देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

केजीएमयू, रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के दो रेजिडेन्ट चिकित्सकों को मिली ट्रेवेल फैलोशिप

रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के दो नए उत्तीर्ण एम.डी. छात्रों (डॉ नंदिनी दीक्षित और डॉ अंकिता मंडल) के शोध को प्रतिष्ठित ईआरएस कांग्रेस में प्रस्तुति के लिए चुना गया था और दोनों को इस प्रतिष्ठित यात्रा अनुदान (ट्रेवेल फैलोशिप) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

रंजीव ठाकुर
August 02 2022 Updated: August 02 2022 23:25
0 37721
केजीएमयू, रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के दो रेजिडेन्ट चिकित्सकों को मिली ट्रेवेल फैलोशिप डॉ नंदिनी दीक्षित और डॉ अंकिता मंडल

लखनऊ। रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के दो नए उत्तीर्ण एम.डी. छात्रों (डॉ नंदिनी दीक्षित और डॉ अंकिता मंडल) के शोध को प्रतिष्ठित ईआरएस कांग्रेस में प्रस्तुति के लिए चुना गया था और दोनों को इस प्रतिष्ठित यात्रा अनुदान (ट्रेवेल फैलोशिप) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

 

विभागाध्यक्ष डॉ सूर्यकान्त (Dr Suryakant) ने बताया कि इस वर्ष डिपार्टमेन्ट ऑफ रेस्पिरेटरी मेडिसिन से कुल 3 शोध पत्रों को ईआरएस में प्रस्तुत करने के लिए चुना गया है।   

 

इंडियन चेस्ट सोसाइटी (Indian Chest Society) के इतिहास में पहली बार एक ही संस्थान के दो छात्रों को इस अनुदान से सम्मानित किया गया है। डॉ नंदिनी दीक्षित (Dr. Nandini Dixit) ने विभागाध्यक्ष डॉ सूर्यकान्त और डॉ अंकिता मंडल (Dr. Ankita Mandal) ने डॉ अजय कुमार वर्मा (Dr. Ajay Kumar Verma) के निर्देशन में शोध कार्य (research work) किया है।

 

प्रत्येक वर्ष, यूरोपियन रेस्पिरेटरी सोसाइटी (European Respiratory Society) एक अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस संगोष्ठी (International Congress Symposium) आयोजित करती है जो फेफड़ों से संबन्धित प्रमुख संगोष्ठियों (lung symposiums) में से एक है। इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में दुनिया के विभिन्न हिस्सों से 20,000 से अधिक प्रतिभागी हर वर्ष भाग लेते हैं। इस संगोष्ठी में श्वसन विशेषज्ञ (respiratory specialists) एवं श्वसन चिकित्सा के क्षेत्र में नवीनतम वैज्ञानिक और आधुनिक प्रगति  (latest scientific and modern advances in respiratory medicine)को प्रस्तुत करने और चर्चा करने के लिए एकत्रित होते हैं। इस वर्ष ईआरएस कांग्रेस (ERS Congress) 4 से 6 सितंबर के बीच ’’बार्सिलोना’’, स्पेन में आयोजित की जाएगी।

 

विभागाध्यक्ष डॉ सूर्यकान्त व समस्त चिकित्सकों ने दोनों छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। केजीएमयू कुलपति ले0जन0 (डॉ) बिपिन पुरी (KGMU Vice Chancellor Lt. (Dr) Bipin Puri) ने एक बार फिर रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग (Department of Respiratory Medicine) की तरीफ करते हुए दोनों प्रतिभागी रेजिडेन्ट चिकित्सकों को बधाई एवं शुभकामनाऐं दी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

स्किन डिज़ीज़ में लांग टर्म स्टेरायड थेरेपी से नुकसान हो सकता है: स्किन स्पेशलिस्ट

रंजीव ठाकुर June 11 2022 31218

जब लांग टर्म तक थेरेपी देनी होती है तो कुछ दिनों बाद इसको रुक रुक कर देते हैं जिसे पल्स थेरेपी कहते

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोरखपुर के डॉक्टरों को ढ़ेरों उम्मीद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोरखपुर के डॉक्टरों को ढ़ेरों उम्मीद

आनंद सिंह March 11 2022 36175

मेडिकल कालेज खोले जा रहे हैं, उनमें लेक्चरार, प्रोफेसर की नियुक्ति करनी चाहिए। सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर

स्ट्रेस दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये ड्रिंक्स

स्ट्रेस दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये ड्रिंक्स

आरती तिवारी June 25 2023 32342

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट उच्च मात्रा में मौजूद होता है अगर आप तनाव की समस्या से परेशान हैं और हर छ

उत्तर प्रदेश: 67 ज़िले कोरोना शून्य, 8 ज़िलों में संक्रमण के 13 नए मामले।

उत्तर प्रदेश: 67 ज़िले कोरोना शून्य, 8 ज़िलों में संक्रमण के 13 नए मामले।

हुज़ैफ़ा अबरार October 27 2021 29709

67 जिलों में एक भी नया मरीज नहीं पाया गया। केवल आठ जिलों में कुल 13 संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसी अव

खीरे से ऐसे बनाएं फेस टोनर

खीरे से ऐसे बनाएं फेस टोनर

सौंदर्या राय May 13 2023 139571

गर्मी में त्वचा का अधिक ध्यान रखने की जरूरत पड़ती है। वहीं खीरे का टोनर त्वचा को ताजगी देने और उसे र

एक ही सिरिंज से कई मरीजों को लगाया इंजेक्शन, डिप्टी सीएम ने मांगी रिपोर्ट

एक ही सिरिंज से कई मरीजों को लगाया इंजेक्शन, डिप्टी सीएम ने मांगी रिपोर्ट

विशेष संवाददाता March 07 2023 24376

एटा के मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक द्वारा एक ही सिरिंज से कई मरीजों को इंजेक्शन लगाए जाने के मामले को

कार्डियोलॉजी में पहली बार 11 माह की बच्ची का PDA डिवाइस क्लोजर सफल

कार्डियोलॉजी में पहली बार 11 माह की बच्ची का PDA डिवाइस क्लोजर सफल

हुज़ैफ़ा अबरार September 26 2026 350

बच्ची में जन्म से हृदय के पास मौजूद एक रक्त वाहिका खुली रह गई थी, जिसे PDA कहा जाता है। इसके कारण हृ

कोरोना टीकाकरण: देश में 90 करोड़ का आंकड़ा पार 

कोरोना टीकाकरण: देश में 90 करोड़ का आंकड़ा पार 

एस. के. राणा October 03 2021 36709

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आज सुबह सात बजे तक कुल 89 करोड़ 74 लाख 81 हजार 554 कोविड टीके द

यूपी में विचित्र बुखार से 24 घंटे में फिर हुईं 11 मौतें

यूपी में विचित्र बुखार से 24 घंटे में फिर हुईं 11 मौतें

आरती तिवारी January 15 2023 28762

उन्नाव जिलें में विचित्र बुखार से एक और बच्चे की मौत हो गई है। पुरवा तहसील के दलीगढ़ी मोहल्ले में वि

महाराष्ट्र में H3N2 की दहशत! वायरस से हुई दूसरी मौत

महाराष्ट्र में H3N2 की दहशत! वायरस से हुई दूसरी मौत

विशेष संवाददाता March 18 2023 69098

अहमदनगर में कुछ दिन पहले H3N2 से पहले मरीज की मौत हुई तो दूसरी ओर पिंपरी चिंचवाड़ में वायरस से 73 व

Login Panel