देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

कोविड-19: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जारी किया संशोधित टीकाकरण रणनीति 

संशोधित टीकाकरण रणनीति के तहत स्वास्थ्यकर्मियो और कमज़ोर स्वास्थ्य परिस्थितियों वाले लोगों के समूहों को 100 प्रतिशत टीकाकरण कराने की प्राथमिकता दी गई है। जिनमें वृद्धजन और दीर्घकालीन स्वास्थ्य समस्याओ का सामना कर रहे लोग भी शामिल हैं।

हे.जा.स.
July 23 2022 Updated: July 23 2022 17:14
0 29268
कोविड-19: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जारी किया संशोधित टीकाकरण रणनीति  विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुखिया डॉक्टर टैड्रॉस ऐडहेनॉम घेबरेयेसस

जेनेवा। कोविड-19 से निपटने के लिए दुनिया भर में चल रहा टीकाकरण इतिहास में सबसे त्वरित गति का अभियान है लेकिन अभी भी दुनिया भर में बहुत से लोग, इस बीमारी के जोखिम से महफ़ूज़ नहीं हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शुक्रवार को इन समस्याओं को रेखांकित किया और एक संशोधित टीकाकरण रणनीति की घोषणा भी की। 


संशोधित टीकाकरण रणनीति (Revised Immunization Strategy) के तहत स्वास्थ्यकर्मियों (health workers) और कमज़ोर स्वास्थ्य परिस्थितियों वाले लोगों के समूहों को 100 प्रतिशत टीकाकरण कराने की प्राथमिकता दी गई है। जिनमें वृद्धजन और दीर्घकालीन स्वास्थ्य समस्याओ का सामना कर रहे लोग भी शामिल हैं। यह प्राथमिकता वैश्विक आबादी के 70 प्रतिशत हिस्से का टीकाकरण (vaccination) करने के लक्ष्य के साथ ही जोड़ी गई है।


अभी तक दुनिया भर में, कोविड-19 रोधी  वैक्सीन (anti-COVID-19 vaccines) के एक अरब 20 करोड़ से ज़्यादा टीके दिये जा चुके हैं, जिसके परिणामस्वरूप देशों में उनकी आबादियों के औसतन 60 प्रतिशत हिस्से का टीकाकरण हो चुका है। निम्न आय वाले देशों में 28 प्रतिशत वृद्धजनों और 37 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मियों को ही वैक्सीन (vaccines) के प्राइमरी टीके लग सके हैं। उनमें से ज़्यादातर को अभी बूस्टर (booster) टीके तो लगे ही नहीं हैं।


व्यापक दायरे वाले लाभ
विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के मुखिया डॉक्टर टैड्रॉस ऐडहेनॉम घेबरेयेसस ने कहा, “जहाँ 70 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण किये जाने का लक्ष्य हासिल भी कर लिया गया है, वहाँ भी स्वास्थ्यकर्मियों, वृद्धजन और जोखिम का सामना कर रहे अन्य समूहों की महत्वपूर्ण संख्या को अब भी टीके नहीं लगे हैं। ऐसे में मौतें होना जारी रहेगा, स्वास्थ्य प्रणालियों पर दबाव रहेगा और वैश्विक पुनर्बहाली ख़तरे में पड़ेगी।”

उनका कहना है, “सर्वाधिक जोखिम का सामना करने वाले लोगों व समूहों का टीकाकरण किया जाना ही, ज़िन्दगियाँ बचाने, स्वास्थ्य प्रणालियों के संरक्षण और समाजों व अर्थव्यवस्थाओं को खुला रखने का सर्वश्रेष्ठ रास्ता है।” संवर्धित रणनीति में, इन प्राथमिकता वाले समूहों के टीकाकरण में प्रगति को मापने के उपायों की ज़रूरत पर ज़ोर दिया गया है।


निवेश और संवर्धन
संवर्धित वैक्सीन्स के विकास में तेज़ी लाना और वायरस से संक्रमण (virus infections) फैलाव में व्यापक कमी लाने के लिये वैक्सीन की समान उपलब्धता सुनिश्चित करना, एक शीर्ष प्राथमिकता है।

मौजूदा वैक्सीन एक तरफ़ तो गम्भीर बीमारी और मौतों को रोकने के लिये विकसित की गई हैं, और उनकी बदौलत लाखों – करोड़ों लोगों की ज़िन्दगियाँ बचाई जा सकी हैं, मगर ये वैक्सीन संक्रमण फैलाव को नहीं कम कर सकी हैं। 


यूएन स्वास्थ्य एजेंसी ने ज़ोर देकर कहा है कि कोरोना वायरस (corona virus) अब भी व्यापक रूप में फैल रहा है, और इसके नवीन व ख़तरनाक वैरिएण्ट (variants) भी उभर रहे हैं, इसलिये वैक्सीन दिये जाने के और ज़्यादा प्रभावशाली व आसान रास्ते तलाश करने के लिये, शोध व विकास कार्यों में और ज़्यादा संसाधन निवेश करते रहना बहुत अहम है। इनमें नाक के ज़रिये वैक्सीन दाख़िल करने वाले nasal spray जैसे उत्पाद भी शामिल हैं।


विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कुछ अन्य महत्वपूर्ण कार्रवाइयों को इंगित किया है, जिनमें वैक्सीन निर्माण सुविधाओं का सभी क्षेत्रों में समान वितरण सुनिश्चित करना भी शामिल है। साथ ही, अन्तरराष्ट्रीय कोवैक्स वैक्सीन (Covax Vaccine) एकजुटता पहल के साथ सहयोग जारी रखने के लिये संकल्प की अहमियत को भी रेखांकित किया गया है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

जानिए गर्मियों में खीरा खाने के अद्भुत फायदे

जानिए गर्मियों में खीरा खाने के अद्भुत फायदे

लेख विभाग April 20 2023 34621

खीरे को मिनरल, विटामिन और इलेक्ट्रोलाइट्स का पावरहाउस कहा जाता है। खीरे की सबसे बड़ी खासियत ये है कि

झारखंड के तीन मेडिकल कॉलेजों में अब मेडिकल की पढ़ाई का रास्ता साफ।

झारखंड के तीन मेडिकल कॉलेजों में अब मेडिकल की पढ़ाई का रास्ता साफ।

हे.जा.स. December 16 2021 33600

अब इन तीनों मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 100-100 सीटों पर दाखिला होगा। दुमका, हजारीबाग और पलामू मे

कोविड समस्या का सम्पूर्ण निदान टीकाकरण है, सभी लोग सहयोग करें- रंजना द्विवेदी

रंजीव ठाकुर February 18 2021 34511

यूपी में वैक्सीनेशन पहले नम्बर पर है और पोर्टल पर जरुरी चीजों को लगातार अपडेट किया जा रहा है। जैसे म

लखनऊ का तीसरा बड़ा अस्पताल बना लोकबंधु, 6 लाख मरीजों को मिलेगी राहत 

लखनऊ का तीसरा बड़ा अस्पताल बना लोकबंधु, 6 लाख मरीजों को मिलेगी राहत 

हुज़ैफ़ा अबरार March 23 2022 44403

डॉक्टर अजय शंकर त्रिपाठी बताते हैं कि अस्पताल में गर्भवती महिलाओं और नवजात के लिए अलग अलग वार्ड और ऑ

निगरानी समितियों ने कोरोना से बचाव के लिए बच्चों को बाँटा मेडिसिन किट।

निगरानी समितियों ने कोरोना से बचाव के लिए बच्चों को बाँटा मेडिसिन किट।

हुज़ैफ़ा अबरार June 28 2021 32696

बच्चों को कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाने के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं ले

चीन के मुकाबले हमारी स्थिति बेहतर: डॉ. रणदीप गुलेरिया

चीन के मुकाबले हमारी स्थिति बेहतर: डॉ. रणदीप गुलेरिया

विशेष संवाददाता December 22 2022 30893

दिल्ली एम्स के पूर्व निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा कि भले में चीन में कोविड -19 के मामलों में तेजी स

हेल्प यू ट्रस्ट ने के०जी०एम०यू० में भर्ती टी०बी० ग्रस्त बच्चों में बाँटा पोषक आहार किट |

हेल्प यू ट्रस्ट ने के०जी०एम०यू० में भर्ती टी०बी० ग्रस्त बच्चों में बाँटा पोषक आहार किट |

हुज़ैफ़ा अबरार February 27 2021 28590

विधायक अरविन्द कुमार शर्मा ने बच्चों को पोषणक्षम पूरक आहार किट प्रदान किया तथा स्वास्थ्य की जानकारी

जानिए चेहरे पर कच्चा दूध लगाने के फायदे

जानिए चेहरे पर कच्चा दूध लगाने के फायदे

सौंदर्या राय April 23 2023 58027

रोज कच्चे दूध से चेहरे पर मसाज करने से झुर्रियां खत्म होती हैं। साथ ही स्किन पर लगातार मसाज करने से

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला

आरती तिवारी November 14 2022 31815

मेले में बाल विकास पुष्टाहार विभाग (आईसीडीएस) ने भी अपना स्टाल लगाया। जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों पर

शिल्पा बायोलॉजिकल और डॉ रेड्डीज में  स्पुतनिक वी वैक्सीन के विनिर्माण हेतु समझैता। 

शिल्पा बायोलॉजिकल और डॉ रेड्डीज में  स्पुतनिक वी वैक्सीन के विनिर्माण हेतु समझैता। 

एस. के. राणा May 18 2021 36946

शिल्पा बायोलॉजिकल प्राइवेट लिमिटेड (एसबीपीएल) के माध्यम से डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज के साथ तीन साल के ल

Login Panel