देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने देश भर के डॉक्‍टरों के साथ की बैठक 

डॉ मांडविया ने डॉक्टरों और आईएमए के सदस्यों से कोविड 19 के बारे में प्रामाणिक जानकारी का प्रसार जारी रखने का आग्रह किया। "आप कोविड-19 के खिलाफ देश की लड़ाई के दौरान हमारे राजदूत रहे हैं।

एस. के. राणा
December 27 2022 Updated: December 27 2022 03:50
0 33748
केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने देश भर के डॉक्‍टरों के साथ की बैठक  केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य कल्‍याण मंत्री डॉ मांडविया

नयी दिल्ली। केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्री डा. मनसुख मांडविया ने आज कहा, ‘‘हांलाकि सतर्क रहना और मास्क पहनने सहित कोविड से संबंधित उचित व्यवहार का पालन करना महत्वपूर्ण है, वहीं अविश्‍वसनीय जानकारी को फैलने से रोकना और कोविड-19 पर केवल प्रामाणिक और सत्यापित जानकारी साझा करना उतना ही महत्वपूर्ण है। 


केन्‍द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) कोविड की रोकथाम और प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी साझा कर रहा है। मैं सभी से केवल सत्यापित जानकारी तक पहुंचने और साझा करने और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह करता हूं।” डा. मांडविया ने देश भर के करीब 100 डॉक्‍टरों और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के सदस्यों से वर्चुअली बातचीत करते हुए यह बात कही।


डॉ मांडविया ने डॉक्टरों (doctors और आईएमए के सदस्यों से कोविड 19 के बारे में प्रामाणिक जानकारी का प्रसार जारी रखने का आग्रह किया। "आप कोविड-19 (COVID 19) के खिलाफ देश की लड़ाई के दौरान हमारे राजदूत रहे हैं। मैं आपके योगदान को महत्व देता हूं और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े पेशेवरों (healthcare professionals) की निस्वार्थ समर्पण और सेवा को सलाम करता हूं। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आप कोविड-19 बीमारी के विभिन्न पहलुओं और इसकी रोकथाम एवं प्रबंधन के बारे में जनता को शिक्षित करके अविश्‍वसनीय जानकारी को फैलने से रोकने के लिए हमारे सहयोगी और राजदूत बनें।'' उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉक्टर इस लड़ाई में समर्पित रूप से काम करना जारी रखेंगे, जैसा कि वे अब तक करते आ रहे हैं।


डॉ. मांडविया ने प्रतिभागियों से अटकलें लगाने से बचने और जनता के साथ केवल सही और सटीक जानकारी साझा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि "हमारे नागरिक (citizens) सलाह के लिए हमारे कोविड योद्धाओं की ओर देखते हैं और हाल ही में वैश्विक स्तर पर कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण, यह हमारे विशेषज्ञों की जिम्मेदारी बन जाती है कि वे सही जानकारी साझा करें ताकि अफवाहों, गलतफहमियों और बदले में डर को रोका जा सके।'' 


उन्होंने नागरिकों को कोविड-19 डेटा, टीकाकरण ( vaccination) कार्यक्रम और सरकार के प्रयासों की वर्तमान स्थिति के बारे में जागरूक करके थोड़ी सी भी दहशत को कम करने पर जोर दिया। उन्‍होंने संतोष के खिलाफ आगाह किया। उन्होंने 'टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टीकाकरण (Test-Track-Treat-Vaccination) और कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन' का पालन करने और संवेदनशील समूहों के लिए एहतियाती खुराक लेने का आग्रह किया। उन्होंने जोर देकर कहा, “केवल इसी तरह से निरंतर सामूहिक प्रयासों से हम अब तक प्राप्त उपलब्धियों को संरक्षित रखने में सक्षम होंगे"।


कल प्रस्तावित मॉक ड्रिल ( mock drill) के बारे में जानकारी देते हुए, डॉ. मांडविया ने जोर देकर कहा कि "इस महामारी के प्रबंधन के अपने पिछले अनुभव के आधार पर, हम अनेक कार्य कर रहे हैं, ऐसा ही एक मॉक ड्रिल है जो कल देश भर में होगा। इस तरह के कार्य हमारी संचालन तत्परता, यदि कोई कमी है तो उसे भरने और इसके परिणामस्वरूप हमारी सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया को मजबूत बनाने में मदद करेंगे।"


कोविड-19 के बाद से ही इसके खिलाफ हमारी लड़ाई में सबसे आगे रहे डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने माननीय प्रधानमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में समय पर हुई बैठकों की सराहना की और कोविड-19 के खिलाफ सामूहिक लड़ाई में योगदान देने पर सहमति व्यक्त की। प्रधानमंत्री (Prime Minister) के संदेश को आगे ले जाते हुए, डॉ. मांडविया ने पिछले कुछ दिनों में कई बैठकों की अध्यक्षता की है, जिनका उद्देश्य सभी हितधारकों से सुझावों और विचारों पर विचार-विमर्श के लिए एक मंच प्रदान करना है।


बैठक में एएस श्री लव अग्रवाल,  डीजीएचएस डॉ. अतुल गोयल, आईएमए सदस्य और प्रतिष्ठित डॉक्टर और विशेषज्ञ उपस्थित थे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

विशेष संवाददाता September 04 2023 29591

रक्तदान महादान की तर्ज सामाजिक लोगों के द्वारा रक्तदान शिविर लगाकर रक्तदान किया। रक्तदान को लेकर लोग

जिलाधिकारी के साथ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन समिति की बैठक।

जिलाधिकारी के साथ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन समिति की बैठक।

February 20 2021 33662

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर उनके स्टाक, दवाइयां, मास्क, सैनिटाइज

अपना और अपने हार्ट का रखे ख्याल, फॉलो करें ये हेल्दी डाइट

अपना और अपने हार्ट का रखे ख्याल, फॉलो करें ये हेल्दी डाइट

लेख विभाग June 08 2023 42526

गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से हार्ट संबंधी बीमारियां बढ़ती जा रही है। हालांकि हेल्दी डाइट

शरीर की दुर्गन्ध दूर करने के लिए अपनाए पाँच उपाय 

शरीर की दुर्गन्ध दूर करने के लिए अपनाए पाँच उपाय 

सौंदर्या राय May 04 2022 37001

कारण कुछ भी हो शरीर की दुर्गंध आपकी सुन्दरता की दुश्मन है। आज हम आपको इस समस्या से निजात पाने के पां

केंद्र सरकार ने तंबाकू उत्पादों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए उठाया बड़ा कदम 

केंद्र सरकार ने तंबाकू उत्पादों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए उठाया बड़ा कदम 

एस. के. राणा July 29 2022 30898

एक दिसंबर 2023 को या उसके बाद निर्मित या आयातित अथवा पैक किए गए तंबाकू उत्पादों पर स्वास्थ्य चेतावनी

प्रसूता के दूध में यूरेनियम की मात्रा चिंताजनक नहीं है लेकिन लोगों को सचेत होना पड़ेगा: डॉ अंजलि

एस. के. राणा January 22 2026 6706

मां के दूध में पाए जाने वाली यूरेनियम की मात्रा अभी तक अधिकतम 25 माइक्रोग्राम ही मिली है इसलिए माताए

गर्भावस्था के दौरान अपने ब्लड प्रेशर को समझें

गर्भावस्था के दौरान अपने ब्लड प्रेशर को समझें

लेख विभाग April 11 2022 42138

यदि आप प्रेगनेंट हैं और आपको हाई बीपी की भी समस्या है तो सम्बंधित डॉक्टर्स से समय-समय पर अपनी समस्या

महिला ने 7 महीने में ही एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म

महिला ने 7 महीने में ही एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म

हे.जा.स. February 16 2023 30357

पांच बच्चों को जन्म देने वाली डोमिनिका क्लार्क (Dominica Clarke) का कहना है कि अब वह काफी बेहतर महसू

कोविड अप्प्रोप्रिएट बेहेवियर, टीकाकरण और इम्युनिटी बढ़ाकर टाला जा सकता है महामारी का ख़तरा: डॉ सूर्यकांत

हुज़ैफ़ा अबरार June 30 2021 42218

अगर हम कोविड अप्प्रोप्रिएट बेहेवियर जैसे मिलने पर नमस्ते करना, हाथ धुलते रहना, मास्क लगाना और दो गज़

देश में मातृ मृत्यु दर में आई भारी कमी

देश में मातृ मृत्यु दर में आई भारी कमी

एस. के. राणा December 01 2022 29987

गृह मंत्रालय के कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रजनन के दौरान होने वाली मौतों में काफी गिरा

Login Panel