देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

उपचार में उपहार! आईएमए और दवा व्यापारी एकमत नहीं, मामला सुप्रीम कोर्ट में

उपचार में उपहार को लेकर डॉक्टर्स और दवा व्यापारी आमने-सामने है। अब इसका निर्णय सुप्रीम कोर्ट को करना है। इस मामले में आईएमए, प्राइवेट डॉक्टर्स एसोशिएशन और रिटेलर्स केमिस्ट एन्ड ड्रगिस्ट एसोशिएशन एकमत नहीं है। आइए देखते है इन सबका क्या मत है। 

रंजीव ठाकुर
August 24 2022 Updated: August 24 2022 23:41
0 27364
उपचार में उपहार! आईएमए और दवा व्यापारी  एकमत नहीं, मामला सुप्रीम कोर्ट में प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। महंगे उपहार लेकर चिकित्सक कंपनी विशेष की दवा लिख देते है जिसका असर मरीज और दवा व्यापार दोनों को हो रहा है। यह कहना है रिटेलर्स केमिस्ट एन्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का। वही प्राइवेट डॉक्टर्स एसोशिएशन का कहना है कि क्या दूसरी वस्तुएं बनाने वाली कंपनियां उपहार नहीं देती हैं। डॉक्टर्स और दवा व्यापारियों का यह झगड़ा अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है।


उपचार में उपहार (Gifts in medicines) को लेकर डॉक्टर्स (Doctors) और दवा व्यापारी (drug dealers) आमने-सामने है। अब इसका निर्णय सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) को करना है। इस मामले में आईएमए, प्राइवेट डॉक्टर्स एसोशिएशन और रिटेलर्स केमिस्ट एन्ड ड्रगिस्ट एसोशिएशन एकमत नहीं है। आइए देखते है इन सबका क्या मत है। 


दवा व्यापारियों में फार्मा कंपनियों (pharma companies) से महंगे उपहार लेकर दवा लिखे जाने को लेकर दो राय है। एक धड़ा कहता है कि दूसरी कंपनियों की तरह फार्मा कम्पनियाँ भी अपने प्रोडक्ट को प्रमोट करती हैं। चिकित्सकों को उपहार (gifts to doctors) या अन्य कोई सुविधा देना भी इसी का हिस्सा है। इसमें कुछ गलत तो नहीं। दवा बिक्री के नियमों का उल्लंघन हो रहा है तो जांच की जा सकती है।


वहीँ रिटेलर्स केमिस्ट एन्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (Retailers Chemist and Druggist Association) का कहना है कि उपहार देने वाली कंपनियों की ब्रांडेड दवा (branded drugs) बाजार दर से कई गुना अधिक कीमत पर उपलब्ध होती है। उपहार के प्रचलन पर सख्ती से रोक लगनी चाहिए। महंगे उपहार लेकर चिकित्सक सस्ती दवा (prescribe cheap medicines) लिख देते है जिसका असर मरीज और दवा व्यापार दोनों को हो रहा है।


प्राइवेट डॉक्टर्स एसोशिएशन (Private Doctors Association) का कहना है कि यदि कोई चिकित्सक उपहार ले रहा है तो उसे चिह्नित कर कार्रवाई होनी चाहिए। क्या दूसरी वस्तुएं बनाने वाली कंपनियां उपहार नहीं देती हैं। यदि ब्रांडेड दवा की बिक्री बंद हो जाए तो कोई उपहार नहीं दे पाएगा। सरकार हर दवा के साल्ट का रेट फिक्स करे फिर वो चाहे किसी कंपनी की हो। 


आईएमए (IMA) मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया (Medical Council of India) की गाइडलाइन का हवाला देते हुए कहता है कि चिकित्सक अधिकतम एक हजार रुपये तक के उपहार ले सकते हैं। इससे अधिक महंगा उपहार लेना उचित नहीं है। आईएमए ने डॉक्टर्स से अपील करते हुए कहा कि मरीजों को ब्रांड की बजाय साल्ट का नाम प्रिस्क्राइब (prescribed salt) किया जाए और ब्रांडेड कंपनी की पेटेंट दवा (patent medicine) की बजाय डॉक्टर्स जेनरिक दवा (generic medicine) लिखें।


फ़िलहाल मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है और अंतिम निर्णय पर मोहर भी सुप्रीम कोर्ट को लगानी। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

प्रयागराज में अवैध क्लीनिक पर शिकंजा

प्रयागराज में अवैध क्लीनिक पर शिकंजा

विशेष संवाददाता March 17 2023 34591

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को शहर के गोबर गली में अवैध रूप से संचालित वर्षों पुरानी क्लीनिक प

गांव तो छोड़िए शहरों में भी लोग हेल्थ चेकअप नहीं करवाते: न्यूरोलॉजिस्ट डॉ ए के ठक्कर

रंजीव ठाकुर June 05 2022 68142

डॉ ए के ठक्कर ने कहा कि न्यूरोलॉजी को हम दो भागों में बांटते हैं। पहला सेंट्रल नर्वस सिस्टम जिसमें स

लखनऊ में वैक्सिनेशन के प्रति बढ़ रही जागरूकता। 

लखनऊ में वैक्सिनेशन के प्रति बढ़ रही जागरूकता। 

हुज़ैफ़ा अबरार July 05 2021 24549

सोमवार से राजधानी के 88 अस्पतालों में कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई जाएगी। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी

स्टेम सेल से रोक सकते हैं पोस्ट कोविड लंग फाइब्रोसिस: डा॰ बी॰एस॰ राजपूत

रंजीव ठाकुर July 18 2022 34861

वैसे तो पोस्ट कोविड कॉम्प्लीकेशन्स से उभरने वाली बिमारियों का कोई सटीक इलाज तो सामने नहीं आया है लेक

फेफड़े को रखना है स्वस्थ तो, करें ये योगासन

फेफड़े को रखना है स्वस्थ तो, करें ये योगासन

आरती तिवारी November 05 2022 34622

क्या आप भी स्मॉग के चलते लगातार खांसी या फेफड़ों के बिगड़े हुए स्वास्थ्य जैसी समस्याओं का सामना कर

केजीएमयू की डा. ज्योति बाजपेई  ’’वुमेन फिजिशियन एवार्ड’’ से सम्मानित

केजीएमयू की डा. ज्योति बाजपेई ’’वुमेन फिजिशियन एवार्ड’’ से सम्मानित

हुज़ैफ़ा अबरार November 22 2022 54445

अमेरिकन कालेज ऑफ़ फिजिशियन्स (एसीपी) इंडिया चैप्टर की सातवीं एनुअल मीटिंग आई.एम.ए. सी.पी. इंडिया-22 व

रूस और यूक्रेन युद्ध का कंपनी के सप्लाई चेन पर कोई असर नहीं: भारत बायोटेक

रूस और यूक्रेन युद्ध का कंपनी के सप्लाई चेन पर कोई असर नहीं: भारत बायोटेक

एस. के. राणा March 12 2022 33214

स्वदेशी दवा कंपनी भारत बायोटेक ने शुक्रवार को कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध से अभी तक कं

18+ वालों को रविवार से बूस्टर डोज, रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी नहीं

18+ वालों को रविवार से बूस्टर डोज, रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी नहीं

विशेष संवाददाता April 09 2022 19446

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि बूस्टर डोज के लिए कोई नया रजिस्ट्रेशन कराने की आवश्यक

विटामिन डी रूमेटाइड आर्थराइटिस के लिए है बेहद लाभदायक

विटामिन डी रूमेटाइड आर्थराइटिस के लिए है बेहद लाभदायक

श्वेता सिंह September 24 2022 39210

रूमेटाइड आर्थराइटिस के लक्षण हल्के से लेकर गंभीर भी हो सकते हैं। वैसे यह बीमारी किसी को भी हो सकती ह

भारत में पीआईडी के 90 प्रतिशत मामले पकड़ में नहीं आते: डा मयंक सोमानी 

भारत में पीआईडी के 90 प्रतिशत मामले पकड़ में नहीं आते: डा मयंक सोमानी 

हुज़ैफ़ा अबरार January 22 2023 30601

डॉ. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि अमेरिका में जहां प्राइमरी इम्युनोडेफिशिएंसी डिसऑर्डर पीआईडी के मामले

Login Panel