देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोविड-19 वैक्सीन पर केंद्र सरकार ने दी राहत, 31 मार्च तक कस्टम ड्यूटी माफ

विदेश से अपने देश आने वाली इंपोर्टेड कोविड-19 वैक्सीन की कीमते कम होने की उम्मीद है। कस्टम ड्यूटी में छूट के एलान के बाद कोविशिल्ड वैक्सीन तैयार करने वाली देश की कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को राहत मिल सकेगी।

एस. के. राणा
January 17 2023 Updated: January 17 2023 03:25
0 30153
कोविड-19  वैक्सीन पर केंद्र सरकार ने दी राहत, 31 मार्च तक कस्टम ड्यूटी माफ कोरोना वैक्सीनेशन की प्रतीकात्मक तस्वीर

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस से जंग में केंद्र सरकार ने अहम फैसला लिया है। सरकार ने कोरोना वायरस के खिलाफ दिए जाने वाले वैक्सीन पर सीमा शुल्क यानी कस्टम ड्यूटी में छूट देने की घोषणा की है। कोविड-19 वैक्सीन पर कस्टम ड्यूटी में छूट 31 मार्च, 2023 तक रहेगी। इसी शुक्रवार 13 जनवरी को जारी नोटिफिकेशन में सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्स एंड कस्टम ने कहा है कि कस्टम ड्यूटी में छूट शनिवार 14 जनवरी से लागू होगी और 31 मार्च, 2023 तक लागू रहेगी। सीबीआईसी बोर्ड ने बताया कि केंद्र सरकार ने इस फैसले को जनहित में जरूरी बताया है। कस्टम ड्यूटी माफी से वैक्सीन की कम दाम पर मिलेंगे।

दुनिया के कई हिस्सों में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार (central government) कोविड-19 के खिलाफ उपलब्ध वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोगों से प्रीकॉशन डोज यानी बूस्टर डोज (booster dose) भी लगवाने की अपील कर रही है। हाल ही में सरकार ने नाक से दी जाने वाली भारत बॉयोटेक की नेजल वैक्सीन को बूस्टर डोज के तौर पर देने की अनुमति भी दी है। वैक्सीन की बुकिंग कराने वाले रजिस्ट्रेशन प्लेटफार्म को-विन (Co-Win) वेबसाइट के मुताबिक मौजूदा समय में देश में 2 अरब 20 करोड़ (2.2 बिलियन) से अधिक वैक्सीन के डोज लगाए जा चुके हैं।

सरकार के इस कदम से विदेश से अपने देश आने वाली इंपोर्टेड कोविड-19 वैक्सीन की कीमते कम होने की उम्मीद है। कस्टम ड्यूटी में छूट के एलान के बाद कोविशिल्ड वैक्सीन (covishield vaccine) तैयार करने वाली देश की कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Institute of India) को राहत मिल सकेगी। सीरम इंस्टीट्यूट का प्लांट देश के एक खास इकोनॉमिक (economic) जोन पुणे में स्थित है। बता दें कि भारत में कुल 12 कोविड 19 वैक्सीन के इस्तेमाल करने की अनुमति है। जिनमें दो भारतीय वैक्सीन कोविशिल्ड और कोवैक्सीन भी शामिल है। रुस की वैक्सीन स्पूतनिक (Sputnik) को भी देश में इस्तेमाल करने की मंजूरी दी जा चुकी है। इसके अलावा दूसरे वैक्सीन भी इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

भारत में बनी वैक्सीन पूर्ण सुरक्षित, कोविड-19 के आगामी खतरे का इलाज टीकाकरण- कुलपति

भारत में बनी वैक्सीन पूर्ण सुरक्षित, कोविड-19 के आगामी खतरे का इलाज टीकाकरण- कुलपति

हुज़ैफ़ा अबरार February 25 2021 32037

कोरोना का उपचार सिर्फ वैक्सीन ही है, लोगों को बिल्कुल नहीं डरना चाहिए, यह आम टीके की तरह समान्य प्रक

चेहरे पर चमक लाकर आकर्षक बनाने के लिए अपनाएँ ये उपाय 

चेहरे पर चमक लाकर आकर्षक बनाने के लिए अपनाएँ ये उपाय 

आयशा खातून December 05 2022 141302

खूबसूरत चेहरा आज हर लड़की की ख्वाहिश हैl अपने चेहरे पर चमक लाने के उपाय के लिए घर और किचन में कई ऐसी

स्वास्थ्य, सावधानियां और प्राकृतिक उपाय पर गोष्ठी में चर्चा।

स्वास्थ्य, सावधानियां और प्राकृतिक उपाय पर गोष्ठी में चर्चा।

हुज़ैफ़ा अबरार January 21 2021 28675

आज के समय में हवा, पानी सभी कुछ प्रदूषित हो गया है। फलों और सब्जियों में जितना कीटनाशक का प्रयोग किय

युवावस्था में ही कान की नसों को सुखा रहा मधुमेह

युवावस्था में ही कान की नसों को सुखा रहा मधुमेह

आरती तिवारी July 30 2023 54577

मधुमेह युवा अवस्था में ही कान की नसों को सुखा रहा है। सुनने में जिस तरह की समस्या 60 साल की उम्र में

कोरोना को लेकर अलर्ट, चीन समेत इन देशों से आने वालों का आरटी-पीसीआर जरूरी

कोरोना को लेकर अलर्ट, चीन समेत इन देशों से आने वालों का आरटी-पीसीआर जरूरी

विशेष संवाददाता December 24 2022 24053

चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के स्वास्थ्य स्थि

नवजात शिशुओं में सामान्य स्वास्थ्य की स्थिति

नवजात शिशुओं में सामान्य स्वास्थ्य की स्थिति

लेख विभाग May 25 2022 49155

भारत के उन कुछ हिस्सों में ज्यादा हैं जहाँ अभी भी गैर-संस्थागत प्रसवों होते हैं, इसलिए यदि कोई बच्चा

डेल्टा स्वरूप के कारण कोविड-19 संक्रमण  के मामले बढे: विश्व स्वास्थ्य संगठन

डेल्टा स्वरूप के कारण कोविड-19 संक्रमण के मामले बढे: विश्व स्वास्थ्य संगठन

एस. के. राणा July 15 2021 32660

कोविड-19 साप्ताहिक महामारी विज्ञान संबंधी अपडेट में कहा कि डेल्टा स्वरूप के कारण कोविड-19 के मामले ब

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे डेंगू के केस

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे डेंगू के केस

विशेष संवाददाता October 12 2022 35676

प्रदेश में लगातार डेंगू पैर पसार रहा है. हरिद्वार जिले में डेंगू के 173 मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं

जल्द शुरू हो सकती है प्रदेश की पहली हेली एंबुलेंस सेवा

जल्द शुरू हो सकती है प्रदेश की पहली हेली एंबुलेंस सेवा

विशेष संवाददाता March 28 2023 31807

हेली इमरजेंसी मेडिकल सर्विस टीम ने एम्स की व्यवस्थाओं के परखने के बाद हेली एंबुलेंस के संचालन के हरी

कोरोना के चौथी लहर की भविष्यवाणी की वैज्ञानिक पुष्टि नहीं

कोरोना के चौथी लहर की भविष्यवाणी की वैज्ञानिक पुष्टि नहीं

एस. के. राणा March 04 2022 29872

कोरोना की चौथी लहर 22 जून के आसपास शुरू हो सकती है। यह अगस्त के अंत तक चरम पर हो सकती है। सरकार ने क

Login Panel