देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

दिमागी बुखार व वेक्टर जनित बीमारियों से निपटने में उत्तर प्रदेश रहा अव्वल। 

प्रदेश में इस वर्ष 1 जनवरी से 1 फरवरी में डेंगू, इन्फ्लुएन्जा एचएन, चिकनगुनिया, कालाजार तथा मलेरिया रोगों से होने वाली मृत्यु दर शून्य रही है।

0 34192
दिमागी बुखार व वेक्टर जनित बीमारियों से निपटने में उत्तर प्रदेश रहा अव्वल।  प्रतीकात्मक फोटो

लखनऊ। प्रदेश में स्वास्थ्य सम्बंधी चुनौतियों के समाधान के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया गया। इन्हीं में एक्यूट एन्सीफेलाइटिस सिंड्रोम जापानी एन्सीफ्लाइटिस दिमागी बुखार व अन्य वेक्टर जनित रोग जैसे डेंगू चिकनगुनिया कालाजार और मलेरिया जैसे वेक्टर जनित रोग पर नियंत्रण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रदेश सरकार के अथक प्रयासों से पूर्वी उत्तर प्रदेश के जनपदों में जेई और एईएस पर सफल नियंत्रण हो सका है। 

यह जानकारी देते हुए प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य वी हेकाली झिमोमी ने अवगत कराया है कि प्रदेश में इस वर्ष 1 जनवरी से 1 फरवरी में डेंगू इन्फ्लुएन्जा एचएन चिकनगुनिया कालाजार तथा मलेरिया रोगों से होने वाली मृत्यु दर शून्य रही है। उन्होंने बताया कि डेंगू के 39 रोगी, कालाजार का मात्र 1 रोगी होने की रिपोर्ट प्राप्त हुई लेकिन किसी की मृत्यु नहीं हुई। झिमोमी ने अवगत कराया है कि इन रोगों पर पिछले साल में ही सफल नियंत्रण प्राप्त कर लिया गया था। 

उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में डेंगू के 13 रोगी सूचित हुए थे तथा इन्फ्लुएन्जा एचएन के 12 रोगी सूचित हुए थे जिनमें एन्फ्लुएन्जा के 2 रोगियों की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई जबकि अन्य संक्रामक रोगों की मृत्यु दर शून्य रही। प्रमुख सचिव ने जानकारी दी कि एईएस तथा जेई0 रोगियों में प्रभावी कमी तथा रोग मृत्यु दर में कमी के सम्बंध में प्रदेश सरकार द्वारा किये गये कार्यों को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा जनपदों में जनपद एवं ब्लाक स्तर पर एईएस रोग के उपचार हेतु प्राइमरी इन्टेन्सिव केयर यूनिट पीआईसीयू मिनी पीआईसीयू एवं ईटीसी स्थापित किये गये।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

वैक्सीन सुरक्षा देने में अभी भी प्रभावी: स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया

वैक्सीन सुरक्षा देने में अभी भी प्रभावी: स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया

एस. के. राणा December 22 2021 28606

यह सामने आया है कि कोरोना के स्पाइक जीन में हुए म्यूटेशन की वजह से वैक्सीन की प्रभावशीलता में थोड़ी

धुले के एक मेडिकल कॉलेज पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, यह मुन्ना भाई फिल्म की तरह है

धुले के एक मेडिकल कॉलेज पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, यह मुन्ना भाई फिल्म की तरह है

एस. के. राणा February 15 2022 46504

महाराष्ट्र के धुले जिले में स्थित एक मेडिकल कालेज में अतिरिक्त छात्रों के प्रवेश की अनुमति रद करने क

खाने की स्‍वस्‍थ आदतों से बच्‍चे होते है स्वस्थ्य - माधुरी रूइया

खाने की स्‍वस्‍थ आदतों से बच्‍चे होते है स्वस्थ्य - माधुरी रूइया

लेख विभाग February 24 2021 28606

बादाम- बादाम बच्चों के लिये बेहतरीन स्नैक्स हैं- वे कुरकुरे, स्वादिष्ट और मीठे होते हैं, इसलिये उन्ह

आँखें ही असल ज़िंदगी हैं, रखें ख्याल।

आँखें ही असल ज़िंदगी हैं, रखें ख्याल।

लेख विभाग July 13 2021 40061

आपको यदि कोई दृष्टि संबंधी समस्या का भी अनुभव हो रहा है तो समग्र नेत्र जांच के लिए किसी आईकेयर प्रोफ

इनरव्हील क्लब ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर

इनरव्हील क्लब ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर

आरती तिवारी November 14 2022 28741

इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में एसपी कॉलेज में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गयाl नोएडा देहरादून से आ

सैनेटरी नैपकिन को लेकर महिला लॉ इंटर्न ने चीफ जस्टिस को लिखा पत्र

सैनेटरी नैपकिन को लेकर महिला लॉ इंटर्न ने चीफ जस्टिस को लिखा पत्र

विशेष संवाददाता September 01 2022 32571

राजधानी में एक महिला लॉ इंटर्न ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर अदालत परिसर में व

दुनिया भर में हर साल 12.1 करोड़ अनचाहे गर्भधारण होते हैं: संयुक्त राष्ट्र  

दुनिया भर में हर साल 12.1 करोड़ अनचाहे गर्भधारण होते हैं: संयुक्त राष्ट्र  

हे.जा.स. April 01 2022 28551

महिलाओं के पास गर्भवती होने या नहीं होने से जुड़ा कोई विकल्प ही नहीं है, क्योंकि अनचाहे गर्भधारण के

छत्तीसगढ़ में जापानी बुखार की आहट

छत्तीसगढ़ में जापानी बुखार की आहट

आरती तिवारी June 26 2023 27876

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जापानी बुखार के मामले सामने आए है।

रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग केजीएमयू ने शुरू की पोस्ट कोविड क्लीनिक। 

रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग केजीएमयू ने शुरू की पोस्ट कोविड क्लीनिक। 

हुज़ैफ़ा अबरार July 07 2021 31407

वर्तमान में पोस्ट कोविड मरीजों को कई जगह भटकना पड़ रहा है। मरीजों को उचित इलाज मिल सके, इसका संयुक्त

सीएम योगी की सख्‍ती के बाद ड्रग माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी, छह दिन में 4060 गिरफ्तार

सीएम योगी की सख्‍ती के बाद ड्रग माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी, छह दिन में 4060 गिरफ्तार

श्वेता सिंह August 30 2022 23998

मादक पदार्थों के माफिया और अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ 24 अगस्त से प्रदेशव्यापी अभियान

Login Panel