देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में फिर से पैर फैला रहा कोरोना

देशभर में एक बार फिर से कोरोना के नए मामले सामने आने लगे हैं। दिल्ली-एनसीआर के स्कूल में कोरोना फैलता जा रहा है। पिछले तीन दिन में कोरोना से 32 छात्र और शिक्षक के रूप में नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है।

एस. के. राणा
April 13 2022 Updated: April 14 2022 14:23
0 29751
दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में फिर से पैर फैला रहा कोरोना प्रतीकात्मक

नोएडा। देशभर में एक बार फिर से कोरोना के नए मामले सामने आने लगे हैं। दिल्ली-एनसीआर के स्कूल में कोरोना फैलता जा रहा है। पिछले तीन दिन में कोरोना से 32 छात्र और शिक्षक के रूप में नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। मंगलवार को खेतान के बाद डीपीएस समेत पांच स्कूलों में 8 बच्चे कोरोना से संक्रमित पाए गए। इसके अलावा पूरे गौतमबुद्धनगर में 20 संक्रमित मिले हैं। इनमें से आठ मरीजों की आयु 18 वर्ष से कम है।

वहीं, अभिभावकों ने दिल्ली पब्ल्कि स्कूल (डीपीएस), द मिलेनियम, जेबीएम स्कूल, श्रीराम मिलेनियम और समरविल के बच्चों में संक्रमण की बात कही है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग व स्कूल इस तरह की जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं। सिर्फ डीपीएस ने दो मामलों की पुष्टि की है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संक्रमित पाए गए सभी बच्चों की स्थिति सामान्य है। किसी में फिलहाल गंभीर लक्षण सामने नहीं आए हैं। सभी का इलाज किया जा रहा है।

सेक्टर-30 स्थित डीपीएस (DPS) में कक्षा 10 व कक्षा 8 के बच्चे को कोरोना हुआ है। इन दोनों कक्षाओं में सामान्य रूप से पढ़ाई बंद करके ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। स्कूल की अन्य कक्षाएं जारी रहेंगी, लेकिन अभिभावक इन्हें भी बंद करने की मांग कर रहे हैं। मामले में स्वास्थ्य विभाग व निजी स्कूलों पर जानकारी छुपाने संबंधी आरोप भी अभिभावक लगा रहे हैं। 

कई सोशल मीडिया पोस्ट में यह दावा किया गया कि नए मिले संक्रमित डीपीएस, सेक्टर-22 समरविल, सेक्टर-119 द मिलेनियम स्कूल व सेक्टर-135 श्रीराम मिलेनियम स्कूल, सेक्टर-132 जेबीएम स्कूल से हैं। श्रीराम मिलेनियम व जेबीएम ने किसी मामले से इनकार किया है। वहीं, द मिलेनियम के एडमिन विशुद्ध मिश्रा ने बताया कि उनके यहां किसी बच्चे के संक्रमित होने की कोई घटना अभी तक स्कूल प्रबंधन के संज्ञान में नहीं है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

देश में कोविड-19 के 13,193 नए मामले, 97 लोगों की मौत।

देश में कोविड-19 के 13,193 नए मामले, 97 लोगों की मौत।

रंजीव ठाकुर February 19 2021 31870

पिछले 24 घंटे में संक्रमण के कुल 13,193 मामले आए। संक्रमण से 97 और लोगों के दम तोड़ने से मृतकों की स

सहारा हॉस्पिटल की स्थापना दिवस के 14 वर्ष पूर्ण, मनाया गया वार्षिकोत्सव

सहारा हॉस्पिटल की स्थापना दिवस के 14 वर्ष पूर्ण, मनाया गया वार्षिकोत्सव

हुज़ैफ़ा अबरार March 02 2023 98871

डायरेक्टर डॉ मजहर हुसैन ने नर्सों का योगदान को महत्वपूर्ण योगदान बताते हुए कहा कि चिकित्सक दवा लिखते

RBSK योजना से मासूम को मिली नई जिंदगी जन्मजात हृदय रोग की निःशुल्क सर्जरी  

RBSK योजना से मासूम को मिली नई जिंदगी जन्मजात हृदय रोग की निःशुल्क सर्जरी  

हुज़ैफ़ा अबरार August 04 2026 833

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा स्क्रीनिंग के दौरान बच्चे में जन्मजात हृदय रोग (Cong

हेयर रिमूवल क्रीम कैसे यूज करें?

हेयर रिमूवल क्रीम कैसे यूज करें?

सौंदर्या राय December 20 2021 50139

शेविंग क्रीम का इस्तेमाल करते समय बेकार महक महसूस हो सकती है। ये आपके बालों को तोड़ने वाली केमिकल रि

अपनी फ्लीट से मरीज को अस्पताल पहुंचाया उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने

रंजीव ठाकुर June 29 2022 32663

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक औचक निरीक्षण करने महानगर स्थित भाऊर

कोरोना टीके का हार्ट अटैक से कोई संबंध नहीं!

कोरोना टीके का हार्ट अटैक से कोई संबंध नहीं!

आरती तिवारी September 05 2023 124343

कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए भारत में इस्तेमाल टीकों कोविशील्ड,कोवैक्सीन और हार्ट अटैक के खतरे

मेडिकल छात्रों की सुनो सरकार ! कही हमी ना बीमार हो जाएँ !!

मेडिकल छात्रों की सुनो सरकार ! कही हमी ना बीमार हो जाएँ !!

हे.जा.स. October 25 2025 3024

भारत स्वास्थ्य के क्षेत्र पर अपनी कुल जीडीपी का लगभग 3.8 प्रतिशत खर्च करता है. यह विश्व स्वास्थ्य सं

डॉक्टर का दायित्व केवल डिग्री नहीं बल्कि शोध भी है: सीएम योगी

डॉक्टर का दायित्व केवल डिग्री नहीं बल्कि शोध भी है: सीएम योगी

रंजीव ठाकुर August 05 2022 29147

एम्स गोरखपुर में देश के पहले तंबाकू नियंत्रण केंद्र का उद्घाटन करते हुए सीएम योगी ने चिकित्सकों को स

16 मार्च से शुरू होगा 12 से 14 साल के बच्चों का कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान

16 मार्च से शुरू होगा 12 से 14 साल के बच्चों का कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान

एस. के. राणा March 15 2022 34524

अब 12 साल से 14 साल की उम्र के बच्चों को भी कोरोना की वैक्सीन लगेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख

समलैंगिक शादियाँ मौलिक अधिकार नहीं: सुप्रीम कोर्ट

समलैंगिक शादियाँ मौलिक अधिकार नहीं: सुप्रीम कोर्ट

एस. के. राणा October 20 2023 284873

सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा अगर अदालत एलजीबीटीक्यू समुदाय के लोगों को विवाह का अधिकार देने के लिए स्पेशल

Login Panel