देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

प्रवासी कामगारों को टीबी रोग से बचने के लिए बनेंगें वन स्टॉप सेंटर 

टीबी की पुष्टि वाले प्रवासी कामगारों को डॉट सेंटर से जोड़ दिया जाता है, जहाँ से दवाएं और अन्य सरकारी सुविधाएँ मिलने लगती हैं। ऐसे लोगों का फालोअप भी संस्था करती है। जहाँ बड़ी तादाद में कामगार रहते हैं वहां संस्था स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में ग्लोबल फंड की मदद से वन स्टॉप सेंटर बनाने जा रही है।

हुज़ैफ़ा अबरार
December 06 2022 Updated: December 06 2022 23:45
0 31116
प्रवासी कामगारों को टीबी रोग से बचने के लिए बनेंगें वन स्टॉप सेंटर  प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। घर-परिवार से सैकड़ों मील दूर अकेले रहकर काम धंधे के साथ अपने को बीमारी से सुरक्षित बनाना कठिन बहुत है लेकिन असम्भव नहीं है। यह कहना है टीबी को मात देने वाले 32 वर्षीय बलिराम कुमार खैरवार का। मूलत: जौनपुर के रहने वाले बलिराम एक निजी संस्थान में लाइब्रेरी अटेंडेंट के पद पर कार्यरत हैं।


नौकरी के दौरान खान-पान का सही से ख्याल न रख पाने और बिना रोशनी वाले छोटे से कमरे में गुजर-बसर करने वाले बलिराम कब टीबी (TB) की चपेट में आ गए उन्हें पता ही नहीं चला। टीबी को मात देने के बाद बलिराम कहते हैं कि अगर बीमारी (disease) के बारे में सही जानकारी हो तो उस पर सतर्कता बरतकर आसानी से विजय पायी जा सकती है। 


बलिराम ने बतायाकि जुलाई-20 में कोविड-19 (covid-19) का एक अनजाना भय चारों तरफ  व्याप्त था। डाक्टर (doctors) भी मरीज को हाथ लगाने से कतरा रहे थे, ऐसे में खांसी आनी शुरू हो गयी। इस दौरान कोई अपना साथ भी नहीं था जो कि कोई सही सलाह देता। स्थानीय प्राइवेट डाक्टर (private doctor) को समस्या बताई तो कुछ दवाएं और कफ सीरप थमा दिया। रात को अधिक खांसी (cough ) आने पर सीरप पी लेता था, एक-दो घंटे आराम मिल जाता था और फिर खांसी शुरू हो जाती थी। यह सिलसिला दो महीने चला होगा लेकिन आराम नहीं मिला। परिवार के एक बुजुर्ग ने फ़ोन पर बातचीत के दौरान बार-बार खांसी आने पर पूरी बात जानी और कहा कि यह तो टीबी का लक्षण (symptom of TB) लग रहा है। 


सरकारी अस्पताल (government hospital) के डाक्टर से सम्पर्क करने की बात कही। केजीएमयू (KGMU) के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग (Department of Respiratory Medicine) में जांच में रिपोर्ट पाजिटिव आने फेफड़े की टीबी (pulmonary tuberculosis) पर सीएचसी चिनहट (CHC Chinhat) से इलाज शुरू हो गया। वहां से दवा मिलने लगी और सही पोषण (nutrition) के लिए इलाज के दौरान हर माह 500 रुपये भी मिले। कुछ दिन के इलाज में ही खांसी आनी बंद हो गयी। पूरे मनोयोग से चिकित्सक के बताये अनुसार दवा का सेवन करते रहे और खानपान का भी पूरा ख्याल रखा जिसका नतीजा रहा कि छह माह के इलाज में पूरी तरह से स्वस्थ हो गया।


टीबी को मात देने के बाद ठान लिया कि जानकारी के अभाव में जिन दिक्कतों से मुझे गुजरना पड़ा है उसका सामना किसी और प्रवासी कामगार को न करना पड़े। यही सोचकर वल्र्ड विजन इण्डिया संस्था के रैपिड रेस्पांस टीम (Rapid Response Team) से जुड़कर चैम्पियन (champion) बनकर दूसरे टीबी मरीजों की मदद में जुट गए। जनवरी से बाकायदा टीबी मरीजों को फोनकर उनका हालचाल लेते हैं और समस्याओं का समाधान करते हैं। कोविड से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतने के बारे में भी जागरूक करते और बताते हैं कि मास्क कोविड ही नहीं बल्कि टीबी समेत कई अन्य संक्रामक बीमारियों से भी रक्षा करता है।


घर-परिवार या किसी भी जान-पहचान वाले को दो हफ्ते या अधिक समय से खांसी आ रही हो, दो सप्ताह या अधिक समय से बुखार आ रहा हो, वजन गिर (loss of weight) रहा हो या भूख न लगती (loss of appetite) हो और बलगम से खून आ रहा हो तो जल्द से जल्द टीबी की जांच (TB test) सरकारी अस्पताल में कराएँ। 


टीबी की पुष्टि होती है तो नियमित दवा का सेवन (regular medicine) करें और पोषण का ध्यान रखें। बलिराम आपबीती बताकर हर माह करीब 50-60 टीबी मरीजों को यह एहसास दिलाने का काम करते हैं कि टीबी के खिलाफ इस लड़ाई में वह अपने को अकेला न महसूस करें, कोई भी दिक्कत हो तो नि:संकोच फोन करें। इनमें से कई ऐसे भी हैं जो रोजगार के चक्कर में घर-परिवार से दूर यहाँ अकेले रहते हैं। ऐसे मरीजों को भावनात्मक सहयोग भी प्रदान करते हैं ताकि वह आसानी से इलाज पूरा कर सकें। 
 

प्रवासी कामगारों (Migrant workers) के स्वास्थ्य व सामाजिक सुरक्षा पर कार्य कर रही संस्था वाईआरजी केयर (YRG Care) के प्रोजेक्ट लीड कवीश्वर कृष्णन का कहना है कि काम-धंधे के लिए घर से दूर रहने वाले सेहत का ठीक से ख्याल नहीं रख पाते। कार्यस्थल पर साफ़-सफाई और पर्याप्त रोशनी के अभाव में उन्हें बीमारियाँ आसानी से घेर लेती हैं। ऐसी ही फैक्ट्रियों और संस्थानों में उनकी संस्था स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती है और टीबी व अन्य बीमारियों के संभावित लक्षण वालों की जांच कराती है। 


टीबी की पुष्टि वाले प्रवासी कामगारों को डॉट सेंटर (DOT centre) से जोड़ दिया जाता है, जहाँ से दवाएं और अन्य सरकारी सुविधाएँ मिलने लगती हैं। ऐसे लोगों का फालोअप भी संस्था करती है। गौतमबुद्ध नगर, मेरठ और मुरादाबाद जहाँ बड़ी तादाद में कामगार रहते हैं वहां संस्था स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में ग्लोबल फंड (Global Fund) की मदद से वन स्टॉप सेंटर (one stop center) बनाने जा रही है, जहाँ पर एक ही छत के नीचे इन लोगों के स्वास्थ्य की जाँच, सामाजिक सुरक्षा, भ्रांतियों को दूर करने और मानसिक स्वास्थ्य पर परामर्श भी मिलेगा। इन सेंटर पर चिकित्सक, एएनएम (ANM) और काउंसलर (counselors) की भी व्यवस्था होगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कानपुर में डेंगू के 58 नए मरीज आए सामने, पांच ब्लाकों में लगे कैंप

कानपुर में डेंगू के 58 नए मरीज आए सामने, पांच ब्लाकों में लगे कैंप

श्वेता सिंह November 11 2022 29963

अस्पतालों ने मरीज लौटाने शुरू कर दिए हैं। कुल 241 सैंपलों की जांच में 58 डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। इनम

विश्व एड्स दिवस पर रूमी गेट पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्भ 

विश्व एड्स दिवस पर रूमी गेट पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्भ 

हुज़ैफ़ा अबरार December 02 2022 32180

विश्व एड्स दिवस की हर साल अलग-अलग थीम निर्धारित की जाती है, इस बार की थीम है- समानता। थीम के मुताबिक़

रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग केजीएमयू में फेफड़ों के कैंसर के निदान के लिए चल रहा हैं लंग कैंसर क्लीनिक

रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग केजीएमयू में फेफड़ों के कैंसर के निदान के लिए चल रहा हैं लंग कैंसर क्लीनिक

हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2022 33701

5 ऐसे खाद्य पदार्थ है जो आपके कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं वे मांस, तला हुआ खाना, रिफाइन्ड (परिष्क

बलरामपुर  में 24×7 मातृ एवं शिशु सहायता कॉल सेंटर की शुरुआत

बलरामपुर में 24×7 मातृ एवं शिशु सहायता कॉल सेंटर की शुरुआत

हुज़ैफ़ा अबरार July 31 2026 959

विशेष रूप से उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की अलग से मॉनिटरिंग की जाएगी। यदि किसी महिला में स्वास्

केजीएमयू के छात्र अब कैंपस में काम करके पैसे भी कमा सकेंगे

केजीएमयू के छात्र अब कैंपस में काम करके पैसे भी कमा सकेंगे

अबुज़र शेख़ November 20 2022 30809

पार्ट टाइम जॉब के विकल्प के साथ ही विद्यार्थियों के लिए कई नई सुविधाएं शुरू की जा रही हैं। इसमें विद

लखनऊ शहर में लगेंगें 100 हेल्थ एटीएम, गरीब जनता को महंगे जांचों से मिलेगी मुक्ति

लखनऊ शहर में लगेंगें 100 हेल्थ एटीएम, गरीब जनता को महंगे जांचों से मिलेगी मुक्ति

रंजीव ठाकुर May 15 2022 31504

इन हेल्थ एटीएम में जनरल बॉडी चेकउप के साथ ही कार्डिक, डायबटीज, हीमोग्लोबिन, रेपिड डायग्नोस्टिक चेकउप

होली पर स्किन केयर को लेकर हैं परेशान, यूं करें त्वचा को तैयार

होली पर स्किन केयर को लेकर हैं परेशान, यूं करें त्वचा को तैयार

सौंदर्या राय March 03 2023 107766

होली खेलते समय ज्यादातर लोगों के लिए स्किन का ग्लो मेंटेन रखना मुश्किल हो जाता है। वहीं इस लेख में

लोहिया अस्पताल में लीवर कैंसर से पीड़ित दो साल की बच्ची को मिली नई जिंदगी

लोहिया अस्पताल में लीवर कैंसर से पीड़ित दो साल की बच्ची को मिली नई जिंदगी

रंजीव ठाकुर August 03 2022 46828

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में लीवर कैंसर से पीड़ित दो साल की बच्ची को नई जिंदगी मिली

गाजियाबाद प्रशासन ने कोरोना के तीसरे लहर की चुनौती से निपटने की तैयारी शुरू की।  

गाजियाबाद प्रशासन ने कोरोना के तीसरे लहर की चुनौती से निपटने की तैयारी शुरू की।  

एस. के. राणा June 06 2021 22704

गाजियाबाद प्रशासन ने आरएस गर्ग इंडो-जर्मन अस्पताल के साथ मिलकर 50 बेड का अस्पताल शुरू किया है, वहीं

कोविशील्ड और कोवैक्सीन ने अपनी बूस्टर खुराकों के दामों में भरी कमी की, वर्तमान दाम 225 रुपये  

कोविशील्ड और कोवैक्सीन ने अपनी बूस्टर खुराकों के दामों में भरी कमी की, वर्तमान दाम 225 रुपये  

हे.जा.स. April 10 2022 44038

पहले कोविशील्ड की बूस्टर डोज 600 रुपए और कोवैक्सीन की बूस्टर 1200 रुपए प्रति शॉट फिक्स की थी, आज इन

Login Panel