फाउंडेशन से समझौता किया। 

हे.जा.स. February 12 2021 30725

विकासशील देश में वैश्विक कैंसर का कुल बोझ का 60% और कैंसर से होने वाली मौतों का 70% हिस्सा हैं। समझौ

दिल्ली सरकार ने मंकीपॉक्स के ख़िलाफ़ उठाये एहतियाती कदम 

दिल्ली सरकार ने मंकीपॉक्स के ख़िलाफ़ उठाये एहतियाती कदम 

एस. के. राणा August 05 2022 28817

दिल्ली सरकार ने पूर्वी दिल्ली के कैलाश दीपक अस्पताल, उत्तरी दिल्ली के एम.डी. सिटी अस्पताल और दक्षिणी

एम्स दिल्ली में अत्याधुनिक बर्न इकाई का लोकार्पण।

एम्स दिल्ली में अत्याधुनिक बर्न इकाई का लोकार्पण।

हे.जा.स. January 19 2021 23695

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस ब्लॉक में 30 गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) और 10 बेड  प्राइवेट आइसोलेशन

डिप्लोमा फार्मेसी: एग्जिट एग्जामिनेशन की व्यवस्था में होंगे ये बड़े बदलाव

डिप्लोमा फार्मेसी: एग्जिट एग्जामिनेशन की व्यवस्था में होंगे ये बड़े बदलाव

रंजीव ठाकुर September 18 2022 32982

डिप्लोमा इन फार्मेसी उत्तीर्ण छात्रों को पंजीकरण के पूर्व एक एग्जिट एग्जामिनेशन देना आवश्यक हो गया ह

विश्व कैंसर दिवस पर रीजेंसी हॉस्पिटल कानपुर में

विश्व कैंसर दिवस पर रीजेंसी हॉस्पिटल कानपुर में 'कैंसर फोरम' का आयोजन

हुज़ैफ़ा अबरार February 09 2023 52047

हमारा एजेंडा कैंसर की रोकथाम के बारे में जागरूकता पैदा करना है। भारत में कैंसर के मामले तेजी से बढ़

एम्स के चिकित्सकों का दावा, ब्रेल से जल्द बजती है दिमाग की घंटी

एम्स के चिकित्सकों का दावा, ब्रेल से जल्द बजती है दिमाग की घंटी

विशेष संवाददाता January 05 2023 28018

डॉ. राजेंद्र प्रसाद और नेत्र विज्ञान केंद्र में सामुदायिक नेत्र विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. सूरज सिंह से

प्रेगनेंसी में कोरोना वैक्सीन लेने वाली महिलाओं के नवजात शिशुओं में दीर्घकालिक एंटीबॉडीज पाई गई: शोध

प्रेगनेंसी में कोरोना वैक्सीन लेने वाली महिलाओं के नवजात शिशुओं में दीर्घकालिक एंटीबॉडीज पाई गई: शोध

हे.जा.स. February 09 2022 27123

गर्भावस्था के दौरोना कोरोना वैक्सीन लेने वाली महिलाओं के नवजात शिशुओं में काफी लंबे समय तक रहने वाली

पुलवामा शहीदों की याद में स्वैच्छिक रक्तदान एवं श्रद्धांजलि।

पुलवामा शहीदों की याद में स्वैच्छिक रक्तदान एवं श्रद्धांजलि।

February 15 2021 24300

जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ के सर्जिकल वार्ड में भर्ती किडनी के मरीज हीरालाल को एक यूनिट ए पॉजिटिव रक

दिल्ली के अस्पतालों में ऑनलाइन होगा ओपीडी रजिस्ट्रेशन

दिल्ली के अस्पतालों में ऑनलाइन होगा ओपीडी रजिस्ट्रेशन

एस. के. राणा October 08 2022 41095

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने के मुताबिक उसमें जरूरी जानकारियां जैसे-नाम, आयु, पि

ट्रॉमा सेंटर में होंगी पैथोलॉजी जांचें और रेडियो डायग्नोसिस

ट्रॉमा सेंटर में होंगी पैथोलॉजी जांचें और रेडियो डायग्नोसिस

आरती तिवारी September 07 2023 35936

केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भीड़ का प्रबंधन करने के लिए नई योजना लागू होने जा रही। इसके तहत ट्रॉमा

Login Panel