देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

डेल्टा और ओमिक्रॉन के संयोजन से बना वायरस भारत के 7 राज्यों में पाया गया: रिपोर्ट्स

हाल ही में आईं रिपोर्ट्स का दावा है कि कोविड-19 का पुनः संयोजक वायरस भारत के 7 राज्यों में पाया गया है। जिसमें कर्नाटक, तमिल नाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, तेलांगना और नई दिल्ली जैसे राज्य शामिल हैं।

हे.जा.स.
March 23 2022 Updated: March 23 2022 23:20
0 29610
डेल्टा और ओमिक्रॉन के संयोजन से बना वायरस भारत के 7 राज्यों में पाया गया: रिपोर्ट्स प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। हाल ही में आईं रिपोर्ट्स का दावा है कि कोविड-19 का पुनः संयोजक वायरस (recombinant strain) भारत के 7 राज्यों में पाया गया है। जिसमें कर्नाटक, तमिल नाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, तेलांगना और नई दिल्ली जैसे राज्य शामिल हैं। जिसकी वजह से एक बार फिर कोविड के मामलों और उससे जुड़े लक्षणों की चर्चा शुरू हो गई है। कोरोना वायरस का पुनः संयोजक वायरस, इस बार डेल्टा और ओमिक्रॉन से मिलकर बना है। 

डेल्टाक्रॉन के खिलाफ हाल ही में WHO ने भी चेतावनी जारी की है। पिछले हफ्ते हुई एक ऑनलाइन ब्रीफ्रिंग में WHO ने कहा था कि डेल्टाक्रॉन को लेकर अन्य शोध किए जा रहे हैं।

वहीं, भारत में कोविड के पुनः संयोजक वायरस को लेकर किसी तरह की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। कथित तौर पर, भारत के COVID जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) और GISAID संकेत देते हैं कि 568 मामले जांच के दायरे में हैं।

कोविड का पुनः संयोजक स्ट्रेन क्या है?
पुनः संयोजक या रीकॉम्बीनेंट स्ट्रेन दो मौजूदा स्ट्रेन का मिश्रण है। WHO इस स्ट्रेन पर इसलिए नज़र रखे हुए है, क्योंकि यह डेल्टा और ओमिक्रॉन से मिलकर बना है। डेल्टा और ओमिक्रॉन दोनों ही अत्यधिक संक्रामक थे, डेल्टा ने जहां दुनिया भर में अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों को लगभग अपंग बना दिया था। वहीं, ओमिक्रॉन कोविड-19 का अब तक का सबसे संक्रामक वेरिएंट साबित हुआ। अभी तक तीन पुनः संयोजक स्ट्रेन पाए गए हैं।

पुनः संयोजक स्ट्रेन कहां-कहां पाए गए हैं?
डेल्टा और ओमिक्रॉन से बने पुनः संयोजक स्ट्रेन को डेल्टाक्रॉन भी कहा जाता है, फ्रांस के पाश्चर संस्थान ने सबसे पहले इसकी खोज की थी। इस साल की शुरुआत में डेल्टाक्रॉन फ्रांस, अमेरिका और यूके के कई हिस्सों में पाया जा चुका था। इसके अलावा इज़राइल में ओमिक्रॉन BA.1 और BA.2 से मिलकर बना एक स्ट्रेन पाया गया था। यह वायरस RT PCR टेस्ट के ज़रिए पाया गया था।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

यूपी एनएचएम में निकली 5505 पदों पर भर्ती

यूपी एनएचएम में निकली 5505 पदों पर भर्ती

रंजीव ठाकुर July 21 2022 49058

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के 5505 पदों पर भर्ती करेगा और इसमें आर

दिल्ली HC ने एक महिला को 33 हफ्ते की प्रेग्नेंसी खत्म करने की दी इजाजत

दिल्ली HC ने एक महिला को 33 हफ्ते की प्रेग्नेंसी खत्म करने की दी इजाजत

एस. के. राणा December 08 2022 29132

दिल्ली हाईकोर्ट ने 26 वर्षीय विवाहित महिला के 33 सप्ताह यानी करीब 8 माह से अधिक के गर्भ को गिराने की

कोविशील्ड और कोवैक्सीन ने अपनी बूस्टर खुराकों के दामों में भरी कमी की, वर्तमान दाम 225 रुपये  

कोविशील्ड और कोवैक्सीन ने अपनी बूस्टर खुराकों के दामों में भरी कमी की, वर्तमान दाम 225 रुपये  

हे.जा.स. April 10 2022 44059

पहले कोविशील्ड की बूस्टर डोज 600 रुपए और कोवैक्सीन की बूस्टर 1200 रुपए प्रति शॉट फिक्स की थी, आज इन

निरंकारी मिशन का मेगा रक्तदान शिविर आयोजित

निरंकारी मिशन का मेगा रक्तदान शिविर आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार April 25 2022 32204

लखनऊ जोन सहित पूरे भारतवर्ष में विशाल रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। सभी निरंकारी श्रृद्धालुओं न

प्रदेश में इन्फ्लूएंजा से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

प्रदेश में इन्फ्लूएंजा से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

आरती तिवारी March 11 2023 27923

सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सक अधीक्षक आरपी सिंह ने इन्फ्लूएंजा वायरस बचाव और रोकथाम को लेकर बताया

देश में स्वास्थ्य और विज्ञान में परिवर्तन लाने में

देश में स्वास्थ्य और विज्ञान में परिवर्तन लाने में ''अग्रणी महिलाएं" विषय पर एक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे डॉ. जितेंद्र सिंह

एस. के. राणा December 06 2022 26972

यह सम्मेलन पिछले कुछ वर्षों में अभूतपूर्व चुनौतियों पर काबू पाने में भारतीय महिलाओं की उपलब्धियों का

दिल्ली में डेंगू के 314 नए केस, 1572 पहुंचा आंकड़ा

दिल्ली में डेंगू के 314 नए केस, 1572 पहुंचा आंकड़ा

एस. के. राणा October 18 2022 24755

राजधानी में डेंगू का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। बीते एक हफ्ते में डेंगू के 314 नए मामले दर्ज किए गए

मौसम की मार, अस्पताल में बढ़ी मरीजों की तादाद

मौसम की मार, अस्पताल में बढ़ी मरीजों की तादाद

विशेष संवाददाता December 13 2022 28846

जिला अस्पताल की ओपीडी में हर रोज 400 से 500 मरीज वायरल फीवर, बुखार, सर्दी, जुकाम से ग्रस्त मरीज इलाज

यूपी में कोरोना के 3 नए मरीज मिले

यूपी में कोरोना के 3 नए मरीज मिले

आरती तिवारी March 14 2023 29421

रविवार को 32 हजार 643 सैंपल की जांच की गई थी। प्रदेशभर में एक दिन में 10 नए पॉजिटिव केस मिले थे। वही

तीसरी बार हुआ कैंसर, फिर सर्जरी कर बचाई जान

तीसरी बार हुआ कैंसर, फिर सर्जरी कर बचाई जान

आरती तिवारी July 22 2023 28898

दो बार सर्जरी होने के बाद तीसरी बार कैंसर होने के मामले कम ही होते हैं। डॉक्टर भी सफलता की दर काफी क

Login Panel