देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

वर्ल्ड विजऩ इंडिया के पोषण माह मेले का रोशन जैकब ने किया उदघाटन

जब कोई बच्चा अल्प पोषण से पीडि़त होता है, तो यह बच्चे की संज्ञानात्मक विकास पर असर डालता है। सरकार इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश को कुपोषण मुक्त बना रही है।

हुज़ैफ़ा अबरार
September 30 2022 Updated: September 30 2022 11:21
0 21884
वर्ल्ड विजऩ इंडिया के पोषण माह मेले का रोशन जैकब ने किया उदघाटन लखनऊ की मण्डलायुक्त डा. रोशन जैकब पोषण अभियान में पोषण मेले का उदघाटन करते हुए

लखनऊ। कुपोषण भारत की मूक आपात स्थिति है और मानव विकास की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। कुपोषण बचपन की बीमारियों का कारण बनता है और सीधे बच्चे की शिक्षा को प्रभावित करता है। इसे बचपन से ही रोकना होगा। यह बातें लखनऊ की मण्डलायुक्त डा. रोशन जैकब ने बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था वर्ल्ड विजऩ इंडिया डब्ल्यूवीआई द्वारा आयोजित पोषण अभियान में राज्य स्तरीय पोषण मेले का उदघाटन करते हुए कहीं।

 

उन्होने कहा जब कोई बच्चा अल्प पोषण (undernutrition) से पीडि़त होता है, तो यह बच्चे की संज्ञानात्मक विकास पर असर डालता है। सरकार इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश को कुपोषण मुक्त (malnutrition free) बना रही है। हमारा लक्ष्य आहार विविधीकरण और संतुलित आहार (balanced diet) को बढ़ावा देने में बाजरा की संभावित भूमिका पर ध्यान केंद्रित करना है और भारत में खाद्य तथा पोषण सुरक्षा (food and nutritional security) की समस्याओं को हल करने में बाजरा का उपयोग करने के लिए आगे का रास्ता सुझाना है।

वर्ल्ड विजऩ इंडिया (World Vision India') का समुदाय आधारित पोषण कार्यक्रम यह सुनिश्चित करता है कि पांच साल से कम उम्र के बच्चे और नवजात शिशु कुपोषण से मुक्त हों। माताओं के लिए जागरूकता कार्यक्रमों और गर्भवती महिलाओं (pregnant women) तथा नई माताओं की नियमित अनुवीक्ष के माध्यम से वर्ल्ड विजऩ इंडिया सबसे संवेदनशील आबादी के मध्य स्टंटिंग और वेस्टिंग को कम करने की सरकार के प्रयासों का समर्थन करता है। यह किशोर लड़कियों और महिलाओं के लिए गर्भधारण (conception) से लेकर दो साल तक लगभग 1000 दिनों के सिद्ध उच्च प्रभाव वाले हस्तक्षेपों के सार्वभौमिक कवरेज द्वारा किया जा रहा है।

 

वल्र्ड विजऩ इंडिया के एसोसिएट डायरेक्टर क्लेमेंट सोंगटे ने कहा वल्र्ड विजऩ इंडिया डब्ल्यूवीआई ने पोषण अभियान-जन आंदोलन (Poshan Abhiyaan – Jan Andolan) के सहयोग से समुदायों और अन्य हितधारकों को शामिल करते हुए एक राज्य स्तरीय पोषण मेला का आयोजन किया हे। इस एक दिवसीय कार्यक्रम सही पोषण देश रोशन में पोषण एक महीने चलने वाले उत्सव के हिस्से के रूप में बाजरा के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने और इसके व्यंजन पारंपरिक पकाने की विधियों के बारे में संस्था के सदस्यों को सबको जागरुक करने पर बल दिया।

वर्ल्ड विजऩ इंडिया के समुदाय के सदस्यों दादी मां और लीडरों ने व्यंजन पकाने की विधियों का प्रदर्शन किया, जो बाजरा को पारंपरिक से आधुनिक रूप देते हैं। एनीमिया खून की कमी को दूर करने और महिलाओं और बच्चों में स्वस्थ विकास को बढ़ावा देने के लिए वैज्ञानिक साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए बाजरा के सेवन पर जागरूकता संदेश भी साझा किया गया।

 

वर्ल्ड विजऩ इंडिया ने नागरिक समाज संगठनों और राज्य स्तर पर काम करने वाले व्यक्तियों सहित सभी हितधारकों से राज्य में सभी बच्चों का कल्याण सुनिश्चित करने हेतु कुपोषण को समाप्त करने और बाजरा आधारित आहार को बढ़ावा देने की दिशा में सहयोग करने और काम करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में सरकारी अधिकारी और नागरिक समाज संगठनों के सदस्य शामिल थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डा. रोशन जैकब आईएएस डिवीजनल लखनऊ कमिश्नर, कपिल सिंह आईएएस निदेशक एकीकृत बाल विकास योजना आईसीडीएस, अखिलेश दुबे प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र केवीके लखनऊ, सेराज अहमद संयुक्त निदेशक राज्य पोषण मिशन, सुरेंद्र त्रिपाठी डीपीओ आईसीडीएस लखनऊ और पुनीत मिश्रा एकीकृत बाल संरक्षण योजना आईसीपीएस शामिल थें। लखनऊ उन्नाव, सीतापुर, बाराबंकी हरदोई और रायबरेली जिलों के सामुदायिक प्रतिनिधियों के साथ 100 से अधिक दादी माँ-माताओं-स्तनपान कराने वाली माताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सेना चिकित्सा कोर में मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स का समापन हुआ

सेना चिकित्सा कोर में मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स का समापन हुआ

रंजीव ठाकुर September 05 2022 29758

युवा अधिकारियों को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल संदीप मुखर्जी ने उन्हें पेशेवर क्षमता के उच्चतम

H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखी चिट्ठी

H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखी चिट्ठी

एस. के. राणा March 12 2023 32729

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने नए वायरस को लेकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखा

रात में नहीं आती है नींद तो गर्म दूध में घी घोलकर पियें

रात में नहीं आती है नींद तो गर्म दूध में घी घोलकर पियें

श्वेता सिंह September 04 2022 34288

दूध की एक खासियत यह है कि दिन में किसी भी समय इसका सेवन किया जा सकता है। अलग-अलग समय पर दूध के सेवन

गोरखपुर में वायरल फीवर ने बढ़ाई चिंता

गोरखपुर में वायरल फीवर ने बढ़ाई चिंता

आरती तिवारी September 11 2022 26351

गोरखपुर में रहस्यमयी वायरल फीवर का कहर है। इसकी चपेट में सबसे ज्यादा 10 साल से कम उम्र के बच्चे आ र

लंपी के खतरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मथुरा में बंद कराई पशु हाट

लंपी के खतरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मथुरा में बंद कराई पशु हाट

श्वेता सिंह August 25 2022 25912

पशुओं में तेजी से फैल रहे लंपी वायरस ने पशुपालकों की चिंता बढ़ा दी है। यूपी के मथुरा में भी इस वायरस

25 हजार से अधिक सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन करने वाली डॉ. पल्लवी सिंह सम्मानित

25 हजार से अधिक सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन करने वाली डॉ. पल्लवी सिंह सम्मानित

हुज़ैफ़ा अबरार July 01 2026 1491

वैसे तो शरीर मे सबसे महत्वपूर्ण अंग हमारी आंखें है अगर उनमें कोई दिक्कत हो जाएं तो उसका इलाज समय पर

इस हॉस्पिटल में जल्द शुरू होगा लिवर की बीमारियों का इलाज

इस हॉस्पिटल में जल्द शुरू होगा लिवर की बीमारियों का इलाज

विशेष संवाददाता February 11 2023 52169

दिल्ली लिवर से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को जल्द ही सफदरजंग अस्पताल और वर्धमान महावीर मेडिकल

गहरी नींद से मदद मिलेगी ब्रेन इंजरी को ठीक करने में।

गहरी नींद से मदद मिलेगी ब्रेन इंजरी को ठीक करने में।

लेख विभाग March 15 2021 41362

जो लोग रात में गहरी नींद लेते हैं, उनकी ब्रेन इंजरी को ठीक होने में तुलनात्मक रूप से कम समय लगता है।

विश्व जनसंख्या दिवस पर आईएमए में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

विश्व जनसंख्या दिवस पर आईएमए में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

रंजीव ठाकुर July 11 2022 41300

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आईएमए ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें जनसंख्या से जुड़े मुद्दे प

जेबी केमिकल्स नेफ्रोलॉजी क्षेत्र में उतरी। 

जेबी केमिकल्स नेफ्रोलॉजी क्षेत्र में उतरी। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 19 2021 37999

2015 की ग्लोबल डिसीज बर्डन रिपोर्ट के अनुसार सीकेडी को मृत्यु के सबसे सामान्य कारणों में से एक माना

Login Panel