देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोविड़रोधी वैक्सीन: देश में 11 करोड़ से अधिक लोगों ने निर्धारित अंतराल समाप्त होने के बाद भी दूसरी खुराक नहीं लगवाई।

6 सप्ताह से अधिक समय से 3.92 करोड़ से अधिक लाभार्थियों ने दूसरी खुराक नहीं ली है। इसी तरह करीब 1.57 करोड़ लोगों ने चार से 6 सप्ताह देरी से और 1.5 करोड़ से अधिक ने 2 से 4 सप्ताह देरी से दूसरी खुराक नहीं ली है।

एस. के. राणा
October 28 2021 Updated: October 28 2021 18:07
0 24902
कोविड़रोधी वैक्सीन: देश में 11 करोड़ से अधिक लोगों ने निर्धारित अंतराल समाप्त होने के बाद भी दूसरी खुराक नहीं लगवाई। प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। कोविड-19 टीके की पहली खुराक ले चुके 11 करोड़ से अधिक लोगों ने दो खुराकों के बीच निर्धारित अंतराल समाप्त होने के बाद भी दूसरी खुराक नहीं लगवाई है। सरकार के आंकड़ों में यह बात सामने आई। आंकड़े बताते हैं कि 6 सप्ताह से अधिक समय से 3.92 करोड़ से अधिक लाभार्थियों ने दूसरी खुराक नहीं ली है। इसी तरह करीब 1.57 करोड़ लोगों ने चार से 6 सप्ताह देरी से और 1.5 करोड़ से अधिक ने 2 से 4 सप्ताह देरी से कोविशील्ड या कोवैक्सिन की अपनी दूसरी खुराक नहीं ली है।

इसी तरह 3.38 करोड़ से अधिक लोग हैं जो दूसरी खुराक लेने में दो सप्ताह की देरी कर चुके हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों और प्रतिनिधियों के साथ बैठक में बुधवार को इस विषय पर विचार-विमर्श किया गया। राज्यों से निर्धारित समय गुजरने के बाद भी दूसरी खुराक नहीं लगवाने वाले लोगों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा गया।

कोविशील्ड की पहली और दूसरी खुराक के बीच 12 सप्ताह का, वहीं कोवैक्सिन की दो खुराकों के बीच चार सप्ताह का अंतराल रखा जाता है। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पत्र लिखकर उनसे उन लाभार्थियों को दूसरी खुराक लगवाने को प्राथमिकता देने को कहा है जिन्होंने निर्धारित अंतराल समाप्त होने के बाद भी दूसरी खुराक नहीं ली है।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देर शाम बताया कि देश में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत आज शाम सात बजे तक एक अरब तीन करोड 99 लाख 28 हजार 634 कोविड टीके लगाS जा चुके है। आज 44 लाख 21 हजार चार कोविड टीके दिए गये। आंकड़ों के अनुसार 72 करोड 32 लाख 25 हजार 620 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गयी है जबकि 31 करोड़ 67 लाख तीन हजार 17 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

डॉ अर्चना शर्मा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई होगी: मुख्यमंत्री

डॉ अर्चना शर्मा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई होगी: मुख्यमंत्री

विशेष संवाददाता March 31 2022 31017

डॉक्टरों के बचाव में सरकार ने दौसा के एसपी को हटाने, लालसोट पुलिस स्टेशन के एसएचओ के निलंबन और वहीं

विदेशी चिकित्सा संस्थानों से वापस लौटे छात्रों को नहीं मिली राहत, केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने दिया अधिनियम का हवाला

विदेशी चिकित्सा संस्थानों से वापस लौटे छात्रों को नहीं मिली राहत, केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने दिया अधिनियम का हवाला

विशेष संवाददाता July 24 2022 26165

विदेश से युद्ध या महामारी के कारण देश वापस लौटे मेडिकल छात्रों को केन्द्र सरकार कोई राहत नहीं देने ज

बीसीसीएल में मेडिकल एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती, ये है आवेदन की आखिरी तारीख

बीसीसीएल में मेडिकल एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती, ये है आवेदन की आखिरी तारीख

श्वेता सिंह October 18 2022 31335

इस भर्ती के माध्यम से कुल 41 पदों को भरा जाएगा। सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती के लिए उम्मी

नियमित योग करके बढाईये अपनी ख़ूबसूरती को

नियमित योग करके बढाईये अपनी ख़ूबसूरती को

सौंदर्या राय April 07 2022 38608

योग से आपकी स्किन में ग्लो आ जाती है। आप अपनी उम्र से छोटी दिखने लग जातीं है। हम कुछ ऐसे योगासनों के

भारत में कोरोना संक्रमण बेकाबू, लगभग दो लाख पहुँचा मरीज़ों का आंकड़ा

भारत में कोरोना संक्रमण बेकाबू, लगभग दो लाख पहुँचा मरीज़ों का आंकड़ा

हे.जा.स. January 12 2022 30135

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते एक दिन में कोरोना के 1 लाख 94 हजार 720 नए केस दर्ज कि

लंबे समय तक सुंदर दिखने में प्लास्टिक सर्जरी मददगार होती है: डॉक्टर कनिका

एस. के. राणा February 01 2026 5929

सुंदर दिखने की चाह में कभी-कभी लोग बहुत कुछ गलत भी कर बैठते हैं। कभी-कभी पार्लर में बहुत प्रकार के प

स्वाइन फ्लू का बढ़ रहा खतरा बच्चों का रखें विशेष ध्यान:डा आकाश पंडिता

स्वाइन फ्लू का बढ़ रहा खतरा बच्चों का रखें विशेष ध्यान:डा आकाश पंडिता

हुज़ैफ़ा अबरार September 02 2026 3829

मेदांता अस्पताल के बाद रोग विशेषज्ञ डॉ आकाश पंडिता ने बताया कि बच्चों को इंफेक्शन जल्दी लगने का खतरा

39 करोड़ के पार, कोविड-19 टीकों की लगाई गयी खुराक। 

39 करोड़ के पार, कोविड-19 टीकों की लगाई गयी खुराक। 

हे.जा.स. July 15 2021 28959

केंद्र ने बुधवार को कहा कि कुछ राज्यों में निजी केंद्रों द्वारा कोविड-19 रोधी टीके खरीदने और उन्हें

देश में कोविड-19 के 1.32 लाख से अधिक नए मामले, 3,207 लोगों की मौत।

देश में कोविड-19 के 1.32 लाख से अधिक नए मामले, 3,207 लोगों की मौत।

एस. के. राणा June 03 2021 19902

पिछले 24 घंटों में संक्रमण के मामलों में 1,01,875 की कमी आई है।आंकड़ों के मुताबिक, लगातार 20वें दिन

जननांगों में क्लेमायडिया के लक्षणों की पहचान करें।

जननांगों में क्लेमायडिया के लक्षणों की पहचान करें।

लेख विभाग December 11 2021 41203

75% महिलाओं में क्लेमायडिया संक्रमण होने तक कोई लक्षण दिखाई नहीं देते | इसीलिए समय से इलाज़ करवाने क

Login Panel