देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

हाथ मिलाने के बाद अब आंख मिलाने से सावधान!

मॉनसून लगातार करवट ले रहा है। इस मौसम में कई सारी बीमारियों और संक्रमणों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। इसी के साथ ही आई फ्लू लगातार देशभर में कहर बनकर सामने आ रहा है। राजधानी दिल्ली, यूपी समेत कई राज्य इसकी चपेट में आ चुके है। इनमें स्कूल जाने वाले बच्चे ज्यादा हैं। कंजक्टिवाइटिस के कुल मरीजों में करीब 40 फीसदी बच्चे अस्पताल पहुंच रहे हैं।

लेख विभाग
August 01 2023 Updated: August 07 2023 13:31
0 35335
हाथ मिलाने के बाद अब आंख मिलाने से सावधान! आई फ्लू का इंफेक्शन

मॉनसून लगातार करवट ले रहा है। इस मौसम में कई सारी बीमारियों और संक्रमणों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। इसी के साथ ही आई फ्लू (eye flu) लगातार देशभर में कहर बनकर सामने आ रहा है। राजधानी दिल्ली, यूपी समेत कई राज्य इसकी चपेट में आ चुके है। इनमें स्कूल जाने वाले बच्चे ज्यादा हैं। कंजक्टिवाइटिस (conjunctivitis) के कुल मरीजों में करीब 40 फीसदी बच्चे अस्पताल पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि स्कूल में कंजक्टिवाइटिस वायरल फैल रहा है।

 

राजधानी दिल्ली में हर दिन 100 से ज्यादा मरीज आई फ्लू के दस्तक दे रहे है। जिसके बाद सरकारें भी फुल एक्शन मोड में नजर आ रही है...और अधिकारियों को उचित व्यवस्थाए करने के निर्देश दिए गए है। वहीं संक्रमण पर डॉक्टरों ने बताया कि आई फ्लू के मामले बढ़ने का सबसे ज्यादा कारण मानसून में बैक्टीरिया, वायरस और क्लैमाइडिया इन्फेक्शन (chlamydia infection) का खतरा ज्यादा होता है। दरअसल, इस मौसम में ह्यूमिडिटी की वजह से वायरस को जहां फैलने का मौका मिलता है, वहीं नमी की वजह से इन्फेक्शन हमारे बीच लंबे समय तक रहता है। ऐसा ही कुछ कंजक्टिवाइटिस के साथ भी है। ये एडेनोवायरस, हर्पीस सिम्प्लेक्स वायरस और वैरिसेला जोस्टर जैसे वायरस की वजह से होता है।

 

Eye flu होने पर क्या करें?

  • आंखों में इंफेक्शन होने पर सबसे पहले को डॉक्टर को दिखाएं.
  • डॉक्टर की बताई दवाएं नियमित तौर पर लें
  • किसी का तौलिया या रूमाल इस्तेमाल करने से परहेज करें
  • आंखों में इंफेक्शन होने पर चश्मा लगाएं. लेंस भूलकर भी ना लगाएं
  • इंफेक्शन होने के बाद बाहर ना निकले. घर पर ही रहे
  • थोड़े थोड़े समय पर ठंडे पानी से आंखों को धोते रहे
  • गुलाब जल से आंखों को धोने से इंफेक्शन कम होता है, औऱ गंदगी हटती है

 

Eye Flu के लक्षण-

  • आंखों का लाल होना
  • आंखों में सूजन, खुजली, जलन
  • लाइट में परेशानी होना
  • सामान्य से ज्यादा आंसू आना

 

Eye Flu क्या है?

  • आई फ्लू यानि कंजक्टिवाइटिस एक तरह का संक्रमण है, जो आंखों में कंजक्टिवा की सूजन की वजह से होता है
  • कंजक्टिवा क्लियर लेयर है, जो आंखों के सफेद हिस्से और पलकों के अंदर की लेयर को कवर करती है
  •  बरसात में तापमान गिरने और नमी की वजह से बैक्टिरिया, वायरस और पिंक आई भी कहा जाता है
  • आंखों का सफेद हिस्सा गुलाबी या लाल हो जाता है, इसलिए इसे पिंक आईं कहते हैं

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

एकॉर्ड हॉस्पिटल एक बार फिर से आया चर्चा में, डॉक्टरों पर लगा लापरवाही का आरोप

एकॉर्ड हॉस्पिटल एक बार फिर से आया चर्चा में, डॉक्टरों पर लगा लापरवाही का आरोप

admin June 05 2023 36822

एकॉर्ड हॉस्पिटल एक बार फिर से चर्चाओं में है। इस बार अस्पताल के चार डॉक्टरों पर एक मरीज के इलाज में

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री को आभार ज्ञापित किया

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री को आभार ज्ञापित किया

हुज़ैफ़ा अबरार June 21 2022 31076

मुख्यमंत्री के कहा कि यदि आपका शरीर स्वस्थ है तो धर्म के सभी साधन स्वयं क्रमवार सफल होते जाएंगे लेकि

राजस्थान में फार्मासिस्ट और नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती

राजस्थान में फार्मासिस्ट और नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती

जीतेंद्र कुमार November 20 2022 89537

आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 500 रुप

अस्पताल के फर्श पर पड़े घायल युवक का ह्रदय विदारक वीडियो वायरल

अस्पताल के फर्श पर पड़े घायल युवक का ह्रदय विदारक वीडियो वायरल

अबुज़र शेख़ November 04 2022 30833

डीएम एस राजलिंगम के पास वीडियो पहुंचा तो उन्होंने जांच के बाद वार्ड ब्वाय, स्वीपर, स्टाफ नर्स समेत छ

भारत में प्रतिदिन 67,385 बच्चे जन्म लेते हैं, प्रत्‍येक मिनट इनमें से एक नवजात शिशु की मौत हो जाती है: यूनिसेफ

भारत में प्रतिदिन 67,385 बच्चे जन्म लेते हैं, प्रत्‍येक मिनट इनमें से एक नवजात शिशु की मौत हो जाती है: यूनिसेफ

विशेष संवाददाता November 08 2026 609

चिंता का विषय है कि जिस दिन डिलीवरी होती है, उसी वक्त लगभग 40% नवजात शिशुओं और आधी माताओं की मृत्यु

देश में नासूर बनती जा रही है टाइप 1 मधुमेह

देश में नासूर बनती जा रही है टाइप 1 मधुमेह

आरती तिवारी September 22 2022 25225

डायबिटीज की बीमारी दिन- प्रतिदिन विकराल रूप धारण करती जा रही है। दुनिया भर में डायबिटीज से पीड़ित मर

कद्दू का जूस पीने से मिलते हैं ये कमाल के फायदे

कद्दू का जूस पीने से मिलते हैं ये कमाल के फायदे

लेख विभाग December 19 2022 33040

कद्दू के जूस में विटामिन, फाइबर, पोटैशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य को क

मेरठ में बीमारियों का कहर, जिला अस्पताल के सभी बेड फुल

मेरठ में बीमारियों का कहर, जिला अस्पताल के सभी बेड फुल

श्वेता सिंह September 12 2022 29380

जिला अस्पताल में बच्चों का वार्ड भी भरा हुआ है। इस कारण अब कोरोना के मरीजों के लिए तैयार किए गए पीआई

वेंटिलेटर नहीं मिलने पर. एक और मरीज की मौत

वेंटिलेटर नहीं मिलने पर. एक और मरीज की मौत

आरती तिवारी July 23 2023 48871

बलरामपुर अस्पताल वेंटिलेटर के लिए एक और मरीज फैसल उर्फ गूड्डू ने दम दिया। वहीं परिवारीजनों ने इलाज म

सीरम इंस्टीट्यूट सितंबर से स्पुतनिक वैक्सीन का उत्पादन शुरू करेगा।

सीरम इंस्टीट्यूट सितंबर से स्पुतनिक वैक्सीन का उत्पादन शुरू करेगा।

हे.जा.स. July 13 2021 38972

आरडीआईएफ ने एक बयान में कहा, ‘‘एसआईआई के संयंत्रों में स्पुतनिक वैक्सीन के पहले बैच के सितंबर में तै

Login Panel