देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

यूपी स्टाफ नर्स भर्ती के लिए प्रवेशपत्र जारी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 24 जुलाई को स्टाफ नर्स (पुरुष) की मुख्य परीक्षा आयोजित की जानी थी जिसे अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया था। अब 4 अगस्त को होने वाली मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र जारी कर दिए गए है।

रंजीव ठाकुर
July 23 2022 Updated: July 24 2022 03:16
0 31217
यूपी स्टाफ नर्स भर्ती के लिए प्रवेशपत्र जारी प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्टाफ नर्स भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र जारी कर दिए गए है। मुख्य परीक्षा 4 अगस्त को राजधानी में आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (Uttar Pradesh Public Service Commission) द्वारा 24 जुलाई को स्टाफ नर्स (पुरुष) (Staff Nurse in UP) की मुख्य परीक्षा आयोजित की जानी थी जिसे अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया था। अब 4 अगस्त को होने वाली मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र जारी (Admit card issued) कर दिए गए है। 

 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग इस परीक्षा के माध्यम से 558 मेल नर्सेज की भर्ती (male nurses recruitment) करने वाला था। स्टाफ नर्स की भर्ती (recruitment of Staff Nurse) पहली बार प्रारम्भिक और मुख्य परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जा रही है। इससे पहले प्रारम्भिक परीक्षा का रिजल्ट 30 मई को आ चुका है जिसमें 1025 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए थे जिनको मुख्य परीक्षा (Main Examination) का इंतजार था।

 

मुख्य परीक्षा सुबह 9.30 से अपराह्न 12.30 बजे तक यूपीपीएससी (UPPSC) के लखनऊ स्थित शिविर कार्यालय के अलीगंज स्थित भवन के परीक्षा भवन में आयोजित की जाएगी। आयोग के परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार तिवारी ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र में हस्ताक्षर एवं फोटो मुद्रित नहीं है, वे अपनी दो फोटो एवं आईडी के प्रूफ के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचें। केंद्र में अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले प्रवेश दिया जाएगा और परीक्षा प्रांरभ होने से 10 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद परीक्षा केंद्र में किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

 

परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि एवं नाम के आधार पर प्रवेश पत्र, उपस्थित पत्रक और अनुदेश डाउनलोड (download the admit card) कर सकते हैं। अधिक सूचना देखने के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर विजिट किया जा सकता है।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोहनी और घुटने के कालेपन की समस्या से ऐसे पाएं निजात

कोहनी और घुटने के कालेपन की समस्या से ऐसे पाएं निजात

सौंदर्या राय October 03 2022 35107

कोहनी और घुटने के काले पन को दूर करने के लिए दही को उन हिस्सों पर लगाएं इससे दही में लैक्टिक एसिड पा

प्राण को नियन्त्रित करने से शरीर और मन स्वस्थ होता है।

प्राण को नियन्त्रित करने से शरीर और मन स्वस्थ होता है।

अध्यात्म January 12 2021 570299

प्राण भौतिक संसार, चेतना और मन के मध्य सम्पर्क सूत्र है। यही तो भौतिक स्तर पर जीवन को संभव बनाता है।

बूस्टर डोज है असरदार, 90 प्रतिशत तक कम हुई मौतें: स्टडी

बूस्टर डोज है असरदार, 90 प्रतिशत तक कम हुई मौतें: स्टडी

हे.जा.स. February 01 2023 32941

दुनियाभर में कोरोना ने कोहराम मचा दिया था। कोविड-19 की चपेट में आने से लाखों लोगों ने अपनी जान गंवा

चेहरे पर आती है सूजन तो करें ये उपाय

चेहरे पर आती है सूजन तो करें ये उपाय

आरती तिवारी September 22 2022 69688

चेहरे पर सूजन आना आम समस्या है। सूजन की ये समस्या समय के साथ खुद ही ठीक हो जाती है और अगर ये समस्या

लोहिया अस्पताल में मरीजों को नि:शुल्क स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की सेवा देगा सम्राट विक्रमादित्य सेवा संस्थान

लोहिया अस्पताल में मरीजों को नि:शुल्क स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की सेवा देगा सम्राट विक्रमादित्य सेवा संस्थान

रंजीव ठाकुर September 03 2022 41702

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में सेवा भारती द्वारा प्रेरित सेवा प्रकल्प सम्राट विक्रमादि

डा. सूर्यकान्त कोविड-19 लीडरशिप पुरस्कार से सम्मानित।

डा. सूर्यकान्त कोविड-19 लीडरशिप पुरस्कार से सम्मानित।

हुज़ैफ़ा अबरार June 05 2021 28040

डा. सूर्यकान्त ने चिकित्सा विज्ञान सम्बंधित विषयों पर 16 किताबें भी लिखी हैं। एलर्जी, अस्थ्मा, टी.ब

दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिला नया जीवन

दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिला नया जीवन

हुज़ैफ़ा अबरार February 23 2026 2891

“बच्ची एपीएलए सिंड्रोम से ग्रसित थी, जो एक आनुवंशिक स्थिति है और इसमें ख़ून के थक्के बनने की प्रवृत्

एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, अस्पतालों में दवा, जांच की पुख्ता व्यवस्था रखने के दिए निर्देश

एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, अस्पतालों में दवा, जांच की पुख्ता व्यवस्था रखने के दिए निर्देश

आरती तिवारी March 05 2023 28829

स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश के बाद प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी सर

नैक ने केजीएमयू को दिया A+ ग्रेड

नैक ने केजीएमयू को दिया A+ ग्रेड

आरती तिवारी February 09 2023 33401

राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद की टीम ने मूल्यांकन के लिए 2-4 फरवरी तक केजीएमयू का दौरा किय

कोरोना रोधी वैक्सीन: फेज III ट्रायल में ही मिला 30 करोड़ डोज एडवांस आर्डर। 

कोरोना रोधी वैक्सीन: फेज III ट्रायल में ही मिला 30 करोड़ डोज एडवांस आर्डर। 

एस. के. राणा June 03 2021 22702

केंद्र सरकार ने हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल-ई कंपनी के साथ 30 करोड़ वैक्सीन डोज का करार करते हुए कंपनी

Login Panel