देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

बार-बार हाथ पैर हो जाते हैं सुन्न तो हो जाएं अलर्ट

अगर आपके पैर अक्सर सुन्न पड़ जाते हैं या आपको कई बार बैठे-बैठे या लेटे हुए हाथ-पैरों में झुनझुनी सी महसूस होती है। ऐसा लगता है कि शरीर का वह हिस्सा सुन्न हो गया है। साथ ही उनमें झनझनाहट सी भी निकलने लगे तो उसे गंभीरता से लेना चाहिए। इस तरह पैरों का सुन्न होना शरीर के अंदर पनप रही किसी बड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है।

आरती तिवारी
September 30 2022 Updated: October 01 2022 00:30
0 36222
बार-बार हाथ पैर हो जाते हैं सुन्न तो हो जाएं अलर्ट प्रतीकात्मक चित्र

अगर आपके पैर अक्सर सुन्न पड़ जाते हैं या आपको कई बार बैठे-बैठे या लेटे हुए हाथ-पैरों में झुनझुनी सी महसूस होती है। ऐसा लगता है कि शरीर का वह हिस्सा सुन्न हो गया है। साथ ही उनमें झनझनाहट सी भी निकलने लगे तो उसे गंभीरता से लेना चाहिए। इस तरह पैरों का सुन्न होना शरीर के अंदर पनप रही किसी बड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है। इसके चलते न केवल चलने-फिरने में परेशानी होती है बल्कि कई बार अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ जाता है। आज आपको बताते हैं कि हाथ-पैरों को सुन्न होने से बचाने के लिए क्या करें।

 

पोजिशन बैठने-लेटने की बदले- Change of sitting position

हमारे शरीर में बहुत सारी नसें (nerves) हैं, जो ब्लड (blood) और ऑक्सीजन (oxygen) को एक हिस्से से दूसरे हिस्से में पहुंचाने का काम करती हैं। अगर हम एक ही तरफ काफी देर तक बैठे या लेटे रहें तो वे नस दब जाती हैं। ऐसे में लंबे समय तक पंजों पर या क्रॉस लेग्स (cross legs) करके न बैठें। थोड़ी-थोड़ी देर में अपने बैठने की पोजिशन चेंज करती रहें। अगर आप लेटे हुए हैं तो नियमित अंतराल पर करवट बदलते रहें।

 

टाइट कपड़े ना पहनें- Don't wear tight clothes

अगर आप बहुत ज्यादा टाइट कपड़े पहनने का शौक रखते हैं तो इसे जल्द बदल दें। इसकी वजह ये है कि टाइट जीन्स (jeans) या टॉप आपके शरीर में ब्लड फ्लो (blood flow) में रुकावट डालने लगते हैं। जिससे हाथ या पैरों के ब्लड सर्कुलेशन में रुकावट आने लगती है। इसलिए या तो इन कपड़ों को चेंज कर दें या फिर उन्हें थोड़ा ढीला करवा दें।

 

ऊंची हील पहनने से बचें- Avoid wearing high heels

कई बार लोग विशेषकर महिलाएं ऐसे जूतें या सैंडल पहन लेती हैं, जो उनके पैरों में फिट नहीं आते। खासकर कई महिलाएं हाई हील्स (high heels) वाली सैंडल को पहनना पसंद करती हैं, जिससे उनके पैरों की उंगलियां दब जाती हैं और ब्लड पहुंचाने वाली महिलाएं सही ढंग से काम नहीं कर पाती। ऐसे में पैर अचानक सुन्न हो सकते हैं। इससे बचने के लिए हमेशा कंफर्टेबल शूज (comfortable shoe) और सैंडल पहनें और हाई हील्स वाले जूते पहनने से परहेंज करें।

 

पैरों की करें नारियल तेल से मसाज- Massage your feet with coconut oil

अगर आपके पैर अक्सर सुन्न हो जाते हैं तो आप सप्ताह में एक-दो दिन हल्के हाथों से नारियल तेल से फुट मसाज करें। यह मसाज (massage) पैरों में ब्लड सर्कुलेशन (blood circulation) को बढाने में मदद करती है और साथ ही कभी-कभी होने वाले सुन्नपन को जल्दी ठीक कर सकती है। इसके साथ ही आप पैरों के तलवे (soles of feet) की गर्म कपड़े या पानी से भी सिंकाई करें। इससे भी खून की नसें सही काम करती रहती हैं।

 

रोजाना करें एक्सरसाइज- Do exercise daily

हाथ-पैरों के ब्लड सर्कुलेशन को सही बनाए रखने के लिए रेग्युलर एक्सरसाइड (regular exercise) करने की आदत डालें। रोजाना 500 से 1 हजार कदम तक पैदल जरूर चलें। स्विमिंग और साइकिलिंग (cycling) हाथ-पैरों के सुन्नपन को दूर करने के लिए बेहतर एक्सरसाइज मानी जाती हैं। रोजाना कुछ न कुछ फिजिकल (physical) एक्सरसाइज आपको इस दिक्कत से दूर कर सकती है।

 

डॉक्टर से लें सलाह- Consult a doctor

डॉक्टरों के मुताबिक हाथ-पैरों की उंगलियों में कभी-कभार होने वाला सुन्नपन गंभीर नहीं माना जाता। हालांकि अगर यह दिक्कत आपको बार-बार हो रही हो। साथ ही आवाज में लड़खड़ाहट (stagger), हाथ-पैर कांपने की भी समस्या आ रही हो तो फिर डॉक्टरों को दिखाने में देर नहीं करनी चाहिए। वे इस सुन्नपन का असली कारण तलाश कर उसका तुरंत इलाज शुरू देते हैं, जिससे आप बड़े संकट में पड़ने से बच सकते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

विशाखापत्तनम में 11 से 13 दिसंबर तक इंडिया इंटरनेशनल मेडिकल इक्विपमेंट और इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटल नीड एक्स्पो का होगा आयोजन।

विशाखापत्तनम में 11 से 13 दिसंबर तक इंडिया इंटरनेशनल मेडिकल इक्विपमेंट और इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटल नीड एक्स्पो का होगा आयोजन।

हे.जा.स. November 03 2021 38740

आयोजन में एसोसिएशन ऑफ डायग्नोस्टिक्स मैन्युफैक्चरर्स इंडिया (एडीएमआई), फोर्स बायोमेडिकल और पब्लिक प्

देश को नशा मुक्त बनाने के पहल की जिम्मेदारी नेहरू युवा केंद्र पर।

देश को नशा मुक्त बनाने के पहल की जिम्मेदारी नेहरू युवा केंद्र पर।

रंजीव ठाकुर February 17 2021 35527

नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर शराब, भांग, हेरोइन, स्मैक, चरस, गांजा आदि के नुकसान को बताने के साथ ही

राजधानी में पहली बार बच्चों को मिलेंगी विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं

राजधानी में पहली बार बच्चों को मिलेंगी विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं

रंजीव ठाकुर April 29 2022 51175

राजधानी के मेदांता अस्पताल में आज से नियोनेटल विभाग ने काम करना शुरू कर दिया है। इसमें बच्चों को विश

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की क्रियाशीलता से ग्रामीणों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं: डीएम

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की क्रियाशीलता से ग्रामीणों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं: डीएम

हुज़ैफ़ा अबरार August 01 2026 686

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में प्रत्येक गर्भवती महिला का सुरक्षित एवं शत-प्रतिशत संस्थागत प्

प्रदेश में खुलेंगे 11 मेडिकल यूनिवर्सिटी, 15 सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

प्रदेश में खुलेंगे 11 मेडिकल यूनिवर्सिटी, 15 सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी February 11 2023 24739

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक 171 प्रोजेक्ट पर हस्ता

अगस्त्य के पेड़ का हर हिस्सा फायदेमंद

अगस्त्य के पेड़ का हर हिस्सा फायदेमंद

लेख विभाग July 28 2023 49017

आयुर्वेद में अगस्त्य जड़, फूल और फलों का उपयोग दवाइयां बनाने के लिए भी किया जाता है। इसमें आयरन, विट

एम्स गोरखपुर में मुख कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

एम्स गोरखपुर में मुख कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

आनंद सिंह April 10 2022 58873

एम्स की निदेशक प्रोफेसर सुरेखा किशोर ने कहा, कैंसर जैसी भयावह बीमारी के प्रति चिकित्सा छात्रों में ज

एम्स करेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डिवाइस से गर्भाशय कैंसर की जांच

एम्स करेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डिवाइस से गर्भाशय कैंसर की जांच

एस. के. राणा October 11 2022 37660

भाशय के कैंसर के विभिन्न प्रकार होते हैं। सबसे आम प्रकार एंडोमेट्रियम में शुरू होता है, जो गर्भाशय क

ललिता देवीः 79 की आयु में निरोगी काया की स्वामिनी

ललिता देवीः 79 की आयु में निरोगी काया की स्वामिनी

लेख विभाग April 12 2022 44570

ललिता देवी सदैव से संयमी रहीं। मन, वचन और कर्म में एकसमान रहीं। अति तक तो कभी गईं ही नहीं। 79 की उम्

वयस्‍कों का टीकाकरण: मिथक बनाम सच्‍चाई

वयस्‍कों का टीकाकरण: मिथक बनाम सच्‍चाई

लेख विभाग May 14 2021 34846

टीकों के बारे में जानकारी रखना और आम गलतफहमियों को दूर करना महत्‍वपूर्ण है, इसलिए आप अपने डॉक्‍टर से

Login Panel