देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

हृदय रोग: चरक संहिता पर एक साथ शोध करेंगे मेडिकल साइंस और आयुर्वेद

मौजूदा जीवनशैली तमाम रोगों के साथ हार्ट डिजीज को बड़े पैमाने पर साथ लेकर आ रही है। मॉडर्न मेडिकल साइंस में इसका इलाज काफी महंगा और कष्टदायक है। ऐसे में बीएचयू से हृदय रोग के आयुर्वेदिक उपचार से जुडी एक राहत भरी खबर आई है। बीएचयू लगातार ऐसे प्रयोग करता रहता है जिससे भारतीय आयुर्वेद तथा चिकित्सा पद्धति का प्रचार प्रसार होता रहे।

रंजीव ठाकुर
July 20 2022 Updated: July 20 2022 15:03
0 60365
हृदय रोग: चरक संहिता पर एक साथ शोध करेंगे मेडिकल साइंस और आयुर्वेद प्रतीकात्मक चित्र

वाराणसी। मौजूदा जीवनशैली तमाम रोगों के साथ हार्ट डिजीज को बड़े पैमाने पर साथ लेकर आ रही है। मॉडर्न मेडिकल साइंस में इसका इलाज काफी महंगा और कष्टदायक है। ऐसे में बीएचयू से हृदय रोग के आयुर्वेदिक उपचार से जुडी एक राहत भरी खबर आई है। बीएचयू लगातार ऐसे प्रयोग करता रहता है जिससे भारतीय आयुर्वेद तथा चिकित्सा पद्धति का प्रचार प्रसार होता रहे। 

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में मॉडर्न मेडिकल साइंस (Modern Medical Science) और आयुर्वेद (Ayurveda) संकाय एक साथ मिलकर चरक संहिता (Charak Sanhita) पर शोध करेगा जिससे कि हृदय रोग (Heart disease) में उपयोग की जाने वाली वनस्पतियों तथा औषधियों का प्रयोग फिर से किया जा सके। 

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय आयुर्वेदिक औषधियों (Ayurvedic medicines) पर शोध कर उन्हें आधुनिक मेडिकल साइंस की कसौटी पर कसने की तैयारी कर रहा है। यूनिवर्सिटी के भारतीय चिकित्सा संस्थान (Indian Institute of Medicine) में मॉडर्न मेडिसिन फैकल्टी और आयुर्वेद संकाय (Ayurvedic Faculty) साथ मिलकर चरक संहिता पर शोध कर रहें हैं। 

वैद्य सुशील कुमार दूबे (Vaidya Sushil Kumar Dubey), आयर्वुेद विभाग, शरीर क्रिया विज्ञान, ने बताया कि देश दुनिया में हार्ट प्रॉब्लम्स (heart problems) बढ़ती जा रही है। मॉडर्न मेडिकल साइंस में ट्रीटमेंट काफी महंगे और संसाधन भी सीमित हैं। ऐसे में प्राचीन भारतीय आयुर्वेद (ancient Indian Ayurveda) के ग्रंथों में इस संबंध में सटीक उपचारों (Ayurvedic treatment of heart disease) पर शोध कार्य किए जा रहे हैं जिससे कि वनस्पतियों के प्रयोग से सस्ते उपचार की राह सुगम हो जाए। 

बीएचयू के वैद्य सुशील कुमार दूबे ने कहा कि चरक संहिता में हृदय रोग के लिए महाकषाय में विस्तृत वर्णन मिलता है। हृदय महाकषाय में हृदय रोग (Mahakashaya for heart disease) के लिए वनस्पतियों का उल्लेख किया गया है जिसको आज के समय में उपयोग किया जा सकता है। इनमे आम, आमड़ा, बड़हर, करौंदा, इमली, अम्लवेतस, बड़ी बेर, छोटी बेर, अनार और विजौरा शामिल हैं।

इस शोध के पूरे हो जाने पर भारत की आयुर्वेदिक क्षमता (India's Ayurvedic potential) का डंका फिर से एक बार पूरी दुनिया बजेगा और सही मायनों में आयुर्वेद की पहचान कर दुनिया मेडिकल टूरिज़्म (medical tourism) के लिए अपने देश का रुख करेगी। साथ ही इससे आयुर्वेद में रिसर्च तथा कैरियर की सम्भावना (research and career prospects in Ayurveda) को बहुत बल प्राप्त होगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

पुर्तगाल में गर्भवती भारतीय महिला पर्यटक की बेड मौत, स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा

पुर्तगाल में गर्भवती भारतीय महिला पर्यटक की बेड मौत, स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा

हे.जा.स. September 01 2022 23846

यूँ तो यह दुःख भरी घटना है कि अस्पताल में जगह ना मिलने से गर्भवती भारतीय महिला की मौत हो गई है लेकिन

महापौर और उपमुख्यमंत्री की पत्नी ने कोविड वैक्सीनेशन प्रीकॉशन डोज को लेकर प्रोत्साहित किया

महापौर और उपमुख्यमंत्री की पत्नी ने कोविड वैक्सीनेशन प्रीकॉशन डोज को लेकर प्रोत्साहित किया

रंजीव ठाकुर August 08 2022 34555

आलमबाग स्थित नगरीय स्वास्थ्य केन्द्र, चन्दर नगर में महापौर संयुक्ता भाटिया ने कोविड वैक्सीनेशन प्रीक

सावधान! कंप्यूटर माउस से भी हो सकता है मंकीपॉक्स का खतरा

सावधान! कंप्यूटर माउस से भी हो सकता है मंकीपॉक्स का खतरा

हे.जा.स. August 21 2022 30998

अमेरिकी सरकार ने दावा किया है कि ऑफिस में कंप्यूटर-माउस या फिर कॉफी मशीन को छूने से भी मंकीपॉक्स हो

सीनियॉरिटी ने लॉन्च किया एप आधारित सोशल प्लेटफॉर्म।

सीनियॉरिटी ने लॉन्च किया एप आधारित सोशल प्लेटफॉर्म।

हुज़ैफ़ा अबरार January 28 2021 32136

इस एप्‍प पर प्रासंगिक कंटेंट जोड़ते रहेंगे। आने वाले कुछ महीनों में इस एप्‍प को कई और दिलचस्‍प खूबिय

कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर पदों पर होगी भर्ती

कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर पदों पर होगी भर्ती

विशेष संवाददाता November 15 2022 36151

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 17 नवंबर 2022 तक का समय दिया गया है। इस भर्ती के माध्

जानिए डस्ट एलर्जी के कारण, लक्षण और घरेलू उपचार

जानिए डस्ट एलर्जी के कारण, लक्षण और घरेलू उपचार

लेख विभाग November 03 2021 43359

डस्ट एलर्जी सिर्फ धूल से ही नहीं, बल्कि धुएं, मौसम में बदलाव, माइक्रो पार्टिकल्स के हवाओं में ज्यादा

नये RT-PCR किट से 45 मिनट में पता चल जाएगा ओमिक्रॉन के सभी वैरिएंट का

नये RT-PCR किट से 45 मिनट में पता चल जाएगा ओमिक्रॉन के सभी वैरिएंट का

हे.जा.स. February 03 2022 33480

नोवस किट टारगेट फेल्योर स्ट्रैटजी के जरिए ओमिक्रॉन वैरिएंट का पता लगाता है। किट से ओमिक्रॉन (B.1.1.

RML के न्यूरोसर्जरी विभाग में ग्रेट ब्रिटेन के लीड्स टीचिंग हॉस्पिटल से डॉ. आये

RML के न्यूरोसर्जरी विभाग में ग्रेट ब्रिटेन के लीड्स टीचिंग हॉस्पिटल से डॉ. आये

आरती तिवारी March 31 2023 27175

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के न्यूरोसर्जरी विभाग में ग्रेट ब्रिटेन के लीड्स टीचिंग हॉ

शिशु की लार, माँ का दूध और पसीना तीनों मिलकर पैदा करते है संक्रमण, स्तनपान में बरतें सावधानी

रंजीव ठाकुर August 05 2022 48847

बच्चे के जन्म के बाद माँ का पहला पीला गाढ़ा दूध क्या होता है ? बच्चे को दूध पिलाने की सही पोजीशन क्या

अधिक मात्रा में पालक खाना भी हो सकता है सेहत के लिए हानिकारक

अधिक मात्रा में पालक खाना भी हो सकता है सेहत के लिए हानिकारक

लेख विभाग November 15 2022 28392

पालक में भरपूर मात्रा में कई तरह के विटामिन्स मौजूद होते हैं जो खून को पतला करने वाली दवा के साथ रिए

Login Panel