देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

दृष्टि-विकारों से पीड़ित बच्‍चों के लिए साइटसेवर्स और ऑरेकल इंडिया ने किया गठबंधन

दृष्टि-विकारों से पीड़ित बच्‍चों को शिक्षा के माध्‍यम से सकारात्‍मक और सक्षम वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से साइटसेवर्स इंडिया और ऑरेकल इंडिया ने गठबंधन किया है। इन दोनों ने मिल कर देशभर में विभिन्‍न स्‍थानों पर समावेशी शिक्षा परियोजना का शुभारंभ किया है।

विशेष संवाददाता
September 02 2022 Updated: September 02 2022 15:18
0 28840
दृष्टि-विकारों से पीड़ित बच्‍चों के लिए साइटसेवर्स और ऑरेकल इंडिया ने किया गठबंधन दृष्टि-विकारों से पीड़ित छात्रा

नयी दिल्ली। दृष्टि-विकारों से पीड़ित बच्‍चों को शिक्षा के माध्‍यम से सकारात्‍मक और सक्षम वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से साइटसेवर्स इंडिया और ऑरेकल इंडिया ने गठबंधन किया है। इन दोनों ने मिल कर देशभर में विभिन्‍न स्‍थानों पर समावेशी शिक्षा परियोजना का शुभारंभ किया है। 

 

साइटसेवर्स इंडिया और ऑरेकल इंडिया गठबंधन (Sightsavers tie up Oracle) के तहत दृष्टि-विकारों से पीड़ित बच्‍चों (visual impairment children) के लिए समावेशी शिक्षा परियोजना को उत्‍तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार तथा छत्‍तीसगढ़ के छह जिलों जिनमें सीतापुर, देवगढ़, कालाहांडी, बांकुरा, गया तथा बलौदा बाजार शामिल हैं, में लागू करेगी। 

 

साइटसेवर्स इंडिया (Sightsavers India) के सीईओ, आर एन मोहंती ने कहा कि ऑरेकल के सहयोग से समावेशी शिक्षा परियोजना (inclusive education project) का शुभारंभ करते हुए बेहद हर्ष महसूस कर रहे हैं। हमारा सारा ध्यान विकलांग बच्‍चों (disabled children), खासतौर से दृष्टिविकारों से पीड़ित बच्‍चों के लिए पढ़ने और सीखने के बेहतर अवसर उपलब्‍ध करवाने पर रहेगा। 

ऑरेकल इंडिया (Oracle India) की सीनियर मैनेजर रिया बख्‍शी ने कहा कि हम दृष्टिविकारों से ग्रस्‍त लोगों के लिए समान एक्‍सेस एवं आत्‍मनिर्भरता को बढ़ावा देने के साइटसेवर्स इंडिया के प्रयासों में सहयोग करते हुए गर्व महसूस करते हैं। समावेशी लर्निंग प्रोजेक्‍ट वास्‍तव में, देश के कुछ अत्‍यंत कम सुविधाप्राप्‍त जिलों में कमजोर बच्‍चों (vulnerable children) के लिए महत्‍वपूर्ण लर्निंग अनुभवों को उपलब्‍ध कराने का माध्‍यम है। इस पहल से जुड़कर लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए योगदान करना हमारे लिए सम्‍मान की बात है।

 

गठबंधन के तहत समावेशी शिक्षा परियोजना के तहत नेत्रहीनों या दृष्टिविकारों से पीड़ित बच्‍चों के लिए समुचित टैक्‍नोलॉजी, सहायक सामग्री (Braille educational materials, tabs, etc) तथा लो विज़न डिवाइसेज़ (low vision devices) जैसे टूल्‍स उपलब्‍ध करवाए जाएंगे। इसकी मदद से ऐसे बच्‍चे आत्‍मनिर्भर बन सकेंगे। 

 

गठबंधन के तहत इस परियोजना से एक हजार से अधिक उन बच्‍चों को लाभ पहुंचेगा जो दृष्टिविकारों से पीड़ित हैं। इसके साथ ही 205 प्रशिक्षकों (trainers), 775 सामान्‍य शिक्षकों/संसाधन शिक्षकों (resource teachers) एवं 936 अभिभावकों तथा सोशल एनीमेटर्स (social animators) को नेत्रहीन बच्‍चों की शिक्षा को सपोर्ट करने के तौर-तरीकों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। 

 Edited by Ranjeev Thakur

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अपोलो में बोन मैरो ट्रांसप्लांट, हेमेटोलॉजी व पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी की सुविधा शुरू

रंजीव ठाकुर September 02 2022 27895

अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने चाइल्डहुड कैंसर अवेयरनेस मंथ के उपलक्ष्य में पीडियाट्रिक ऑन्क

एनसीबी मुंबई ने कफ सिरप की तस्करी कर रहे अन्तर्राजीय गिरोह को रंगे हाथों पकड़ा

एनसीबी मुंबई ने कफ सिरप की तस्करी कर रहे अन्तर्राजीय गिरोह को रंगे हाथों पकड़ा

श्वेता सिंह August 22 2022 40240

गिरोह के पास से लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की कुल 13,248 अवैध सीबीसीएस बोतलें जब्त की गई हैं। गिरोह के

पीएनएफ आधुनिक फिजियोथेरेपी तकनीक है, जिससे मांसपेशियों को बेहतर बनाया जाता है:डा आकांक्षा 

पीएनएफ आधुनिक फिजियोथेरेपी तकनीक है, जिससे मांसपेशियों को बेहतर बनाया जाता है:डा आकांक्षा 

हुज़ैफ़ा अबरार June 02 2026 0

पीएनएफ एक आधुनिक फिजियोथेरेपी तकनीक है, जिसका उपयोग शरीर की मांसपेशियों की शक्ति, संतुलन समन्वय तथा

बीसीसीएल में मेडिकल एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती, ये है आवेदन की आखिरी तारीख

बीसीसीएल में मेडिकल एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती, ये है आवेदन की आखिरी तारीख

श्वेता सिंह October 18 2022 31335

इस भर्ती के माध्यम से कुल 41 पदों को भरा जाएगा। सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती के लिए उम्मी

अगले साल लगेगी सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन

अगले साल लगेगी सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन

एस. के. राणा December 17 2022 38580

महिलाओं में होने वाली सर्विकल कैंसर बेहद खतरनाक बीमारी है। दिल्ली। महिलाओं को होने वाली सर्विकल कैं

कोरोना का घातक वेरिएंट डेल्टा प्लस।

कोरोना का घातक वेरिएंट डेल्टा प्लस।

लेख विभाग June 19 2021 27956

वैज्ञानिकों ने बताया है कि नया डेल्टा प्लस वेरिएंट, वायरस के K417N म्यूटेशन के कारण बना है। वैज्ञानि

मिक्सोपैथी के खिलाफ आईएमए लखनऊ कार्यालय पर चिकित्सकों का धरना-प्रदर्शन एवं सांकेतिक भूख हड़ताल।

रंजीव ठाकुर February 14 2021 24102

धरना-प्रदर्शन एवं सांकेतिक भूख हड़ताल किया। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग किया कि मरीजों के हित में म

ओमिक्रॉन का बढ़ता मामला एक नए और बेहद खतरनाक वैरिएंट को जन्म दे सकता है: डब्ल्यूएचओ

ओमिक्रॉन का बढ़ता मामला एक नए और बेहद खतरनाक वैरिएंट को जन्म दे सकता है: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. January 06 2022 30146

जिस रफ्तार से ओमिक्रॉन बढ़ रहा है, उतना ही यह प्रसारित हो रहा है। इसलिए इस बात की संभावना भी बहुत ज्

मंडलीय अस्पतालों में लगेंगे ऐफरेसिस यूनिट, एक डोनर से ही प्लेटलेट्स की कमी पूरी होगी: ब्रजेश पाठक

मंडलीय अस्पतालों में लगेंगे ऐफरेसिस यूनिट, एक डोनर से ही प्लेटलेट्स की कमी पूरी होगी: ब्रजेश पाठक

रंजीव ठाकुर August 09 2022 27819

कई बार ऐसा होता है कि प्लेटलेट्स व प्लाज्मा की जरूरत होती है और मरीज की जिंदगी बचाने के लिए लोगों को

दूसरी संतान बेटी होने पर माता को कुल मिलेंगे छह हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

दूसरी संतान बेटी होने पर माता को कुल मिलेंगे छह हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

एस. के. राणा March 03 2022 30112

प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में बालिका शिशु को प्रोत्साहन देने के लिए अब दूसरे बच्चे के जन्म पर भी

Login Panel