देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

रथ के माध्यम से डेंगू मलेरिया से बचाव हेतु किया जा रहा जागरूक।

इस रथ को चलाने का मुख्य उद्देश्य लोगों के व्यवयहार में परिवर्तन करना, लोगों को मास्क लगाने, सामाजिक दूरी अपनाने , कोविड -19 का टीका लगवाने, अपने घर व् उसके आस-पास साफ सफाई रखने , मच्छरदानी के नियमित उपयोग एवं डेंगू मलेरिया से बचने हेतु प्रेरित करना है |

हुज़ैफ़ा अबरार
July 05 2021 Updated: July 05 2021 02:58
0 41072
रथ के माध्यम से डेंगू मलेरिया से बचाव हेतु किया जा रहा जागरूक। जन-जागरूकता रथ।

लखनऊ। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत फैमिली हेल्थ इंडिया एवं गोदरेज द्वारा जिला स्वास्थ्य समिति के समन्वय से संचालित एम्बेड परियोजना के अन्तर्गत जन जागरूकता एवं संचारी रोगों के प्रति प्रभावी नियंत्रण हेतु रविवार को डेंगू , मलेरिया जन-जागरूकता रथ को अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की चिकित्साधीक्षिका डा. अनामिका द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।

इस मौके पर डा. अनामिका ने बताया कि एम्बेड के सहयोग से ये जागरूकता रथ डेंगू, मलेरिया की दृष्टि से संवेदनशील 10 बस्तियों अकबर नगर1, अकबरनगर2, अकबरनगर 3, अकबरनगर 4,उमराव हाता, गोपालपुरवा, निशातगंज1, 2, 5, 6 नम्बर गली में जा कर लोगो को ड़ेंगू, मलेरिया के कारण, रोकथाम व बचाव के बारे में जागरूक करेंगे । इस रथ को चलाने का मुख्य उद्देश्य लोगों के व्यवयहार में परिवर्तन करना, लोगों को मास्क लगाने, सामाजिक दूरी अपनाने , कोविड -19 का टीका लगवाने, अपने घर व् उसके आस-पास साफ सफाई रखने , मच्छरदानी के नियमित उपयोग एवं डेंगू मलेरिया से बचने हेतु प्रेरित करना है |

उन्होंने फ्रीज़ के ट्रे व कूलर के नियमित साफ-सफाई और कहीं भी पानी जमा न होने देने, मच्छरदानी का नियमित उपयोग करने ,पूरी आस्तीन का कपड़ा पहनने, बुखार होने पर जाँच करवा कर ही दवा अवश्य लेने पर बल दिया। 

उन्होंने कहा कि नगरीय प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मलेरिया की जांच की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है । एम्बेड बी.सी.सी.एफ. (बिहेवियर कम्युनिकेशन चेंज फेसिलिटेटर) ने लोगों को फ्लिपकार्ड एवं साँप सीढ़ी गेम के माध्यम से साफ-सफाई व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिये प्रेरित किया गया।

इससे पूर्व शनिवार को इंदिरानगर वार्ड -8 में लाल बहादुर शास्त्री वार्ड के पूर्व पार्षद श्री सुरेंद्र वाल्मीकि जी, पार्षद करुणा प्रसाद द्वारा जन जागरूकता रथ को हरी झड़ी दिखा कर रवाना किया गया था | साथ ही इस मौके पर संस्था द्वारा सैनिटाइजर बाँटे गए | इस दौरान बीसीसीएफ शालिनी द्वारा घर- घर लार्वा सर्वे व बुख़ार का सर्वे किया गया | लोगों को शपथ दिलाकर साफ सफाई हेतु प्रेरित किया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

रेलवे चिकित्सालय में लगायी गयी एक्सरे मशीन

रेलवे चिकित्सालय में लगायी गयी एक्सरे मशीन

अनिल सिंह November 01 2022 32013

सोमवार को एक्सरे मशीन को लगा दिया गया है। रेल कर्मचारियों व उनके परिजनों के लिए ये अच्छी खबर है।

अपोलोमेडिक्स लखनऊ ने शुरू किया क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी व रुमेटोलॉजी विभाग।

अपोलोमेडिक्स लखनऊ ने शुरू किया क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी व रुमेटोलॉजी विभाग।

हुज़ैफ़ा अबरार February 18 2021 59549

रुमेटोलॉजी के प्रदेश के जाने माने विशेषज्ञ प्रोफेसर अनुपम वाखलू ने अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्

सीनियॉरिटी ने लॉन्च किया एप आधारित सोशल प्लेटफॉर्म।

सीनियॉरिटी ने लॉन्च किया एप आधारित सोशल प्लेटफॉर्म।

हुज़ैफ़ा अबरार January 28 2021 32339

इस एप्‍प पर प्रासंगिक कंटेंट जोड़ते रहेंगे। आने वाले कुछ महीनों में इस एप्‍प को कई और दिलचस्‍प खूबिय

लखनऊ में प्रथम राष्ट्रीय चोट निवारण सप्ताह का शुभारंभ।

लखनऊ में प्रथम राष्ट्रीय चोट निवारण सप्ताह का शुभारंभ।

रंजीव ठाकुर September 04 2021 27937

सड़क दुर्घटना या गिरने से हर साल कम से कम दस लाख भारतीयों के जीवन को बचाने में मदद करने के उद्देश्य स

दिल्ली एम्स में इंट्रा-हॉस्पिटल सिस्टम हो रहा है तैयार

दिल्ली एम्स में इंट्रा-हॉस्पिटल सिस्टम हो रहा है तैयार

एस. के. राणा April 18 2023 40598

मरीजों की समस्या को देखते हुए एम्स ने स्वदेशी इंट्रा-हॉस्पिटल नेविगेशन सिस्टम की खरीद के लिए समिति क

अपोलोमेडिक्स ने मल्टी सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम जैसी घातक बीमारी से बचाई बच्चे की जान।

अपोलोमेडिक्स ने मल्टी सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम जैसी घातक बीमारी से बचाई बच्चे की जान।

हुज़ैफ़ा अबरार July 28 2021 29097

अपोलोमेडिक्स की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ प्रांजलि सक्सेना के मुताबिक़ यह कोविड होने के बाद बच्चों में होने

धरती पर 99 फीसदी लोग बेहद प्रदूषित हवा में ले रहे साँस, हर साल लाखों लोगों की हो रही मौत: डब्ल्यूएचओ

धरती पर 99 फीसदी लोग बेहद प्रदूषित हवा में ले रहे साँस, हर साल लाखों लोगों की हो रही मौत: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. April 06 2022 36069

दुनिया की लगभग पूरी आबादी ऐसी हवा में सांस ले रही है जो विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों की तुलना में

आज है यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख

आज है यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख

श्वेता सिंह October 25 2022 33711

रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्रों को अपने नीट पीजी रोल नंबर और ईमेल आईडी से लॉगिन करना होगा। ध्यान दें

35 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को साल में एक बार सर्वाइकल कैंसर का टेस्ट जरूरी : डॉ. नीतू गोयल जैन

एस. के. राणा February 23 2026 7931

इस टेस्ट में दर्द नहीं होता, सुई नही लगाई जाती बच्चेदानी के मुंह से ब्रश के द्वारा एक नमूना लेते हैं

एम्स करेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डिवाइस से गर्भाशय कैंसर की जांच

एम्स करेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डिवाइस से गर्भाशय कैंसर की जांच

एस. के. राणा October 11 2022 37863

भाशय के कैंसर के विभिन्न प्रकार होते हैं। सबसे आम प्रकार एंडोमेट्रियम में शुरू होता है, जो गर्भाशय क

Login Panel