देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

माहवारी के दौरान कोविड का टीका लगवाने में कोई हर्ज नहीं : डॉ. जैसवार 

डॉ. जैसवार कहती हैं कि माहवारी के दौरान स्वच्छता के अभाव में प्रजनन प्रणाली के संक्रमित (आरटीआई) होने की सम्भावना बढ़ जाती है|

हुज़ैफ़ा अबरार
May 29 2021 Updated: May 29 2021 03:41
0 28853
माहवारी के दौरान कोविड का टीका लगवाने में कोई हर्ज नहीं : डॉ. जैसवार  प्रतीकात्मक

लखनऊ। हर वर्ष 28 मई को मासिक धर्म स्वच्छ्ता दिवस मनाया जाता है | इस वर्ष इस दिवस की थीम है – अब माहवारी स्वच्छता और स्वास्थ्य में कार्रवाई और निवेश को आगे बढ़ाने की जरूरत है |

वर्तमान में कोरोना वायरस का संक्रमण फैला हुआ है और 18 वर्ष से अधिक के युवाओं को टीका लगना शुरू हो गया है | ऐसे में किशोरियों के मन में यह सवाल है कि माहवारी के समय में टीका लगवाना चाहिए या नहीं | 

इस सम्बन्ध में क्वीन मेरी हॉस्पिटल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.पी.जैसवार कहती हैं कि माहवारी का कोविड के टीके से कोई संबंध नहीं है, माहवारी के समय भी टीका लगाया जा सकता है | यदि टीका लगाने के बाद टीके की जगह दर्द हो या बुखार हो तो पैरासिटामाल की गोली खा सकते हैं | माहवारी के दौरान इम्यूनिटी कम नहीं होती है |

डॉ. जैसवार बताती हैं कि माहवारी स्वच्छता व प्रबंधन के बारे में महिलाओं और किशोरियों को जानकारी देना बहुत जरूरी है ताकि वह सशक्त हों, उनमें आत्मविश्वास जागे और वह माहवारी प्रबंधन के लिए उपलब्ध साधनों के बारे में और उपयोग के सम्बन्ध में स्वयं निर्णय ले सकें | इसके लिए विद्यालयों के पाठ्यक्रम, नीतियों और कार्यक्रम में माहवारी स्वच्छता से सम्बंधित जानकारी शामिल करायी जानी चाहिए |

समाज में लड़कों, पुरुषों, शिक्षकों व स्वास्थ्य कर्मचारियों को इससे सम्बंधित जानकारी उपलब्ध करानी चाहिए, जिससे उन्हें माहवारी से जुड़े नकारात्मक मानदंडों के सम्बन्ध में सही जानकारी हो पाए और वह इन्हें दूर करने में मदद कर सकें | 

आज भी समाज में मासिक धर्म के दौरान महिलायें दैनिक कार्यों, स्कूल व कार्यस्थल पर नहीं जा पाती हैं इसका मुख्य कारण माहवारी से से जुड़े हुए अनेक मिथक, भ्रांतियां तथा बुनियादी ढांचे की कमी जैसे शौचालय और हाथ धोने की सुविधाओं आदि की कमी है |

डॉ. जैसवार कहती हैं कि माहवारी के दौरान स्वच्छता के अभाव में प्रजनन प्रणाली के संक्रमित (आरटीआई) होने की सम्भावना बढ़ जाती है| इसलिए विद्यालयों, सार्वजनिक स्थानों व कार्यस्थलों में स्वच्छता से जुड़ी चीजें, जैसे उपयुक्त शौचालय, साबुन , पानी और माहवारी में इस्तेमाल पैड के सही तरीके से निस्तारण की सुविधाएँ उपलब्ध करायी जानी चाहिए | ऐसा इसलिए जरूरी है क्योंकि माहवारी के पांच दिनों में यदि हम सुरक्षित प्रबंधन नहीं करते हैं तो पेशाब की थैली, नली व बच्चेदानी में संक्रमण हो सकता है और आगे चलकर बच्चेदानी के मुंह में सिस्ट व घाव हो सकता है | बांझपन एवम् एक्टोपिक प्रेगनेंसी (बच्चेदानी की नली में बच्चा ) भी हो सकता है | लंबे समय तक संक्रमण मृत्यु का कारण भी बन सकता है |

इन दिनों में संक्रमण से बचने के लिए नियमित नहाना चाहिए | नहाते समय अपने जननांगों को पानी से अच्छे से साफ़ करना चाहिए और सूती कपड़े से पोंछना चाहिये | माहवारी के दौरान सूती कपड़े के पैड का उपयोग सबसे अच्छा रहता है | हर 24 घंटे में कम से कम 2 बार पैड बदलने चाहिए | पैड बदलने के समय जननांग को पानी से धोकर सुखाना चाहिए| 

डॉ. जैसवार का कहना है कि यदि अत्यधिक रक्तस्राव हो या पेट में अत्यधिक दर्द हो तो प्रशिक्षित चिकित्सक को दिखाना चाहिए | संक्रमण से बचने के लिए रक्त या स्राव के संपर्क होने पर शरीर को अच्छे से साबुन व पानी से धोना चाहिये | माहवारी में उपयोग किये गए पैड या कपड़े को खुले में नहीं फेंकना चाहिये क्योंकि ऐसा करने से उठाने वाले व्यक्ति में संक्रमण का खतरा हो सकता है | हमेशा पैड को पेपर या पुराने अखबार में लपेटकर फेंकना चाहिये या जमीन में गड्ढा खोदकर दबा देना चाहिये |

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-4 के अनुसार भारत में में 15-24 वर्ष की 57.6 % महिलायें माहवारी के दौरान हाइजिन विधियों को अपनाती हैं जबकि उत्तर प्रदेश में इनका प्रतिशत 47.1 है |

क्या होती है माहवारी ? 
माहवारी लड़की के जीवन की स्वाभाविक प्रक्रिया है, जिसमें योनि से रक्तस्राव होता है | माहवारी लड़की के शरीर को माँ बनने के लिए तैयार करती है | लड़की की पहली माहवारी 9-13 वर्ष के बीच कभी भी हो सकती है | हर लड़की के लिए माहवारी की आयु अलग-अलग होती है | हर परिपक्व लड़की की 28-31 दिनों के बीच में एक बार माहवारी होती है |

माहवारी का खून गन्दा या अपवित्र नहीं होता है | यह खून गर्भ ठहरने के समय बच्चे को पोषण प्रदान करता है | कुछ लड़कियों को माहवारी के समय पेट के निचले हिस्से में दर्द, मितली और थकान हो सकती है | यह घबराने की बात नहीं है |

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी से पीड़ित अनमय को क्षत्रिय परिवार फाउंडेशन से मिला 21 लाख का सहयोग

रंजीव ठाकुर September 15 2022 28219

गौरीगंज, अमेठी के विधायक व क्षत्रिय परिवार फाउंडेशन के डायरेक्टर राकेश प्रताप सिंह ने अनमय के माता-प

सेहत के लिए फायदेमंद है सप्तपर्णी

सेहत के लिए फायदेमंद है सप्तपर्णी

लेख विभाग August 03 2023 46269

आयुर्वेद में दस्त के इलाज के लिए इसका चूर्ण बनाकर गर्म पानी के साथ सेवन किया जाता है। इसके अलावा इसक

एंबुलेंस का टोटा, बाइक से ही घर ले गए बच्ची के शव को परिजन

एंबुलेंस का टोटा, बाइक से ही घर ले गए बच्ची के शव को परिजन

विशेष संवाददाता July 29 2023 36280

कानपुर जिले के पनकी थाना क्षेत्र के एक गांव मे करंट उतरने से बच्ची बुरी तरह झुलस गई। बच्ची को पंप के

मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल, शाह ने बताया स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या-क्या काम हुआ

मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल, शाह ने बताया स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या-क्या काम हुआ

एस. के. राणा June 08 2023 47232

नौ सालों में 38 करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते बनाए गए और सस्ती दवाओं के लिए 9,200 से अध

कमर दर्द को कहें अलविदा, आज से ही खाना शुरू कर दें ये चीजे

कमर दर्द को कहें अलविदा, आज से ही खाना शुरू कर दें ये चीजे

आरती तिवारी October 24 2022 36092

ठंड से केवल सर्दी-खांसी-बुखार ही नहीं बल्कि कमर दर्द होने की भी संभावना रहती है। ऐसे में हड्डियों को

महिला ने 7 महीने में ही एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म

महिला ने 7 महीने में ही एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म

हे.जा.स. February 16 2023 29993

पांच बच्चों को जन्म देने वाली डोमिनिका क्लार्क (Dominica Clarke) का कहना है कि अब वह काफी बेहतर महसू

देश में खत्म हो रहा कोरोना संक्रमण, बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,778 नए मामले आये

देश में खत्म हो रहा कोरोना संक्रमण, बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,778 नए मामले आये

एस. के. राणा March 23 2022 24531

देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। देशभर में आज कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को

वेटरनरी मोबाइल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, बीमार पशुओं का किया जाएगा इलाज

विशेष संवाददाता March 26 2023 26631

रायबरेली जिला अधिकारी ने गोवंशों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए वेटरनरी मोबाइल वाहनों को हरी झंडी दिखाक

सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ में लंपी डिजीज के सैम्पल निकले पॉजिटिव

सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ में लंपी डिजीज के सैम्पल निकले पॉजिटिव

श्वेता सिंह August 27 2022 30661

सहारनपुर और मुजफ्फरनगर से 20-20 सैंपल और मेरठ से पांच सैंपल जांच के लिए आईवीआरआई के लैब में भेज गए थ

यूके में मंकीपॉक्स का नया वेरिएंट मिला

यूके में मंकीपॉक्स का नया वेरिएंट मिला

हे.जा.स. September 04 2022 32224

ब्रिटेन में मंकीपॉक्स के नए स्ट्रेन की पहचान हुई है। मंकीपॉक्स का ये नया वेरिएंट ब्रिटेन में हाल ही

Login Panel