देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

अब तो लोग कार से पार्क तक जाते हैं, पांच मिनट टहलते हैं, फिर कार से घर वापस आते हैं

बीते तीन दशकों में इंसानों ने प्रकृति के साथ खूब छेड़खानी की है। पेड़ काट डाले। इमारतें बना दी गईं। हवा अशुद्ध हो गई। पानी अशुद्ध हो गया। ये इंसानों को परेशान करने वाली स्थिति हैं।

आनंद सिंह
April 06 2022 Updated: April 07 2022 00:49
0 35258
अब तो लोग कार से पार्क तक जाते हैं, पांच मिनट टहलते हैं, फिर कार से घर वापस आते हैं डा. शिव शंकर शाही, प्रेसीडेंट, आईएमए, गोरखपुर

गोरखपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, गोरखपुर के अध्यक्ष डा. शिव शंकर शाही बहुत व्यस्त रहते हैं। कल, 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) है। देश के 100 अलग-अलग स्थानों पर 100 संगठनों द्वारा अगले 100 दिनों तक आयुष मंत्रालय (Ministry of AYUSH) योग (Yoga) को बढ़ावा देने के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (Indian Medical Association), गोरखपुर के तत्वावधान में भी तारामंडल रोड पर पार्क में एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें दुनिया भर के चिकित्सक शामिल होंगे और अपनी बात कहेंगे, योग करेंगे, स्वास्थ्य पर चर्चा करेंगे।

डा. शाही से healthjagaran.com ने पूछा कि आज के जमाने में एक बढ़िया डाक्टर आपके पास है तो माना जाता है कि आपकी जिंदगी शानदार चल रही है। लेकिन, दो-तीन दशक पहले अगर कोई शख्स किसी डाक्टर के पास चला जाता था तो मोहल्ले भर में शोर हो जाता था कि फलनवा को कोई बीमारी हो गई है। देखो न, डाक्टर के पास गया था। इस पर आप क्या सोचते हैं।

डा. शाही का कहना था कि आज से दो दशक पहले हम प्रकृति की गोद में थे। कुएं का, चापानल (हैंडपंप) का पानी आराम से पी लेते थे। पचा भी लेते थे। खूब खेलते थे। खूब खाते थे। खेलने के लिए पचासों खेल थे। पेड़ लगाते थे। उसकी छांव में बैठते थे। झूला झूलते थे। खेत में भी काम कर लेते थे। पसीना निकलता था। भूख खूब लगती थी। तब लोग मोटा अनाज खाते थे। मोटा अनाज लोगों को हेल्दी रखता था। पाचन तंत्र सभी के दुरुस्त थे। कोई डाक्टर के पास चला जाता था तो पूरे मोहल्ले में, टोले भर में चर्चा हो जाती थी कि फलनवा डाक्टर के पास गया है। माने, डाक्टर के पास जाना बहुत बड़ी बात होती थी।

डा. शाही बताते हैं कि हम लोगों को कभी-कभार बचपन में खांसी-बुखार हो जाता था तो तुलसी का काढ़ा बना कर पी लेते थे। दवा खाते नहीं थे। तुलसी के काढ़े से ही ठीक हो जाते थे। आज की स्थिति एकदम अलग है। हमने प्रकृति को उजाड़ दिया है। नेचर के साथ हमने खिलवाड़ किया। पानी हमारा शुद्ध नहीं है। हवा शुद्ध नहीं है। पानी और हवा शुद्ध नहीं है तो लंग्स और किडनी की बीमारी हो रही है।

डा. शाही ने कहा कि लोगों का सेंस देखिए। अब लोग यूनिवर्सिटी पार्क में टहलने (Morning walk) जाते हैं तो घर से पार्क तक कार में जाते हैं। वहां टहलते हैं और फिर कार से वापस। ये कौन सा टहलना हुआ भाई। टहलना है तो पैदल चलिए। पसीना निकालिए। बहुत दिक्कत है तो साइकिल से चलिए। कार से जा रहे हैं। ये जो लग्जरी है न, यही हमारी परेशानियों का सबसे बड़ा कारण है। पहले के लोग गांव में खूब काम करते थे। खूब चलते थे। खूब खेलते थे। तालाब में गोता लगाते थे। नदी में तैरते थे। हमारे गांव में छह तालाब थे। आज एक भी नहीं है। सब पाट दिये गए। कहीं इमारत बन गई तो कहीं कुछ और हो गया। लेकिन, तालाब गायब हो गए। गांवों में जो लोग पहले मेहनत करते थे, अब वो सुस्ता रहे हैं। दरअसल, वो आलसी हो गए हैं।

आप पता कर लें, शहरों से ज्यादा गांवों में शुगर (diabetes) के पेशेंट हैं। लोगों ने काम करना बंद कर दिया। जब काम करना ही बंद कर दिया तो बीमारी तो होगी ही। कोई घर शायद ही ऐसा हो जहां शुगर के पेशेंट न हों। हर घर में एक बीपी का पेशेंट है। कैंसर के पेशेंट बढ़ते जा रहे हैं। लोग देख नहीं रहे हैं कि वेस्टर्न कंट्री वाले इस चीज को समझ गए। उन्होंने लग्जरी लाइफ को लगभग छोड़ दिया। जहां जरूरी है, वहीं वे लग्जरी लाइफ जीते हैं। लेकिन हम लोगों की गाड़ी अभी तक रिवर्स गियर में नहीं आई है। उम्मीद तो है कि जल्दी ही आ जाएगी। नहीं आएगी तो बर्बादी तय ही है। कल हम लोग साइकिलिंग कांपटीशन भी रखे हैं। चलाएं लोग साइकिल। फिट रहने के लिए योग करें। साइकिलिंग करें। ऐसे खाली बात करने से कुछ हासिल नहीं होगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

जॉनसन बेबी पावडर की बिक्री पर दुनियाभर लग सकती है रोक

जॉनसन बेबी पावडर की बिक्री पर दुनियाभर लग सकती है रोक

एस. के. राणा February 08 2022 30927

अगर आप अपने छोटे बच्चों के लिए जॉनसन एंड जॉनसन की बेबी पावडर का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक मह

बिहार के दरभंगा में तेजी से फैल रहा डेंगू

बिहार के दरभंगा में तेजी से फैल रहा डेंगू

विशेष संवाददाता October 18 2022 29130

निरीक्षण करने पहुंचे अस्पताल अधीक्षक हरिशंकर मिश्रा ने कहा कि पहले अस्पताल में डेंगू के मरीज कम आ रह

ब्लड प्रेशर को रखना है सही तो जमीन पर बैठकर खाएं खाना

ब्लड प्रेशर को रखना है सही तो जमीन पर बैठकर खाएं खाना

लेख विभाग October 16 2022 64421

जमीन पर बैठकर भोजन करने हमारे शरीर की रक्त नलिकाएं सही तरह से कार्य कर पाती हैं। इससे हमारे शरीर में

केजीएमयू के डॉ. शैलेन्द्र ने सांस की नली कटे मरीज़ को दी नयी जिंदगी

केजीएमयू के डॉ. शैलेन्द्र ने सांस की नली कटे मरीज़ को दी नयी जिंदगी

हुज़ैफ़ा अबरार August 07 2022 80749

एक पशु को बचाने के चक्कर में 28 वर्षीय युवक तारों की रेलिंग से रगड़ गया था। इससे युवक की खाने और सां

अमेरिका में कोविड वैक्सीन न लगवाने वाले सैनिकों को नौकरी से हटाया जाएगा

अमेरिका में कोविड वैक्सीन न लगवाने वाले सैनिकों को नौकरी से हटाया जाएगा

हे.जा.स. February 03 2022 30420

अमेरिका में कोविड वैक्सीन न लगवाने वाले सैनिकों पर गाज गिर सकती है। जो जवान कोरोना से जुड़े नियमों क

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ और रोटरी क्लब प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, जिलाधिकारी ने किया उदघाटन।

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ और रोटरी क्लब प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, जिलाधिकारी ने किया उदघाटन।

February 14 2021 30352

रोटरी क्लब के सौजन्य से जरूरतमंद लोगों को चिकित्सीय सुविधा का लाभ मिला है। यह कार्य सराहनीय है। इसके

Infertility, recurrent pregnancy loss, and risk of stroke: pooled analysis of individual patient data of 618 851 women

Infertility, recurrent pregnancy loss, and risk of stroke: pooled analysis of individual patient data of 618 851 women

British Medical Journal January 13 2023 29394

A history of recurrent miscarriages and death or loss of a baby before or during birth could be cons

देसी घी है त्वचा के लिए लाभदायक, जानिए कैसे करें इस्तेमाल?

देसी घी है त्वचा के लिए लाभदायक, जानिए कैसे करें इस्तेमाल?

सौंदर्या राय July 24 2023 119961

आज हम आपको ऐसे नुस्खे के बारे में बताने जा रहे है जो जिसके इस्तेमाल करने से आप अपनी स्किन से जुड़ी क

एकॉर्ड हॉस्पिटल एक बार फिर से आया चर्चा में, डॉक्टरों पर लगा लापरवाही का आरोप

एकॉर्ड हॉस्पिटल एक बार फिर से आया चर्चा में, डॉक्टरों पर लगा लापरवाही का आरोप

admin June 05 2023 36241

एकॉर्ड हॉस्पिटल एक बार फिर से चर्चाओं में है। इस बार अस्पताल के चार डॉक्टरों पर एक मरीज के इलाज में

जिम में एक्सरसाइज के दौरान पुलिस कॉन्स्टेबल को आया कार्डियक अटैक, हुई मौत

जिम में एक्सरसाइज के दौरान पुलिस कॉन्स्टेबल को आया कार्डियक अटैक, हुई मौत

विशेष संवाददाता February 25 2023 32998

पुलिस कॉन्स्टेबल जिम में बेहोश हो गया जिसके बाद आनन-फानन नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों

Login Panel