देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

अब पीयर एजुकेटर लोगों को स्वास्थ्य के मुद्दों पर करेंगे जागरूक

स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर आमजन को जागरूक करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पीयर एजुकेटर बनाने का सिफ्सा का प्रयास जारी है। ये पीयर एजुकेटर अपने कालेज के साथियों, समुदाय और मलिन बस्तियों में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगे।

हुज़ैफ़ा अबरार
March 16 2022 Updated: March 17 2022 00:36
0 29336
अब पीयर एजुकेटर लोगों को स्वास्थ्य के मुद्दों पर करेंगे जागरूक प्रतीकात्मक

लखनऊ। स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर आमजन को जागरूक करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पीयर एजुकेटर बनाने का सिफ्सा का प्रयास जारी है। ये पीयर एजुकेटर अपने कालेज के साथियों, समुदाय और मलिन बस्तियों में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगे। 

एनएचएम के डिवीजनल प्रोजेक्ट मैनेजर राजा राम यादव ने बताया कि जिले के पांच डिग्री कालेज और लखनऊ विश्वविद्यालय से पीयर एजुकेटर चुने गए हैं। हर कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) से 25 छात्रों को चुना गया है और इन सबको प्रशिक्षित कर पीयर एजुकेटर बनाया गया है। पीयर एजुकेटर उन लोगों को कहते हैं जो स्वास्थ्य विभाग से नहीं होते हैं लेकिन प्रशिक्षण पाने के बाद समाज के अन्य लोगों को जागरूक करने के काम आते हैं। उन्होंने बताया कि पांच कालेजों में गुरुनानक डिग्री कालेज, अवध कालेज, रामधीन कालेज, श्रीराम स्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय (Shri Ram Swaroop Memorial University) शामिल हैं।

इसी क्रम में नेशनल पीजी कालेज (National PG College) की राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों को दो दिवसीय ट्रेनिंग दी गई। यादव ने बताया कि दो दिन में छात्रों को स्वास्थ्य से जुड़े सभी मुद्दों जैसे लैंगिक समानता, मानसिक स्वास्थ, नशा उन्मूलन आदि के बारे में जानकारी दी गई। अब ये छात्र कालेज के अपने साथियों, अपने समाज के लोगों, मलिन बस्तियों व गांवों में  लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगे। उन्होंने बताया कि नेशनल कालेज में काउंसिलिंग सेंटर की भी स्थापना की गई है जिसमें ये पीयर एजुकेटर अन्य छात्रों को परामर्श देंगे। 

कालेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर देवेंद्र कुमार सिंह ने सभी पीयर एजुकेटर को प्रमाणपत्र और बैज देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कालेज की एनएसएस प्रमुख डॉ. रीना श्रीवास्तव, डॉ. अर्चना सिंह और डा. श्वेता सिन्हा भी मौजूद रहीं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मुजफ्फरपुर में फिर बढ़ने लगे चमकी बुखार के केस

मुजफ्फरपुर में फिर बढ़ने लगे चमकी बुखार के केस

हे.जा.स. June 10 2023 30046

चमकी बुखार में बच्चे दांत पर दांत चढ़ाए रहते हैं। बच्चे को लगातार तेज बुखार रहता है। बदन में ऐंठन हो

होम्योपैथी के अविष्कारक डॉ हैनीमैन की जयंती पर राजधानी में कई कार्यक्रमों का आयोजन

होम्योपैथी के अविष्कारक डॉ हैनीमैन की जयंती पर राजधानी में कई कार्यक्रमों का आयोजन

हुज़ैफ़ा अबरार April 11 2022 227920

वेबिनर होम्योपैथी कि स्त्री रोगों में भूमिका विषय पर था। कार्यक्रम कि अध्यक्षता डॉ0 रचना श्रीवास्तव

पीलिया रोग के कारण और बचाव के तरीके।

पीलिया रोग के कारण और बचाव के तरीके।

लेख विभाग September 24 2021 48921

किसी संक्रमण या चोट के कारण लीवर को क्षति पहुँचती है तब वह बिलीरुबिन को रक्त से अलग नहीं कर पाता है

गुर्दा रोग से पीड़ित मरीज़ों के लिए जीवनदायिनी है लोहिया संस्थान। 

गुर्दा रोग से पीड़ित मरीज़ों के लिए जीवनदायिनी है लोहिया संस्थान। 

हे.जा.स. January 18 2021 21332

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यहां ट्रांसप्लांट कराने वाले मरीजों का खर्चा निजी अस्पतालों के मुकाबले

किडनी की सेहत बनाए रखने के घरेलू उपाय

किडनी की सेहत बनाए रखने के घरेलू उपाय

एस. के. राणा March 10 2022 32762

किडनी का ख़्याल रखना और उसके काम में सुधार करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। शरीर को हाइड्रेट रख

लखनऊ में आठ अक्तूबर को होगा आरोग्य भारती का राष्ट्रीय अधिवेशन

लखनऊ में आठ अक्तूबर को होगा आरोग्य भारती का राष्ट्रीय अधिवेशन

अबुज़र शेख़ October 07 2022 48974

प्रदेश भर के सात सौ से अधिक चिकित्सक जुटेंगे। इस अधिवेशन में चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे बदलावों

देश में डॉक्टरी की प्रैक्टिस करने के लिए, विदेश के मेडिकल डिग्रीधारकों को एफएमजीई परीक्षा पास करना जरूरी 

देश में डॉक्टरी की प्रैक्टिस करने के लिए, विदेश के मेडिकल डिग्रीधारकों को एफएमजीई परीक्षा पास करना जरूरी 

अखण्ड प्रताप सिंह March 01 2022 37422

विदेश में मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों को भारत में सीधे डॉक्टरी की प्रैक्टिस करने की अनुमत

फाइजर का कोविड रोधी टीका बच्चों के लिए कारगर पाया गया: एफडीए

फाइजर का कोविड रोधी टीका बच्चों के लिए कारगर पाया गया: एफडीए

हे.जा.स. October 24 2021 24151

फाइजर के उन परिणामों की पुष्टि की गई जिनमें कहा गया था कि टीके की दो खुराक बच्चों में लक्षण वाले संक

टीबी मरीज लाने वालें के लिए शुरू हुई बंपर इनामी योजना

टीबी मरीज लाने वालें के लिए शुरू हुई बंपर इनामी योजना

विशेष संवाददाता October 21 2022 53689

एमपी के आगर मालवा जिले में चिकित्सा विभाग की अनोखी पहल सामने आई है। टीबी का मरीज लाने वाले का 500 से

केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने 14 ने टीबी के मरीजों को गोद लिया

केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने 14 ने टीबी के मरीजों को गोद लिया

रंजीव ठाकुर April 16 2022 29367

मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उन्होंने ने बताया कि देश के प्रधानमन्त्री ने वर्ष 2025 तक भारत को ट

Login Panel