देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

आईएमए लखनऊ के तत्वाधान में स्टेट लेवल रिफ्रेशर कोर्स एवं सी.एम.ई. का आयोजन

सी.एम.ई. में शहर के लगभग 150 चिकित्सकों ने हिस्सा लिया| कार्यक्रम में IMA-AMS के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सूर्य कान्त मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे |

हुज़ैफ़ा अबरार
March 28 2022 Updated: March 28 2022 04:13
0 30460
आईएमए लखनऊ के तत्वाधान में स्टेट लेवल रिफ्रेशर कोर्स एवं सी.एम.ई. का आयोजन स्टेट लेवल रिफ्रेशर कोर्स एवं सी.एम.ई. का उद्घाटन करते डॉ. सूर्य कान्त।

लखनऊ। रिवर बैंक कॉलोनी स्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन में दिनांक 27 मार्च 2022 को स्टेट लेवल रिफ्रेशर कोर्स एवं सी.एम.ई. का आयोजन किया गया | इस कोर्स में शहर के लगभग 150 चिकित्सकों ने हिस्सा लिया | कार्यक्रम में IMA-AMS के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्य कान्त मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे | 

उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान भारत ने दो से अधिक कोरोनारोधी वैक्सीन की खोज की। कोरोना संक्रमण में काम आने वाले चीज़ें जैसे पीपीई किट, वेंटीलेटर एवं एन-95 मास्क इत्यादि रिकॉर्ड उत्पादन किया | जबकि महामारी से पहले देश में इनका उत्पादन नहीं होता था। 

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि इंडियन बैंक समूह के एफ़्जीएम पंकज त्रिपाठी ने कहा की हमारे देश के चिकित्सकों ने महामारी के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसके लिए वो बधाई के पात्र हैं | उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने चिकित्सा व्यवस्थाओं को निजी क्षेत्र में मजबूत करने के लिए अनेक ऐसी स्कीमें निकाली हैं, जिनसे अस्पतालों को अपग्रेड करने से लेकर नए अस्पतालों का निर्माण करने के लिए आसानी से लोन उपलब्ध कराये जा रहे हैं| 

कार्यक्रम में आईएमए लखनऊ के अध्यक्ष डॉ. मनीष टंडन ने कहा की स्टेट लेवल रिफ्रेशर कोर्स एवं सीएमई से चिकित्सक समुदाय को चिकित्सा क्षेत्र में आये दिन आ रहे नए बदलावों के बारे में जानकारी होती है। जिसका लाभ जनमानस को होता है |

आईएमए लखनऊ सचिव डॉ संजय सक्सेना ने जानकारी दी कि  पूरे दिन चले इस कार्यक्रम में लगभग 27 विषयों पर अलग-अलग चिकित्सको द्वारा प्रेजेंटेशन दिया गया | आईएमए लखनऊ द्वारा प्रति वर्ष एक बार इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है, और भारी मात्रा में शहर के चिकित्सक इस कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं | उन्होंने सभी चिकित्सकों को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बधाई दिया | 

कार्यक्रम का संचालन आईएमए लखनऊ के संयुक्त सचिव डॉ. प्रांजल अग्रवाल एवं वरिष्ठ सदस्य डॉ. अनीता सिंह द्वारा किया गया | कार्यक्रम में डॉ. कुलदीप सक्सेना द्वारा आईएमऐ लखनऊ कार्यालय को एलईडी डिस्प्ले प्रदान किया गया |

कार्यक्रम में आईएमए लखनऊ के निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. जे.डी. रावत, पूर्व अध्यक्ष डॉ. रमा श्रीवास्तव, डॉ. जी.पी. सिंह, आईएमए उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष डॉ. ए .एम. खान, वरिष्ठ सदस्य डॉ. रुखसाना खान, डॉ. आर.बी. सिंह, डॉ. मनोज अस्थाना एवं डॉ. ऋतू सक्सेना इत्यादि मौजूद रहें |

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

सिंगल वुमन भी पैदा कर सकेंगी बच्चे, चीन सरकार का बड़ा फैसला

सिंगल वुमन भी पैदा कर सकेंगी बच्चे, चीन सरकार का बड़ा फैसला

हे.जा.स. May 01 2023 24051

चीन सरकार ने घटती जनसंख्या से परेशान हो गया है और यही वजह है कि वह लोगों को बच्चे पैदा करने के लिए प

लोहिया संस्थान में 4 साल की बच्ची की काक्लियर इंम्प्लांट सर्जरी 

लोहिया संस्थान में 4 साल की बच्ची की काक्लियर इंम्प्लांट सर्जरी 

हुज़ैफ़ा अबरार November 29 2022 27536

रोगी बच्ची जिसके दोनों कानों से सुनने की क्षमता काफी कम हो गई थी और परिणामस्वरूप बोलने में असमर्थता

ब्रेस्ट कैंसर के चेतावनी संकेतों को पहचानें समय पर जांच करवाएं : डॉ जतिन यादव

ब्रेस्ट कैंसर के चेतावनी संकेतों को पहचानें समय पर जांच करवाएं : डॉ जतिन यादव

हुज़ैफ़ा अबरार October 13 2026 91

ब्रेस्ट कैंसर का इलाज कई बातों पर निर्भर करता है, जिसमें बीमारी का स्टेज उसकी बायोलॉजिकल विशेषताएं औ

यूपी में माध्यमिक शिक्षा के कुछ स्कूल कोविड प्रोटोकाल के साथ खुले।

यूपी में माध्यमिक शिक्षा के कुछ स्कूल कोविड प्रोटोकाल के साथ खुले।

रंजीव ठाकुर August 19 2021 29188

उत्तर प्रदेश सरकार ने दो अगस्त सोमवार को कोविड-19 महामारी के कारण लंबे समय से बंद स्कूलों (माध्यमिक

यूपी स्वास्थ्य विभाग ने 229 डॉक्टरों की सेवाएं की समाप्त

यूपी स्वास्थ्य विभाग ने 229 डॉक्टरों की सेवाएं की समाप्त

श्वेता सिंह November 17 2022 38594

प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के लेवल टू के डाक्टरों के 1,009 पदों पर भर्ती के लिए वर्

अब माह में तीन बार मनाया जाएगा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान

अब माह में तीन बार मनाया जाएगा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान

जीतेंद्र कुमार November 06 2022 28207

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार अब एक से अधिक बार चिकित्सक द्वारा गर्भवती महिलाओं

काली खाँसी: लक्षण, कारण और निदान

काली खाँसी: लक्षण, कारण और निदान

लेख विभाग June 09 2022 48133

काली खांसी (Whooping cough) नवजात शिशुओं एवं छोटे बच्चों को सामान्यत: प्रभावित करता है। यह विशेषकर ए

केजीएमयू के शल्य चिकित्सा विभाग ने मनाया 109वां स्थापना दिवस।

केजीएमयू के शल्य चिकित्सा विभाग ने मनाया 109वां स्थापना दिवस।

हुज़ैफ़ा अबरार February 14 2021 36426

कोविड महामारी के दौरान शल्य चिकित्सा विभाग का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रो टीसी गोयल द्वारा लिखित पुस

टोमेटो फ्लू का कहर, श्रीनगर में बीते दिन 13 बच्चे संक्रमित

टोमेटो फ्लू का कहर, श्रीनगर में बीते दिन 13 बच्चे संक्रमित

विशेष संवाददाता October 01 2022 36025

श्रीनगर के एक निजी स्कूल में टोमेटो फ्लू बीमारी से 13 बच्चे संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद स्कूल ने न

एनाजिक इंडिया लाया केंजेन वाटर बनाने वाली मेडिकल डिवाइस

रंजीव ठाकुर September 08 2022 159730

यह जापानी तकनीक है जिसे दुनिया भर के जाने-माने लोग इस्तेमाल करते हैं। एनाजिक इंडिया केंजेन डिवाइस प्

Login Panel