देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

दिल को कमजोर कर गया कोरोना- स्टडी

अमेरिकी स्टडी में हुआ है, जिसमें दावा किया गया है कि कोरोना महामारी के बाद के बाद अमेरिका में दिल की बीमारियों से मरने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है।

हे.जा.स.
January 27 2023 Updated: January 27 2023 04:29
0 32052
दिल को कमजोर कर गया कोरोना- स्टडी सांकेतिक चित्र

वाशिंगटन दुनिया कोरोना वायरस के प्रकोप से अब धीरे-धीरे बाहर आ रही है। कोरोना पॉजिटिव हुए कुछ मरीजों को अब पोस्ट कोविड परेशान कर रहा है। वायरस ने उनके शरीर को कमजोर कर दिया है जिस वजह से छोटी बीमारी भी ऐसे लोगों के लिए बड़ी बन जाती है। वहीं एक खुलासा अमेरिकी स्टडी में हुआ है, जिसमें दावा किया गया है कि कोरोना महामारी के बाद के बाद अमेरिका में दिल की बीमारियों से मरने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। दरअसल यह स्टडी अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने हार्ट डिजीज एंड स्ट्रोक स्टेटिक्स 2023 के तहत की है।

 

स्टडी के मुताबिक, कोरोना महामारी (corona pandemic) के एक साल बाद दिल की बीमारियों से मरने वाले लोगों की संख्या में 6.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।  स्टडी में कहा गया है कि साल 2020 में दिल की बीमारियों (cardiovascular disease) से मरने वालों की संख्या 9,28,741 है, जबकि 2019 में यह आंकड़ा 8,74,613 था। साल 2015 के बाद यह सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है।


साथ ही रिपोर्ट में सामने आया कि कोविड-19 (COVID-19) से हर उम्र वर्ग के लोग प्रभावित हुए हैं। एशिया, अश्वेत और हिस्पैनिक लोगों में कोरोना से ज्यादा मौतें हुईं। स्टडी में दावा किया गया है कि कोरोना संक्रमण ने प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से लोगों के दिल पर असर किया है। वायरस के असर से शरीर में क्लोटिंग (clotting in the body) और संक्रमण की समस्या बढ़ गई है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

डॉक्टरों की लापरवाही के चलते मासूम की मौत

डॉक्टरों की लापरवाही के चलते मासूम की मौत

admin June 10 2023 30564

परिजनों का आरोप है कि सही समय पर मासूम को इलाजना मिलने के चलते उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने हॉस

8 सालों में दवाओं का निर्यात 138% बढ़ा: स्वास्थ्य मंत्री

8 सालों में दवाओं का निर्यात 138% बढ़ा: स्वास्थ्य मंत्री

एस. के. राणा November 23 2022 32856

अप्रैल-अक्टूबर 2013-14 से भारत के फार्मा निर्यात में 138 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जो 2013-14 में 3

सर्दियों में नवजात बच्चों के धूप सेकने के है कई फायदें

सर्दियों में नवजात बच्चों के धूप सेकने के है कई फायदें

आरती तिवारी November 16 2022 32584

सर्दी के मौसम में नवजात शिशुओं को विशेष देखरेख की आवश्यकता होती है। थोड़ी सी लापरवाही आपसे आपकी खुशि

कोवोवैक्स को मिलेगी कोविड बूस्टर की मंजूरी

कोवोवैक्स को मिलेगी कोविड बूस्टर की मंजूरी

विशेष संवाददाता January 10 2023 26301

कोरोना के नए वैरियंट से लोगों को बचाने के लिए नई कोवोवैक्स वैक्सीन तैयार की गई है। जिसे भारत में कोव

हॉस्पिटल मैनेजमेंट करके अपना भविष्य सवारें।

हॉस्पिटल मैनेजमेंट करके अपना भविष्य सवारें।

अखण्ड प्रताप सिंह November 17 2021 36553

वर्तमान स्थितियों को देखते हुए हेल्थकेयर सेक्टर और हॉस्पिटल मैनेजमेंट के क्षेत्र मै है भरपूर अवसर।

औरैया में वायरल फीवर के बढ़े मरीज

औरैया में वायरल फीवर के बढ़े मरीज

विशेष संवाददाता February 14 2023 34557

डॉक्टर मरीजों को एहतियात बरतने की सलाह दे रहे है। इसके बावजूद मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अब हर रोज

पाकिस्तान में जानलेवा हुआ कांगो वायरस

पाकिस्तान में जानलेवा हुआ कांगो वायरस

हे.जा.स. May 08 2023 43331

स्वास्थ्य संसदीय सचिव कासिम सिराज सूमरो ने कहा कि रोगी के नमूने लेकर उसे आगा खान विश्वविद्यालय अस्पत

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार प्रदान किये

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार प्रदान किये

एस. के. राणा December 04 2022 31086

राष्ट्रपति ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के एक अनुमान के अनुसार पूरे विश्व में एक अरब से भी अधिक दिव्यां

ग्लोबल फंड की टीम ने केजीएमयू का दौरा किया

ग्लोबल फंड की टीम ने केजीएमयू का दौरा किया

हुज़ैफ़ा अबरार October 21 2022 29423

इंडिया कन्ट्री कोआर्डिनेटिंग मैकेनिज्म (आईसीसीएम) के अर्न्तगत ग्लोबल फण्ड ग्राण्ट मल्टीस्टेक होल्डर

सुझाव: मेडिकल की पढ़ाई हिन्दी में होनी चाहिए

सुझाव: मेडिकल की पढ़ाई हिन्दी में होनी चाहिए

हुज़ैफ़ा अबरार December 30 2021 99327

अस्पतालों में आने वाले ज्यादातर मरीज हिन्दी बोलते हैं। ऐसे में डॉक्टर मरीजों की पूरी बात आसानी से सम

Login Panel