देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

कोविड़रोधी टीका: पांच से 11 साल के बच्चों के लिए फाइजर के टीके को अमेरिका ने दी मंजूरी।

फाइजर के टीके से बच्चों में किसी खास तरह के खतरे की आशंका नहीं है और खुराक की मात्रा बढ़ाए जाने पर भी किशोरों में हृदय संबंधी दुष्प्रभाव के मामले बहुत दुर्लभ हैं।

हे.जा.स.
October 28 2021 Updated: October 28 2021 16:43
0 46044
कोविड़रोधी टीका: पांच से 11 साल के बच्चों के लिए फाइजर के टीके को अमेरिका ने दी मंजूरी। प्रतीकात्मक

वाशिंगटन (एपी)। अमेरिका लाखों बच्चों के कोविड-19 टीकाकरण की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गया है क्योंकि सरकार के सलाहकारों की एक समिति ने पांच से 11 साल के बच्चों के लिए फाइजर टीके की कम मात्रा की खुराक को मंगलवार को मंजूरी दे दी है।

खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) की सलाहकार समिति ने सर्वसम्मति से टीके को मंजूरी दे दी। समिति का एक सदस्य बैठक में अनुपस्थित था। समिति ने कहा कि बच्चों में किसी खास तरह के खतरे की आशंका नहीं है और खुराक की मात्रा बढ़ाए जाने पर भी किशोरों में हृदय संबंधी दुष्प्रभाव के मामले बहुत दुर्लभ हैं।

वयस्कों की तुलना में बच्चों को कोरोना वायरस के गंभीर संक्रमण का खतरा बहुत कम है लेकिन समिति के सदस्यों ने इसका निर्णय लेने का अधिकार अभिभावकों पर छोड़ने का फैसला किया कि क्या वे अपने बच्चों को टीका दिलवाना चाहते हैं। एफडीए के सलाहकार और अरकंसास विश्वविद्यालय से जुड़े जीनेट ली ने कहा, ‘‘वायरस कहीं नहीं जा रहा। हमें इसके साथ ही जीना होगा और मुझे लगता है कि टीके ने इसकी राह दिखाई है।’’

समिति के सलाहकार और हार्वर्ड विश्वविद्यालय से जुड़े डॉ एरिक रूबिन ने कहा कि यह कोई अंतिम निर्णय नहीं है। टीका दिए जाने पर ही पता चलेगा कि यह कितना सुरक्षित है।

एफडीए, समिति की सिफारिशों को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और संभावना है कि वह अगले कुछ दिनों में इस पर फैसला करेगा। एफडीए से बच्चों के लिए अनुकूल खुराक की अनुमति मिल जाने पर रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसीपी) टीके की अनुशंसा का फैसला करेगा।

फाइजर-बायोएनटेक के टीके को 12 और उससे ज्यादा वर्ष के लोगों को दिए जाने की अनुमति पहले ही मिल चुकी है लेकिन लोगों का मानना है कि छोटे बच्चों का भी बचाव जरूरी है। कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के कारण भी बच्चों के संक्रमित होने की आाशंका है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लखनऊ में डेंगू की रोकथाम के लिए 400 से अधिक वाहनों को दवा छिड़काव के लिए किया गया रवाना

लखनऊ में डेंगू की रोकथाम के लिए 400 से अधिक वाहनों को दवा छिड़काव के लिए किया गया रवाना

आरती तिवारी November 11 2022 27591

इसके अलावा आज लखनऊ के 1090 चौराहा से डेंगू की रोकथाम के लिए 400 से अधिक वाहनों को दवा छिड़काव करने क

मुंबई में वायरल इंफेक्शन के बाद बच्चों में बढ़ी सूखी खांसी

मुंबई में वायरल इंफेक्शन के बाद बच्चों में बढ़ी सूखी खांसी

श्वेता सिंह September 04 2022 35073

वायरल इंफेक्शन के बाद अक्सर लोगों को सूखी खांसी (dry cough after viral infection) की समस्या हो जाती

सर्दियों में हल्दी का सेवन करने से होंगे कई फायदे

सर्दियों में हल्दी का सेवन करने से होंगे कई फायदे

लेख विभाग December 19 2022 25630

कई ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जो हमें रोग मुक्त रख सकें। इसी में से एक है हल्दी। जी हां! सर्दियों म

स्तनपान सिर्फ जिम्मेदारी नही, पूरे समाज को सहयोग करना होगा: डॉ मिलिंद 

स्तनपान सिर्फ जिम्मेदारी नही, पूरे समाज को सहयोग करना होगा: डॉ मिलिंद 

हुज़ैफ़ा अबरार August 06 2026 1057

डॉ मिलिंद ने कहा बीते तीन-चार वर्षों में एक्सक्लूसिव स्तनपान का 60 प्रतिशत से 35 प्रतिशत होना चिंता

बायोटेक्नोलॉजी में करियर।

बायोटेक्नोलॉजी में करियर।

अखण्ड प्रताप सिंह March 30 2021 40445

भारत विश्व के टॉप 12 बायोटेक डेस्टिनेशन्स में से एक है और एशिया पेसिफिक में इसका तीसरा रैंक है. इससे

लखनऊ के नामी डॉक्टरों के नाम करोड़ों की ठगी करने वाले पांच गिरफ्तार।

लखनऊ के नामी डॉक्टरों के नाम करोड़ों की ठगी करने वाले पांच गिरफ्तार।

हुज़ैफ़ा अबरार February 08 2021 22508

अपराधी पहले डॉक्टरों की फर्जी मार्कशीट बनाते फिर उसके आधार पर फाइनेंस कंपनी से 20,00,000 का लोन लेते

टीबी के लम्बे उपचार में डॉक्सीसाइक्लिन जटिलताओं को कम करेगा: एक शोध  

टीबी के लम्बे उपचार में डॉक्सीसाइक्लिन जटिलताओं को कम करेगा: एक शोध  

हे.जा.स. June 21 2021 42824

डॉक्सीसाइक्लिन एक सस्ता और व्यापक रूप से उपलब्ध एंटीबायोटिक है जो फेफड़ों की क्षति को कम कर सकता है,

एमपी के ये जिले हुए कोरोना मुक्त

एमपी के ये जिले हुए कोरोना मुक्त

विशेष संवाददाता September 05 2022 29339

एमपी में लगातार मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ी राहत की खबर दी है

कोरोनारोधी टीकाकरण से ऊबने लगे है अमेरिकी लोग

कोरोनारोधी टीकाकरण से ऊबने लगे है अमेरिकी लोग

हे.जा.स. January 27 2022 36705

ओमीक्रोन जैसे बहुत तेजी से फैलने वाले वेरिएंट से लड़ने के लिए अमेरिकी सरकार ने बूस्टर डोज लगाना शुरू

इनोविवा खरीदेगी ला जोला फार्मा को 149 मिलियन डॉलर में 

इनोविवा खरीदेगी ला जोला फार्मा को 149 मिलियन डॉलर में 

विशेष संवाददाता July 12 2022 28238

इनोविवा हेल्थ केयर रॉयल्टी एण्ड एसेट मैनेजमेंट के साथ विभिन्न कम्पनियों की होल्डिंग रखती है और स्वास

Login Panel