देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

ओमिक्रॉन वैरिएंट्स संक्रमण से लॉन्ग कोविड का खतरा हो सकता है: शोध

लॉन्ग कोविड को जानने के लिए किए गए शोध के निष्कर्ष में वैज्ञानिकों का कहना है कि ओमिक्रॉन भले ही हल्के लक्षणों वाला वैरिएंट है, पर इसके कारण भी शरीर के कई अंगों पर गंभीर असर देखा गया है। संक्रमण से ठीक होने वालों में लॉन्ग कोविड की समस्या का खतरा हो सकता है, पर डेल्टा वैरिएंट्स की तुलना में इसकी गंभीरता कम देखी जा रही है।

लेख विभाग
January 15 2023 Updated: January 15 2023 01:09
0 28547
ओमिक्रॉन वैरिएंट्स संक्रमण से लॉन्ग कोविड का खतरा हो सकता है: शोध प्रतीकात्मक चित्र

दुनिया के कई देशों में इन दिनों कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। ज्यादातर देशों में कोरोना के ओमिक्रॉन और इसके सब-वैरिएंट्स के ही मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इससे सबसे ज़्यादा चीन प्रभावित हुआ है। चीन में संक्रमण के मामलों के साथ मृतकों की संख्या भी बढ़ी है। अमेरिका में संक्रमण के कारण अस्पतालों में मरीज़ों की संख्या बढ़ रही है। 


अध्ययनकर्ताओं (researchers) ने पाया है कि ओमिक्रॉन (Omicron) के ज्यादातर वैरिएंट्स की संक्रामकता दर भले ही अधिक हो, पर इसकी प्रकृति हल्के लक्षणों वाली ही है। यानी कि ओमिक्रॉन वैरिएंट्स (Omicron variants) से संक्रमण की स्थिति में गंभीर लक्षणों का जोखिम कम हो सकता है। इस तरह के खतरे सिर्फ उन लोगों में देखे जा रहे हैं जो या तो कोमोरबिडिटी (comorbidity) के शिकार हैं या फिर वैक्सीनेशन नहीं हुआ है।


शोधकर्ताओं ने बताया, ओमिक्रॉन वैरिएंट्स से संक्रामकता की स्थिति में गंभीर रोग (severe disease) का खतरा कम है लेकिन संक्रमितों में लॉन्ग कोविड (long covid) या पोस्ट कोविड (post covid) समस्याओं का खतरा हो सकता है? आइए जानते हैं कि इस बारे में अध्ययनों से क्या पता चला है?


क्या है लॉन्ग कोविड - What is Long Covid?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कोविड-19 संक्रमण से रिकवरी के बाद भी कुछ लोगों में लंबे समय तक कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं देखी जा रही हैं, इसे लॉन्ग या पोस्ट कोविड सिंड्रोम (post covid syndrome) के तौर पर जाना जाता है। विशेषतौर पर कोरोना के डेल्टा वैरिएंट (delta variant) से संक्रमण के बाद लॉन्ग कोविड के मामले अधिक देखे गए थे, जिसमें संक्रमण से ठीक होने के एक साल बाद तक लोगों में थकान-कमजोरी (fatigue-weakness), सांस की समस्या (respiratory problems) आदि बनी हुई थी। डेल्टा वैरिएंट अधिक गंभीर रोग का कारण बन रहे थे, इसकी तुलना में ओमिक्रॉन से संक्रमण में गंभीरता को जोखिम काफी कम है। तो क्या इससे संक्रमित भी लॉन्ग कोविड के शिकार हो सकते हैं?


लॉन्ग कोविड का जोखिम - Risk of long covid 
कई स्तर पर किए गए इस अध्ययन के परिणाम में शोधकर्ताओं ने पाया कि ओमिक्रॉन संक्रमण वाले व्यक्तियों में भी डेल्टा संक्रमितों की तरह ही लॉन्ग कोविड का जोखिम हो सकता है। पोस्ट कोविड की समस्याओं में थकान, सांस की तकलीफ, खांसी (cough), चिंता (anxiety), अवसाद (depression) और दिल की धड़कन की अनियमितता शामिल हैं। लॉन्ग कोविड की समस्याओं का जोखिम 14 दिन से लेकर 126 दिन तक हो सकता है। हालांकि, ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमितों ने डेल्टा संक्रमण वालों की तुलना में 90 दिनों के बाद लॉन्ग कोविड जटिलताओं की कम शिकायत की। 


वैक्सीनेशन का लॉन्ग कोविड पर असर - Effect of vaccination on long covid
क्या वैक्सीनेशन वाले लोगों में भी लॉन्ग कोविड का खतरा रहता है? इस बारे में जानने के लिए साल 2021 के अंत में यूके के एक अध्ययन से पता चला है कि टीकाकरण इस तरह के खतरे को कम कर सकता है। शोध में पाया गया कि जिन लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है, उनमें अन्य लोगों की तुलना में पोस्ट कोविड समस्याओं का जोखिम 40 फीसदी तक कम पाया गया। बूस्टर डोज वालों में जोखिम और कम पाया गया है।


शोधकर्ताओं का निष्कर्ष - Researchers' conclusion
लॉन्ग कोविड को जानने के लिए किए गए शोध के निष्कर्ष में वैज्ञानिकों (scientists) का कहना है कि ओमिक्रॉन भले ही हल्के लक्षणों वाला वैरिएंट है, पर इसके कारण भी शरीर के कई अंगों पर गंभीर असर देखा गया है। संक्रमण से ठीक होने वालों में लॉन्ग कोविड की समस्या का खतरा हो सकता है, पर डेल्टा वैरिएंट्स की तुलना में इसकी गंभीरता कम देखी जा रही है। लॉन्ग कोविड में ज्यादातर लोगों ने थकान, कमजोरी, हार्ट रेट और सांस फूलने की समस्याओं के बारे में सूचित किया है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

धुआँ नहीं उम्मीद जगाएँ फेफड़ों को कैंसर से बचाएँ:डा प्रो वेद प्रकाश

धुआँ नहीं उम्मीद जगाएँ फेफड़ों को कैंसर से बचाएँ:डा प्रो वेद प्रकाश

हुज़ैफ़ा अबरार August 01 2026 2002

फेफड़ों के कैंसर के लगभग 85 प्रतिशत मामलों का प्रमुख कारण धूम्रपान है। हालांकि अब ऐसे मरीजों की संख

केजीएमयू की न्यू ओपीडी में एसी और पंखे बीमार, भीषण गर्मी में मरीज बेहाल

रंजीव ठाकुर June 29 2022 32295

जब हेल्थ जागरण केजीएमयू पहुंचा तो भीषण गर्मी में न्यू ओपीडी में एयरकंडीशन और पंखों की हालत देख कर पस

अपोलोमेडिक्स लखनऊ ने शुरू किया क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी व रुमेटोलॉजी विभाग।

अपोलोमेडिक्स लखनऊ ने शुरू किया क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी व रुमेटोलॉजी विभाग।

हुज़ैफ़ा अबरार February 18 2021 59283

रुमेटोलॉजी के प्रदेश के जाने माने विशेषज्ञ प्रोफेसर अनुपम वाखलू ने अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्

अब यूपी के दूर-दराज इलाकों तक 5 रु में पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं।

रंजीव ठाकुर August 16 2021 26589

“स्वास्थ्य घर तक” का बेड़ा अब तक 2 लाख 31 हजार से अधिक स्क्रीनिंग और परीक्षण करने तथा 50 हजार से अधिक

पेट को आकर्षक बनाने के उपाय।

पेट को आकर्षक बनाने के उपाय।

सौंदर्या राय October 18 2021 53624

अधिक मात्रा में प्रोटीन लेने से मसल मास बढ़ता है और Metabolism भी बढ़ता हैं। इसलिए हर भोजन में प्रोटीन

क्या होती है अब्सेसिव कम्पल्शन डिसोर्डेर नामक मानसिक बीमारी

क्या होती है अब्सेसिव कम्पल्शन डिसोर्डेर नामक मानसिक बीमारी

हुज़ैफ़ा अबरार October 31 2022 32087

सहारा हॉस्पिटल के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अपूर्वा उपाध्याय ने इस गम्भीर मानसिक समस्या के बारे में

लोहिया अस्पताल में  ब्रांकोस्कोपी तकनीक पर कार्यशाला का आयोजन

लोहिया अस्पताल में ब्रांकोस्कोपी तकनीक पर कार्यशाला का आयोजन

रंजीव ठाकुर July 24 2022 43031

डाॅ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में एनेस्थीसियोलाॅजी, क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग एवं इंडि

देश में मंकीपॉक्स के खिलाफ टास्क फोर्स गठित, रखेगी संक्रमण पर नज़र

देश में मंकीपॉक्स के खिलाफ टास्क फोर्स गठित, रखेगी संक्रमण पर नज़र

विशेष संवाददाता August 01 2022 35061

पूरे विश्व में मंकी पॉक्स संक्रमण को लेकर हर स्तर पर कार्य हो रहे हैं। देश में भी स्वास्थ्य विभाग सत

दिल के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकती है सुबह की सैर। 

दिल के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकती है सुबह की सैर। 

लेख विभाग December 11 2021 29685

डॉ. अभिनीतगुप्ता ने सावधानी बरतने के मामले मेंबतातें हैं कि ठंड के मौसम में कई परतों में कपड़े पहने।

आज मनाया जा रहा है मेंटल हेल्थ डे

आज मनाया जा रहा है मेंटल हेल्थ डे

आरती तिवारी October 11 2022 38267

वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ मेंटल हेल्थ ने आधिकारिक तौर पर नब्बे के दशक में वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे की स्थापना क

Login Panel