देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री के कड़े रूख के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तबादले में हुई गलती को स्वीकारा 

अब तक 500 से अधिक आवेदन भेजे जा चुके हैं। अलग-अलग संवर्ग के इन आवेदनों में कहा गया है कि संबंधित व्यक्ति का तबादला करते वक्त नीति की अनदेखी की गई है।

हुज़ैफ़ा अबरार
July 24 2022 Updated: July 24 2022 00:12
0 26126
मुख्यमंत्री के कड़े रूख के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तबादले में हुई गलती को स्वीकारा  प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े रूख के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तबादले में हुई गलती को स्वीकार करते हुए सूची में संशोधन किया है। जिन डॉक्टरों का तबादला दो-दो जिलों में हुआ था, उनका एक जिले का तबादला निरस्त कर दिया गया है। डॉक्टरों ने इससे राहत की सांस ली है। इससे स्थानांतरण नीति के विरुद्ध हुए अन्य तबादलों में भी सुधार की उम्मीद है।

स्वास्थ्य विभाग (health department) में कई चिकित्सकों के तबादले दो-दो जिलों में कर दिए गए थे। चर्म रोग विशेषज्ञ शिवनारायण का तबादला (transfer) आजमगढ़ और अंबेडकरनगर में किया गया था। अब उनका आजमगढ़ का तबादला निरस्त कर दिया गया है। डॉ. अनुराग प्रसाद का तबादला गाजीपुर और देवरिया में हुआ था। अब उन्हें गाजीपुर में कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। डॉ. विजय कुमार का तबादला महराजगंज और बस्ती में हुआ था। इन्हें अब बस्ती में कार्य करने के आदेश दिए गए हैं। डॉ. राजेश कुमार का तबादला जौनपुर और मऊ किया गया था। जौनपुर का आदेश निरस्त कर दिया गया है। डॉ. जयेश कुमार का तबादला जालौन और हाथरस किया गया था, जिसमें जालौन का तबादला निरस्त कर दिया गया है। इसी तरह अन्य चिकित्सकों के दो जिलों में हुए तबादलों को दुरुस्त किया गया है।


महानिदेशालय से शासन को भेजी जा रही रिपोर्ट
स्वास्थ्य महानिदेशालय (Directorate General of Health) से गलत तबादले की समीक्षा करके रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। अब तक 500 से अधिक आवेदन भेजे जा चुके हैं। अलग-अलग संवर्ग के इन आवेदनों में कहा गया है कि संबंधित व्यक्ति का तबादला करते वक्त नीति की अनदेखी की गई है। किसी के दस्तावेज अपडेट नहीं होने से गलत तबादला हुआ है तो किसी ने खुद पूरी जानकारी नहीं दी थी। वहीं, प्रांतीय स्वास्थ्य सेवा एसोसिएशन (Provincial Health Services Association) ने भी ढाई सौ से अधिक चिकित्सकों (doctors) के गलत तबादले के बारे में उप मुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) व विभाग के आला अफसरों को पत्र भेजा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

एक्सीडेंट के बाद मरीज के परिजन बरते ये सावधानियां - डॉ लोकेंद्र गुप्ता

रंजीव ठाकुर July 01 2021 51167

मरीज के परिजनों को चाहिए कि खून रोकने के लिए उस स्थान पर कस कर कुछ लपेट दें और मरीज को सही करवट लिटा

बलरामपुर अस्पताल में अब तीन गुना वेंटिलेटर, गंभीर मरीजों को 24 घंटे इलाज
अमेठी के जिला अस्पताल में लगाए गए कैमरे

अमेठी के जिला अस्पताल में लगाए गए कैमरे

विशेष संवाददाता May 23 2023 33732

अमेठी जिला अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर 18 स्थानों पर कैमरे लगाए गए हैं। कैमरे लगने

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने 150 टीबी मरीजों को मासिक पुष्टाहार वितरित किया

रंजीव ठाकुर May 13 2022 29600

रेडक्रास सोसायटी की लखनऊ शाखा के सचिव अमरनाथ मिश्रा ने कहा कि 150 मरीजों को सोसायटी ने गोद लिया है औ

शरीर को खूबसूरत और आकर्षक बनाने लिए ये पहल करें

शरीर को खूबसूरत और आकर्षक बनाने लिए ये पहल करें

सौंदर्या राय May 02 2022 44461

शरीर को सुन्दर बनाने के लिए एक निश्चित दिनचर्या और कुछ गतिविधियों की ज़रुरत होती है। इस लेख के माध्यम

चीन से लौटी मां-बेटी कोरोना संक्रमित मिलीं

चीन से लौटी मां-बेटी कोरोना संक्रमित मिलीं

विशेष संवाददाता December 29 2022 28211

तमिलनाडु के मदुरै एयरपोर्ट में चीन से लौटी एक महिला और उसकी 6 साल की बेटी जांच के दौरान कोरोना संक

एक्यूपंचर चिकित्सा पद्धति को प्रदेश में मान्यता दी जाए: एक्यूपंचर स्पेशलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया

एक्यूपंचर चिकित्सा पद्धति को प्रदेश में मान्यता दी जाए: एक्यूपंचर स्पेशलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया

हुज़ैफ़ा अबरार July 06 2021 36203

प्रस्ताव के अनुसार एक्यूपंचर चिकित्सा पद्धति को केंद्र सरकार केे अनुरूप प्रदेश में भी मान्यता दी जाए

COVID-19 वैक्सीन: केंद्र सरकार ने एक करोड़ कोविशल्ड टीकों के खरीद का दूसरा आदेश जारी किया 

COVID-19 वैक्सीन: केंद्र सरकार ने एक करोड़ कोविशल्ड टीकों के खरीद का दूसरा आदेश जारी किया 

हे.जा.स. February 07 2021 24870

केंद्र सरकार ने प्रथम चरण में कोविशिल्ड के 11 करोड़ टीके 231 करोड़ रुपये  में खरीदे थे। अब SII के सा

मेरठ के अस्पतालों में फर्जी डॉक्टर्स के नाम पर हो रहा था इलाज, सीएमओ ने पकड़ा बड़ा घोटाला

मेरठ के अस्पतालों में फर्जी डॉक्टर्स के नाम पर हो रहा था इलाज, सीएमओ ने पकड़ा बड़ा घोटाला

विशेष संवाददाता August 02 2022 30241

जनपद के कई अस्पतालों में ऐसे डॉक्टर्स के नाम पर इलाज हो रहा है जो वहां नहीं आते-जाते ही नहीं हैं। ये

मेडिकल कॉलेज तो खूब बन रहें हैं लेकिन उनमे कैंसर सर्जरी और रेडियोथैरेपी विभाग नहीं है: डॉ मनोज श्रीवास्तव

रंजीव ठाकुर September 13 2022 26540

इण्डियन मेडिकल एसोशिएशन द्वारा आईएमए भवन में स्टेट लेवल रिफ्रेशर कोर्स और सीएमई का आयोजन किया गया। स

Login Panel