देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

पहले दिन 38 लाख किशोरों का हुआ टीकाकारण

देश में 37.84 लाख बच्चों को कोविड वैक्सीन दी जा चुकी थी। अब तक 15 से 17 उम्र के 49.07 लाख लोगों ने कोविन पोर्टल वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

हे.जा.स.
January 04 2022 Updated: January 04 2022 04:19
0 27432
पहले दिन 38 लाख किशोरों का हुआ टीकाकारण प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। देश में सोमवार को 15 से 17 उम्र के बच्चों का वैक्सीनेशन (Vaccination) शुरू हुआ है। इस दौरान सभी राज्यों में टीकाकरण की शुरुआत हुई। शाम पांच बजे के आंकड़ों के अनुसार देश में 37.84 लाख बच्चों को कोविड वैक्सीन (Covid 19 Vaccine) दी जा चुकी थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (RML) हॉस्पिटल जाकर बच्चों से मुलाकात की और वैक्सीनेशन की स्थिति जानी। अब तक 15 से 17 उम्र के 49.07 लाख लोगों ने कोविन पोर्टल (CoWin)वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। रविवार को स्वास्थ्य मंत्री ने सभी राज्यों के साथ बैठक कर आज से बच्चों और 10 जनवरी से बुजुर्गों को प्रिकॉशनरी डोज के लिए व्यवस्थाओं पर चर्चा की थी।

कहां-कैसे हुआ टीकाकरण 

कर्नाटक : राज्य में शाम 5:30 बजे तक 3,80,133 बच्चों को वैक्सीन लगाई गई। बेंगलुरू में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने टीकाकरण का शुभारंभ किया था। उन्होंने बच्चों को इसके लिए प्रोत्साहित भी किया। 

मध्यप्रदेश : कोविन ऐप के मुताबिक राजधानी भोपाल के ज्यादातर केंद्रों पर स्लॉट भरे दिखे। प्रदेश के 8,667 सेंटर्स पर बच्चों को वैक्सीन लगी। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि पहले दिन करीब 10 लाख बच्चों को वैक्सीन लगी। हमने 12 लाख का टारगेट रखा था। लगभग 8,923 सेंटर पर वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग 50,400 कर्मचारियों ने भाग लिया। 
 
मुंबई : 9 जंबो सेंटर्स पर कुल 9.2 लाख बच्चों का टीकाकरण किया जाना है। सुबह कुछ देर के लिए यहां पोर्टल डाउन होने से वैक्सीनेशन में बाधा आई। इन 9 सेंटर पर 500 किशोरों को एक दिन में टीका लगाया गया। 

दिल्ली : स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि 15 से 18 उम्र वाले 3 लाख बच्चों को रोज टीकाकरण करने की क्षमता है। टीकाकरण अभियान 3 जनवरी को दिल्ली भर में चयनित स्कूलों, अस्पतालों और स्वास्थ्य सुविधाओं में स्थित केंद्रों पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच चलाया गया। 

पुणे : COVID-19 टीकाकरण अभियान के तहत पुणे शहर में 40 स्थानों पर 15-18 आयु वर्ग के किशोरों को कुल 10,000 Covaxin खुराक दी गई। 40 केंद्र पुणे नगर निगम के 15 वार्डों में फैले हुए हैं।

जम्मू : उपराज्यपाल (एल-जी) मनोज सिन्हा ने जम्मू में COVID-19 टीकाकरण अभियान शुरू किया। यहां टीकाकरण अभियान चुनिंदा स्कूलों में स्थित केंद्रों पर चलाया गया। यहां 8.33 लाख बच्चों को वैक्सीनेशन के लिए लक्षित किया गया है। 

असम : असम सरकार ने रोजाना 15 स्कूलों में टीकाकरण करने का निर्णय लिया है, और कक्षा 10 और 12 के छात्रों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण किए जाने की संभावना है। प्रशासन का लक्ष्य फरवरी के मध्य तक 18 लाख से अधिक स्कूली छात्रों की वार्षिक और बोर्ड परीक्षाएं उस महीने के अंत तक शुरू होने से पहले पूरी तरह से टीकाकरण करना है।

गुजरात : 36 लाख बच्चों का टीकाकरण करना है। आज तो वैक्सीनेशन हुआ ही, 7 जनवरी को मेगा ड्राइव भी आयोजित होगी, जिसमें कक्षा 10 के छात्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जो इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।  

उत्तरप्रदेश : राज्य भर के 2,150 केंद्रों पर 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों के लिए #कोविड टीकाकरण शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल में टीकाकरण अभियान का जायजा लिया और वैक्सीन के लिए कतार में लगे किशोरों से बातचीत की।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोरोना से संक्रमित लोगों की गंभीरता, आनुवंशिक जोखिम कारक पर निर्भर

कोरोना से संक्रमित लोगों की गंभीरता, आनुवंशिक जोखिम कारक पर निर्भर

हे.जा.स. February 23 2022 26566

शोधकर्ताओं की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने पाया है कि निएंडरथल से विरासत में मिला एक कोविड-19 जोखिम वाला

अनूठी मुहिम, टीबी चैंपियन को मिलेगी सेल्फ लर्निंग कोर्स की ट्रेनिंग

अनूठी मुहिम, टीबी चैंपियन को मिलेगी सेल्फ लर्निंग कोर्स की ट्रेनिंग

हुज़ैफ़ा अबरार February 18 2022 49609

प्रदेश में करीब 2350 टीबी चैंपियन हैं जो कि हमारे टीबी मुक्त अभियान में बड़े सहायक साबित हो सकते हैं

मौसम बदलने के साथ बढ़ा वायरल, अस्पतालों में लग रही मरीजों की लाइन

मौसम बदलने के साथ बढ़ा वायरल, अस्पतालों में लग रही मरीजों की लाइन

विशेष संवाददाता April 29 2023 27401

सीएमएस डॉ. सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम बदलने से डायरिया और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है।

एसजीपीजीआई ने पोषण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए वॉकथन का किया आयोजन 

एसजीपीजीआई ने पोषण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए वॉकथन का किया आयोजन 

आयशा खातून September 29 2022 41896

वॉकथन में स्लोगन के माध्यम से जनता को आकर्षित करने का प्रयास किया गया। इसी क्रम में कैंडल मार्च का भ

नीट पीजी काउंसलिंग में दखल देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

नीट पीजी काउंसलिंग में दखल देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

विशेष संवाददाता August 29 2022 39597

कोर्ट के समक्ष जिस मामले का उल्लेख किया गया था वह एक रिट याचिका थी। इसमें नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन

देश में पात्र आबादी के 42 फीसदी लोग टीके की बूस्टर खुराक लगवाने को तैयार नही

देश में पात्र आबादी के 42 फीसदी लोग टीके की बूस्टर खुराक लगवाने को तैयार नही

आनंद सिंह February 06 2022 37860

एक अध्ययन में दावा किया गया है कि कोरोनारोधी टीके की बूस्टर खुराक वायरस के नए और अधिक संक्रामक वैरिए

जिन बच्चों को कोरोनारोधी टीका नही लगा वे ओमिक्रोन संक्रमण के चपेट में आ सकतें है: एम्स

जिन बच्चों को कोरोनारोधी टीका नही लगा वे ओमिक्रोन संक्रमण के चपेट में आ सकतें है: एम्स

एस. के. राणा January 14 2022 28408

बच्चों का गला और ऊपरी श्वसन तंत्र वयस्कों की तुलना में काफी छोटा होता है। ओमिक्रोन इसी हिस्से को सबस

टीबी संक्रमण और सक्रिय टीबी होना अलग-अलग विषय है: डॉ सूर्यकांत

रंजीव ठाकुर September 10 2022 29157

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में सेंटर फॉर हेल्थ रिसर्च एंड

आवारा कुत्तों के हमले में कटी थी बच्ची की सांस नली, ईएनटी सर्जन ने बचाई जान।

आवारा कुत्तों के हमले में कटी थी बच्ची की सांस नली, ईएनटी सर्जन ने बचाई जान।

admin August 11 2021 27440

कुत्तों के हमले में बच्ची की सांस की नली कटकर दो हिस्सों में बंट गई थी, जिससे उसकी हालत काफी गम्भीर

उत्तर प्रदेश में ओमिक्रॉन का आगाज़, अब तक 31लोग संक्रमित

उत्तर प्रदेश में ओमिक्रॉन का आगाज़, अब तक 31लोग संक्रमित

हुज़ैफ़ा अबरार January 05 2022 24251

प्रदेश में अब तक 31लोग ओमिक्रॉन संक्रमित हो चुके हैं। अभी लखनऊ में ओमिक्रॉन की जांच दो वैज्ञानिक संस

Login Panel