देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मेदांता हॉस्पिटल में कटे हुए बाजू को जोड़कर युवक को दिया नया जीवन

सौरभ को जब मेदांता हॉस्पिटल लाया गया तो उसका दाहिना हाथ केवल एक नर्व से लटक रहा था। सौरभ के दाएं हाथ की ह्यूमरस मिड शॉफ्ट टूट गई थी। इसके अलावा ब्रेकियल आर्टरी, मीडियल नर्व और रेडियल नर्व, मस्कुलोक्यूटिनियस नर्व, क्यूटेनियस नर्व पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। साथ ही उसे फेसियो मैक्सिलरी इंजरी भी थी।

रंजीव ठाकुर
July 20 2022 Updated: July 20 2022 14:37
0 79948

लखनऊ। मेदांता सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल में 21 वर्षीय एमबीबीएस सेकेंड ईयर के स्टूडेंट के बीच से टूटे दाहिने हाथ (अपर लिंब) बाजू की रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी करके जोड़ा गया। युवक का दाहिना ऊपरी हाथ (बाजू) लगभग पूरी तरह से अलग हो चुका था। 

 

युवक मेदांता सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल (Medanta Superspeciality Hospital) की इमरजेंसी में बेहद गंभीर हालत में लाया गया था। जहां उसकी तत्काल रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी आर.टी.ए. (RTA - multiple surgeries with pseudoarthrosis re-surgery and bone grafting) की गई। लगभग नौ घंटे चली इस सर्जरी में न केवल युवक का बाजू जोड़ा गया (repaired by reconstructive surgery) बल्कि उसकी मसल्स, नर्व और हड्डी की भी रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी की गई।  

बीती पांच जुलाई को मोहान रोड पर एक भीषण दुर्घटना हुई थी जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी वहीं दूसरा लड़का सौरभ कुंडू (21) गंभीर रूप से घायल हो गया था। एमबीबीएस सेकेंड इयर के स्टूडेंट सौरभ (MBBS second year student) का दायां हाथ लगभग कटकर अलग हो चुका था। 

 

सौरभ को जब मेदांता हॉस्पिटल लाया गया तो उसका दाहिना हाथ केवल एक नर्व से लटक रहा था। सौरभ के दाएं हाथ की ह्यूमरस मिड शॉफ्ट (humerus mid-shaft broken) टूट गई थी। इसके अलावा ब्रेकियल आर्टरी (brachial artery), मीडियल नर्व और रेडियल नर्व (medial nerve and radial nerve), मस्कुलोक्यूटिनियस नर्व, क्यूटेनियस नर्व (musculocutaneous nerve, cutaneous nerve) पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। साथ ही उसे फेसियो मैक्सिलरी इंजरी (Fascio Maxillary Injury) भी थी। 

 

प्लास्टिक सर्जरी कंसल्टेंट डॉ वैभव खन्ना (Plastic Surgery Consultant Dr Vaibhav Khanna) ने बताया कि हाथ पर मल्टीपल इंजरी और न्यूरोवस्कुलर डैमेज (neurovascular damage) की वजह से तुरंत रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी सर्जरी (immediately undergo Reconstruction Surgery) करने का निर्णय लिया। उसे तुरंत ही रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी के लिए छह जुलाई को ले सुबह चार बजकर 15 मिनट पर ले जाया गया। 

सौरभ के अपर लिंब की पूरे नौ घंटे तक लंबी सर्जरी चली, जिसमें एनेस्थीसिया की टीम (anesthesia team) ने सभी नर्वोवेस्कुलर स्ट्रक्चर (nervovascular structures) और सॉफ्ट टिश्यूज को रिकंस्ट्रक्ट किया। वहीं वैस्कुलराइजेशन के लिए सीने से मासपेशी का एक फ्लैप ट्रांसप्लांट कर हाथ की मसल्स को रिपेयर किया गया। वहीं टूटी हुई ह्यूमर को जोड़ने के लिए आर्थोपेडिक टीम (orthopedic team) ने इंटरनल बोन फिक्सेशन (nternal bone fixation) करने का निर्णय लिया। 

 

ऑपरेशन के बाद मरीज को आइसीयू (ICU) में शिफ्ट किया गया जहां उसे हिमोडायनेमिकली स्टेबलाइज (hydrodynamically stabilized) और आइवी मेडिकेशन सर्पोट दिया गया। डॉ वैभव ने बताया कि मरीज के हाथों में ऑपरेशन के बाद से ही मूवमेंट आने लगा था। 

अब सौरभ का अपर लिंब यानि दाहिना हाथ अच्छी तरह से रिकवर कर रहा है और वैस्कुलराइज्ड और स्टेबल हो गया है। साथ ही उसमें मूवमेंट भी आ गया है। इतने जटिल प्रोसेस के बाद भी सौरभ के अपर लिंब अच्छे से ठीक हो गया है। उन्होंने बताया कि आज सौरभ अपनी रिकवरी और आपरेशन के महज 10 ही दिन में अपने अपर लिंब के वैस्कुलराइजेशन, मूवमेंट और सेंसेशन के वापस आने से बेहद खुश है। 

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद खाद्य पदार्थ

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद खाद्य पदार्थ

लेख विभाग October 07 2022 28382

विभिन्न अध्ययनों के अनुसार, अस्वास्थ्यकर आहार की आदतों और जीवनशैली से हृदय रोग विकसित होने की संभावन

मस्तिष्क स्वास्थ्य पर डब्ल्यूएचओ ने पहला पोजिशन पेपर जारी किया 

मस्तिष्क स्वास्थ्य पर डब्ल्यूएचओ ने पहला पोजिशन पेपर जारी किया 

हे.जा.स. August 10 2022 61915

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि मस्तिष्क और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र मानव शरीर के कमांड सेंटर हैं, जो शरीर के चे

चालू वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में दवा निर्यात ने दर्ज़ कराया 20 फीसदी का इजाफा।

चालू वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में दवा निर्यात ने दर्ज़ कराया 20 फीसदी का इजाफा।

हे.जा.स. January 25 2021 22609

वित्तीय वर्ष 2020-21 की पहली छमाही में पिछले वर्ष 15.63 अरब डॉलर की तुलना में 18.07 अरब डॉलर का दवा

सरोगेट मदर के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कराना होगा तीन साल का बीमा 

सरोगेट मदर के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कराना होगा तीन साल का बीमा 

हे.जा.स. June 24 2022 42909

सरोगेसी से बच्चे की इच्छा रखने वाले परिवार को सरोगेट मदर के लिए भी 36 महीने यानी 3 साल का बीमा लेना

तंबाकू का सेवन करने वालों में कोविड-19 के गंभीर लक्षण विकसित होने की संभावना।

तंबाकू का सेवन करने वालों में कोविड-19 के गंभीर लक्षण विकसित होने की संभावना।

हुज़ैफ़ा अबरार June 01 2021 30224

कोविड बहुत ज्यादा संक्रामक है और धूम्रपान करने वालों में इसका बहुत ज्यादा ख़तरा है। धूम्रपान करने वा

सुबह खाली पेट चाय-कॉफी पीने की आदत बदलिए: डायटीशियन आयशा

सुबह खाली पेट चाय-कॉफी पीने की आदत बदलिए: डायटीशियन आयशा

आयशा खातून March 09 2023 31250

सुबह चाय-कॉफी पीने के जगह कुछ ऐसे पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो एनर्जी से भरपूर हों और शरीर को

जापानी इन्सेफेलाइटिस: लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन और जटिलताएँ

जापानी इन्सेफेलाइटिस: लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन और जटिलताएँ

लेख विभाग July 17 2022 63091

जापानी इन्सेफेलाइटिस फलैवी वायरस के कारण होता हैं, जो कि मस्तिष्क के आसपास की झिल्ली को प्रभावित करत

देश में डॉक्टरी की प्रैक्टिस करने के लिए, विदेश के मेडिकल डिग्रीधारकों को एफएमजीई परीक्षा पास करना जरूरी 

देश में डॉक्टरी की प्रैक्टिस करने के लिए, विदेश के मेडिकल डिग्रीधारकों को एफएमजीई परीक्षा पास करना जरूरी 

अखण्ड प्रताप सिंह March 01 2022 37422

विदेश में मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों को भारत में सीधे डॉक्टरी की प्रैक्टिस करने की अनुमत

अगले 6 से 8 हफ्ते में कोरोना के तीसरी लहर की संभावना: डॉ गुलेरिया

अगले 6 से 8 हफ्ते में कोरोना के तीसरी लहर की संभावना: डॉ गुलेरिया

एस. के. राणा June 19 2021 33133

एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने शनिवार को कहा है कि अगले 6 से 8 हफ्ते में कोरोना की तीसरी लहर आ सकत

उत्तर प्रदेश: कोविड के ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर हर स्तर पर सावधानी बरतने के निर्देश

उत्तर प्रदेश: कोविड के ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर हर स्तर पर सावधानी बरतने के निर्देश

हुज़ैफ़ा अबरार December 01 2021 35950

कोविड के नए वेरिएंट को लेकर लखनऊ समेत सभी जिलों में विदेश से आने वालों की पड़ताल के निर्देश जारी किए

Login Panel