देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

त्योहारों पर दिल्ली में मास्क पहनना अनिवार्य, 500 रुपये के जुर्माने का प्रावधान

आपदा प्रबंधन के ‘स्पेशल सीईओ सुशील सिंह द्वारा बैठक के संबंध में जारी की गई जानकारी के अनुसार, मास्क पहनने की अनिवार्यता हटाने के निर्णय को लेकर बैठक में लोगों की अलग-अलग राय थी। हालांकि बाद में इसको लेकर अधिकारियों में एक सहमति बनी।  

0 34298
त्योहारों पर दिल्ली में मास्क पहनना अनिवार्य, 500 रुपये के जुर्माने का प्रावधान प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली (भाषा)। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की पिछले महीने हुई बैठक में कोविड -19 वैश्विक महामारी के प्रकोप के कम होने के बावजूद आगामी त्योहारों के मद्देनजर संक्रमण को लेकर लापरवाही ना बरतने पर जोर दिया गया। हालांकि बैठक में मास्क पहनने की अनिवार्यता और ऐसा ना करने पर लगने वाले 500 रुपये के जुर्माने को हटाने पर भी सहमति बनी।

 

डीडीएमए (DDMA) की 22 सितंबर को हुई बैठक से जुड़ी जानकारी ‘पीटीआई-भाषा (PTI-Bhasha) को मिली। इसके अनुसार, स्वास्थ्य विभाग मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये के जुर्माने को हटाने के संबंध में बुधवार को एक अधिसूचना जारी कर सकता है।

 

आपदा प्रबंधन के ‘स्पेशल सीईओ सुशील सिंह द्वारा बैठक के संबंध में जारी की गई जानकारी के अनुसार, मास्क पहनने की अनिवार्यता हटाने के निर्णय को लेकर बैठक में लोगों की अलग-अलग राय थी। हालांकि बाद में इसको लेकर अधिकारियों में एक सहमति बनी।

 

दिल्ली के मुख्य सचिव (Delhi Chief Secretary) नरेश कुमार ने बैठक में कहा था कि मौजूदा स्थिति ‘सहज है, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर लापरवाही नहीं बरती जा सकती क्योंकि इसके नए-नए स्वरूप सामने आते रहते हैं।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने 26 सितंबर से 31 दिसंबर के बीच देश में कई त्योहार होने के मद्देनजर सावधानी बरतने की सलाह दी है।

 

नीति आयोग (NITI Aayog) के सदस्य डॉ. वी. के. पॉल ने बैठक में इस बात पर जोर दिया कि निगरानी अब भी जरूरी है क्योंकि संक्रमण के मामले अब भी आ रहे हैं और समय-समय पर इसके नए-नए स्वरूप सामने आते रहते हैं।

 

एनडीएमए (NDMA) के सदस्य डॉ. राजेंद्र सिंह ने सुझाव दिया कि आने वाले त्योहारों (festivals) को देखते हुए 15 नवंबर तक मास्क पहनना जारी रखा जाए। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने मास्क पहनने की अनिवार्यता के संबंध में स्पष्ट निर्देश देने को कहा।

 

मुख्य सचिव ने सुझाव दिया कि अब एक ‘‘स्वयंभू अनुशासन प्रणाली ’’ लागू करने की कोशिश की जा सकती है क्योंकि जनता अब अपनी जिम्मेदारियों से अच्छी तरह वाकिफ है।

 

राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत (Kailash Gehlot) ने भी बैठक में मास्क पहनने की अनिवार्यता के नियम में ढील देने पर जोर दिया।

 

उपराज्यपाल (Lieutenant Governor) वी. के. सक्सेना (vk Saxena ) की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस बात पर सरसरी तौर पर सहमति बनी कि कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के वास्ते उचित व्यवहार के लिए मास्क पहनना जरूरी है, लेकिन मास्क पहनने की अनिवार्यता संबंधी नियम को महामारी अधिनियम (Epidemic Act) के तहत 30 सितंबर से आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है। बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) भी उपस्थित थे।

 

डीडीएमए की बैठक में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने पर लगने वाले 500 रुपये के जुर्माने को भी 30 सितंबर के बाद हटाने पर सहमति बनी थी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सहारा हॉस्पिटल में हेपेटाइटिस ‘बी’ व ‘सी’ स्क्रीनिंग शिविर में हुई मुफ्त जांच

सहारा हॉस्पिटल में हेपेटाइटिस ‘बी’ व ‘सी’ स्क्रीनिंग शिविर में हुई मुफ्त जांच

हुज़ैफ़ा अबरार July 30 2023 47185

पूरी दुनिया को हेपेटाइटिस की बीमारी से जागरूक करने के लिए इस साल भी 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिव

ओमिक्रॉन XBB वेरिएंट के इन लक्षणों को ना करें इग्नोर

ओमिक्रॉन XBB वेरिएंट के इन लक्षणों को ना करें इग्नोर

विशेष संवाददाता October 29 2022 30560

कोरोना एक बार फिर बेकाबू हो गया है। ओमिक्रॉन वेरिएंट के नए सब वेरिएंट एक्स बीबी और bf.7 के केस बढ़ र

ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित युवा बैंक अधिकारी को हाईटेक इंटरवेंशन से बचाया गया।

ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित युवा बैंक अधिकारी को हाईटेक इंटरवेंशन से बचाया गया।

हुज़ैफ़ा अबरार January 19 2021 20134

मैं लोगों को सलाह देना चाहूंगा कि किसी अच्छे न्यूरोसर्जिकल सेंटर में ब्रेन ट्यूमर निकालने की सर्जरी

पीठ में लगातार दर्द का कारण स्पाइनल टीबी हो सकती है: डॉ राजेश वर्मा  

पीठ में लगातार दर्द का कारण स्पाइनल टीबी हो सकती है: डॉ राजेश वर्मा  

हुज़ैफ़ा अबरार March 23 2022 61218

प्रोफेसर डॉ राजेश वर्मा के मुताबिक दो-तीन सप्ताह तक पीठ में दर्द रहने के बाद भी आराम न मिले तो तुरंत

मेदांता हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने युवा सर्जन्स को सिखाए माइक्रो वैस्कुलर सर्जरी के गुण

मेदांता हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने युवा सर्जन्स को सिखाए माइक्रो वैस्कुलर सर्जरी के गुण

हुज़ैफ़ा अबरार May 30 2022 36886

कैंसर के इलाज के युग में जब दुनिया केवल कैंसर के टिश्यू को हटाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि टिश्यू क

टीबी मरीजों को नहीं मिल रहें पुष्टाहार के 500 रुपए

रंजीव ठाकुर May 13 2022 35990

लाभार्थियों से बातचीत में जानकारी सामने आई कि लगभग सभी टीबी मरीजों को इलाज के दौरान सरकार द्वारा दिय

चीन में पढ़ने वाले 23,000 से ज्यादा भारतीय छात्रों का भविष्य अधर में,  समस्या का हल आश्वासनों तक सीमित

चीन में पढ़ने वाले 23,000 से ज्यादा भारतीय छात्रों का भविष्य अधर में, समस्या का हल आश्वासनों तक सीमित

हे.जा.स. February 23 2022 31137

चीन ने वादा किया है कि जल्द ही भारतीय छात्रों की वापसी का रास्ता खोलेगा। करीब दो वर्ष से 23,000 से ज

पॉवर विंग्स फाउण्डेशन ने कैण्ट अस्पताल के टीबी मरीजों को गोद लिया

रंजीव ठाकुर September 21 2022 32901

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत कैंटोनमेंट जरनल हॉस्पिटल में आज टीबी मरीजों को गोद ल

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

हुज़ैफ़ा अबरार July 01 2022 21850

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में वृहस्पतिवार को सेंटर फॉर एडवोकेस

खोजी एआई-वायरस बनाम बैक्टीरिया निर्जीव वस्तुओं की खोज नहीं, बल्कि जैविक खोज तक पहुंच गई है:सर्वेश

खोजी एआई-वायरस बनाम बैक्टीरिया निर्जीव वस्तुओं की खोज नहीं, बल्कि जैविक खोज तक पहुंच गई है:सर्वेश

हुज़ैफ़ा अबरार August 09 2026 1015

वैज्ञानिकों ने पहले ईवो नाम के ए आई माडल को लाखों जीवों के डीएनए कोड और आरएनए कोड की भाषा सिखायी। इस

Login Panel