देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कुष्ठ रोग के बारे में जागरूक करेगा यूथ लीडरशिप कॉउंसिल

यूथ लीडरशिप कॉउंसिल, युवाओं द्वारा संचालित एक विविधता वाला समूह है जो नेतृत्व को बनाए रखने, परिवर्तन को बढ़ावा देने और स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कुष्ठ रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए स्थापित किया गया है।

रंजीव ठाकुर
July 26 2022 Updated: July 27 2022 03:05
0 36543
कुष्ठ रोग के बारे में जागरूक करेगा यूथ लीडरशिप कॉउंसिल

लखनऊ। कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों और उनके परिवारों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए समर्पित संगठन सासाकावा-इंडिया लेप्रोसी फाउंडेशन (एस-आईएलएफ) ने कुष्ठ पृष्ठभूमि से निकल एक सफल जीवन व्यतीत करने वाले युवाओं का एलुमनाई नेटवर्क बनाने की पहल की है। 

 

एलुमनाई नेटवर्क (Alumni network) उत्तर प्रदेश में स्थापित किया गया है। वर्ष 2012 से एस-आईएलएफ (Sasakawa-India Leprosy Foundation) (S-ILF) ने उच्च व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए राज्य में कुष्ठ कॉलोनियों (leprosy colonies) के 100 से अधिक युवाओं की मदद की है। अब इनमें से कई एस-आईएलएफ स्कॉलर्स (S-ILF Scholars) प्रतिष्ठित संगठनों में नौकरी कर रहे हैं और अच्छी तरह से स्थापित हैं। समाज की मुख्यधारा में शामिल होने और कुष्ठ पृष्ठभूमि (leprosy background) के अन्य युवाओं को प्रभावित करने की क्षमता को देखते हुए, एस-आईएलएफ ने यह नया मंच शुरू किया है, जहां इन स्कॉलर्स ने यूथ लीडरशिप कॉउंसिल (Youth Leadership Council) का गठन किया है। 

इस कॉउंसिल में लगभग 40 स्कॉलर्स अपने नेतृत्व कौशल को सुधारने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल हुए और जिसका समापन एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ।  भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के साथ साझेदारी में आयोजित कार्यक्रम और स्कॉलर्स को उद्योग के साथ संवाद करने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में ज्योत्सना सिंह अग्रवाल, चैप्टर चेयर- वाईआई, लखनऊ मुख्य अतिथि के रूप में और डॉ विवेक लाल, सीईओ, एस-आईएलएफ उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन सहभागी शिक्षण केंद्र, सीतापुर रोड, लखनऊ में किया गया।

 

यूथ लीडरशिप कॉउंसिल, युवाओं द्वारा संचालित एक विविधता वाला समूह है जो नेतृत्व को बनाए रखने, परिवर्तन को बढ़ावा देने और स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कुष्ठ रोग के बारे में जागरूकता (awareness of leprosy) बढ़ाने के लिए स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य कुष्ठ रोग को बतौर कलंक (stigma attached to leprosy) देखने की प्रवृति को समाप्त करना और कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों (people affected by leprosy) और उनके परिवारों के बीच उनकी नेटवर्किंग के माध्यम से समान सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक अवसर सुनिश्चित करना है। एस-आईएलएफ देश के अन्य राज्यों में एलुमनाई नेटवर्क की स्थापना के लिए मदद करना जारी रखेगा।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

केजीएमयू रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में एमडी सीटें बढ़कर 15 हुई

केजीएमयू रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में एमडी सीटें बढ़कर 15 हुई

रंजीव ठाकुर August 06 2022 25106

गौरतलब है कि डॉ सूर्यकान्त ने 11 साल पहले 5 अगस्त 2011 को इस विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में पदभार

क्लीनिकल ट्रायल में कैंसर की दवा का शत प्रतिशत परिणाम 

क्लीनिकल ट्रायल में कैंसर की दवा का शत प्रतिशत परिणाम 

हे.जा.स. June 10 2022 57448

क्लीनिकल ट्रायल के तौर पर रेक्टल कैंसर के 18 मरीजों पर यह प्रयोग किया गया था। इन मरीजों को 6 महीने त

एनसीआर में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर मुख्यमंत्री योगी ने की टीम-9 के साथ बैठक

एनसीआर में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर मुख्यमंत्री योगी ने की टीम-9 के साथ बैठक

हुज़ैफ़ा अबरार April 16 2022 34266

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि कोरोना के बढ़ते केस के चलते वर्तमान परिस्थितियों के

लखनऊ के केजीएमयू में खुलेगा प्रदेश का पहला स्किन बैंक, एसिड विक्टिम्स को मिलेगी नई त्वचा

लखनऊ के केजीएमयू में खुलेगा प्रदेश का पहला स्किन बैंक, एसिड विक्टिम्स को मिलेगी नई त्वचा

श्वेता सिंह October 03 2022 30697

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख प्रो. विजय कुमार ने कहा

बढ़ती उम्र के साथ बढ़ रही हड्डियों की बीमारियाँ: डॉ जी पी गुप्ता

रंजीव ठाकुर May 28 2022 35762

महिलाओं में मेनोपॉज के बाद हड्डियों की समस्याएं देखी जाती है। लगभग 45 साल की उम्र में जब मेनोपॉज होत

ओमिक्रान के सब-वैरिएंट XBB ने बढ़ाई लोगों की चिंता

ओमिक्रान के सब-वैरिएंट XBB ने बढ़ाई लोगों की चिंता

विशेष संवाददाता October 31 2022 24458

यह वैरिएंट अपने देश के लिए भी खतरा है। XBB.3 सब-वैरिएंट की वजह से सिंगापुर में कोविड इंफेक्शन में ते

डॉ. सूर्यकान्त नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के ओरेशन अवार्ड से सम्मानित।

डॉ. सूर्यकान्त नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के ओरेशन अवार्ड से सम्मानित।

हुज़ैफ़ा अबरार December 01 2021 31341

डा. सूर्यकान्त इस अवार्ड को पाने वाले देश के 10वें चिकित्सक हैं । इससे पहले डा. सूर्यकान्त को 10 और

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मनाया गया आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मनाया गया आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 

हे.जा.स. June 22 2022 31961

‘‘मानवता के लिए योग’’ विषय के आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवसमनाने का इससे अधिक उपयुक्त समय नहीं हो सकत

देश में मंकीपॉक्स का पहला मरीज़ 16 दिनों बाद संक्रमणमुक्त और स्वस्थ्य 

देश में मंकीपॉक्स का पहला मरीज़ 16 दिनों बाद संक्रमणमुक्त और स्वस्थ्य 

admin July 30 2022 32443

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के निर्देशों के अनुसार 72 घंटे के अंतराल पर दो बार परीक्षण किए गए और

शोध: वाहनों का धुआँ कम कर रहा बच्चों की दिमागी क्षमता

शोध: वाहनों का धुआँ कम कर रहा बच्चों की दिमागी क्षमता

लेख विभाग August 17 2022 27087

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में रूकना कोई नहीं चाहता है और सड़कों पर तेज रफ़्तार के बीच रेड सिग्नल्स भले

Login Panel