देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

माहवारी में साफ-सफाई रखकर संक्रमण से बचें।

डॉ सुजाता ने बताया कि संक्रमण से बचने के लिए माहवारी के दौरान योनि से स्रावित होने वाले रक्त या स्राव को यथाशीघ्र साफ़ कर लेना चाहिए। माहवारी के दौरान कम से कम दिन में दो से तीन बार पैड बदलना चाहिए।

हुज़ैफ़ा अबरार
May 29 2021 Updated: May 29 2021 04:15
0 39840
माहवारी में साफ-सफाई रखकर संक्रमण से बचें। प्रतीकात्मक
लखनऊ। यदि आप अपने प्राइवेट पार्ट्स छूते हैं तो तुरंत साबुन से हाथ धोएं क्योंकि इसका संक्रमण आपके शरीर पर दुष्प्रभाव डाल सकता है। इसके साथ ही माहवारी के दौरान साफ-सफाई रखकर संक्रमण से बच सकते हैं। यह कहना है सेण्टर फॉर एक्सीलेंस ऑफ़ एडोल्सेंट हेल्थ, किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) की नोडल ऑफिसर डॉ सुजाता देव का। डॉ सुजाता शुक्रवार को सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रीसर्च (सीफार) की ओर से आयोजित वेबिनार को संबोधित कर रही थीं। इस मौके पर उन्होंने किशोरों/किशोरियों और युवाओं से माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, स्वास्थ्य व पोषण पर विस्तार से चर्चा की।  
डॉ सुजाता ने बताया कि संक्रमण से बचने के लिए माहवारी के दौरान योनि से स्रावित होने वाले रक्त या स्राव को यथाशीघ्र साफ़ कर लेना चाहिए। माहवारी के दौरान कम से कम दिन में दो से तीन बार पैड बदलना चाहिए। माहवारी की तारीख में ज्यादा परिवर्तन होने पर डॉक्टर से परामर्श लें। 
उन्होंने बताया कि हर लड़की में लगभग 13-14 वर्ष से माहवारी की शुरुआत हो जाती है| इसी के बाद उसको किशोरी माना जाता है। इस दौरान किशोरियों में कई शारीरिक और मानसिक परिवर्तन होते हैं। इस कारण अक्सर उसमें चिड़चिड़ापन आ जाता है। ऐसे में उसे प्यार से पूरी से बात समझानी चाहिए। साथ ही डॉ सुजाता ने प्री मेन्सट्रूअल सिंड्रोम (पीएमएस) और प्री मेन्सट्रूअल डिसट्राफिक डिसआर्डर (पीएमडीडी) के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।  

केजीएमयू के स्त्री एवं प्रसूति विभाग की एसोसिएट प्रोफसर डॉ वंदना सोलंकी ने माहवारी के दौरान शरीर के लिए आवश्यक पोषण पर एक प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि माहवारी के दौरान वसायुक्त आहार और जंकफूड से परहेज करना चाहिए। इस दौरान कैल्शियम, आयरन, विटमिन डी और कार्बोहाइड्रेट युक्त आहार लेना चाहिए। साथ ही हर छह माह पर कृमि मुक्ति की दवा अवश्य खानी चाहिए। 
उन्होंने बताया कि 20 वर्ष की उम्र तक शरीर को काफी कैल्शियम की आवश्यकता पड़ती है क्योंकि लापरवाही करने पर मीनोपोज के बाद ओस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है| इसलिए दिन में कम से कम दो बार दूध का सेवन जरूर करना चाहिए | 
सेण्टर फॉर एक्सीलेंस ऑफ़ एडोल्सेंट हेल्थ, केजीएमयू की काउंसलर ममता सिंह ने माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर धरातल पर आ रही चुनौतियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा इसके लिए अभी और जागरूकता लानी पड़ेगी ताकि लोग इस समस्या पर खुलकर बात सकें। उन्होंने बताया कि सरकार की आयरन और फोलिक एसिड वितरण योजना (विफ्स) बेहतरीन है। साथ ही केजीएमयू में चल रहे साथिया क्लिनिक के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। 
इन सवालों पर हुई चर्चा 
1. पीएमएस और पीएमडीडी में क्या अंतर है ?
2. क्या मेन्सट्रूअल सिलिकन कैप उपयोग करना चाहिए ?
3. पीरियड के दौरान दर्द के लिए क्या दवा लेनी चाहिए ?
4. माहवारी में उलटी और जी क्यों मचलाता है ?
5. एक बड़ी हो रही बच्ची को माहवारी के बारे में कैसे बताएं ?
6. अगर किशोरावस्था में सफाई न रखें तो क्या समस्या हो सकती है ?
7. माहवारी रोकने के लिए क्या दवा लेनी चाहिए ?

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लोकबंधु अस्पताल में विधायक राजेश्वर सिंह ने वृक्षारोपण किया

रंजीव ठाकुर July 01 2022 30595

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर, सरोजनी नगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने लोकबंधु अस्पताल में नवग्रह वाटिका

केजीएमयू में एक और सफल गुर्दा प्रत्यारोपण किया गया

केजीएमयू में एक और सफल गुर्दा प्रत्यारोपण किया गया

आरती तिवारी February 26 2023 62306

एक महिला ने अपने 22 वर्षीय बेटे को अपनी एक किडनी दान कर दी। इससे उसे नया जीवन मिला। किंग जॉर्ज मेडिक

सहारा हॉस्पिटल में दिल का वाल्व रिपेयर कर मरीज़ को दिया नया जीवन।

सहारा हॉस्पिटल में दिल का वाल्व रिपेयर कर मरीज़ को दिया नया जीवन।

हुज़ैफ़ा अबरार November 04 2021 36596

डा. विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि अब इस नयी तकनीक यानि वाल्व रिपेयर से बहुत से मरीज लाभान्वित हो पाएं

स्ट्राइड्स फार्मा को प्रेडनिसोन टैबलेट के लिए मिली USFDA की मंज़ूरी।

स्ट्राइड्स फार्मा को प्रेडनिसोन टैबलेट के लिए मिली USFDA की मंज़ूरी।

हे.जा.स. February 13 2021 26655

प्रेडनिसोन, कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स के रूप में जानी जाने वाली दवाओं के एक वर्ग के अंतर्गत आता है और इसका

आयुर्वेदिक शोधार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति, जाने कैसे होगा चयन

आयुर्वेदिक शोधार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति, जाने कैसे होगा चयन

रंजीव ठाकुर September 05 2022 23555

प्रो एसएन सिंह ने कहा कि आयुर्वेद के क्षेत्र में शोध के लिए 50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। पहल

कुपोषण के कारण उप्र में शिशु मृत्यु दर बहुत अधिक, स्तनपान और मदर्स मिल्क बैंक ही समाधान

कुपोषण के कारण उप्र में शिशु मृत्यु दर बहुत अधिक, स्तनपान और मदर्स मिल्क बैंक ही समाधान

आनंद सिंह March 13 2022 175936

डा. आरएन सिंह मानते हैं कि संपूर्ण स्तनपान का प्रतिशत 80% से ऊपर ले जाना होगा। जगह-जगह मदर्स मिल्क ब

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर नज़र, सीएचसी-पीएचसी और ब्लॉक स्वास्थ्य मेले में पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर नज़र, सीएचसी-पीएचसी और ब्लॉक स्वास्थ्य मेले में पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

रंजीव ठाकुर April 23 2022 25670

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक शुक्रवार को सीतापुर, महमूदाबाद

ओमिक्रॉन वैरिएण्ट के वजूद से, एक

ओमिक्रॉन वैरिएण्ट के वजूद से, एक 'वैश्विक महामारी सन्धि' की ज़रूरत

हे.जा.स. December 01 2021 31027

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुखिया डॉक्टर टैड्रॉस ऐडहेनॉम घेबरेयेसस ने कहा है कि कोरोनावायरस (Cor

अस्पतालों में तीसरी आंख, ऑनलाइन इवैल्यूएशन सेंटर का शुभारंभ

अस्पतालों में तीसरी आंख, ऑनलाइन इवैल्यूएशन सेंटर का शुभारंभ

आरती तिवारी August 25 2023 30191

प्रदेश के 107 जिला अस्पताल सीसी कैमरों से लैस हो गए हैं। इन कैमरों के जरिए 24 घंटे अस्पतालों पर नजर

आयुष्मान भारत योजना के तहत पहला किडनी ट्रांसप्लांट, नाजिश को मिला ईद का तोहफा

आयुष्मान भारत योजना के तहत पहला किडनी ट्रांसप्लांट, नाजिश को मिला ईद का तोहफा

आरती तिवारी June 30 2023 30463

यशोदा अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट के जरिए मेरठ जनपद की 28 वर्षीय नाजिश को ईद के मौके पर नई जिंदगी

Login Panel